प्रखंड स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में करना-ए टीम ने मारी बाजी

तेमथा करारी को हराकर करना-ए टीम बनी विजेता

परबत्ता(शानू आनंद): प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय करना में रविवार को प्रखंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता कार्यक्रम के तहत नेहरू युवा केंद्र खगड़िया के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी श्री अधिकार बंसीवाल, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक बौएलाल यादव के दिशानिर्देशन में कोराना गाइड लाइन का पालन करते हुए कबड्डी एवम दौड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सुमन शर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश्वर दास, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सुमन शर्मा,सूरत कुमार ने फीता काट कर एवं सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया गया.

कबड्डी प्रतियोगिता कार्यक्रम में कुल आठ टीमों ने भाग लिया. जिसमें करना ए टीम, तेमथा करारी,मोजाहिदपुर,करना बी टीम सेमीफाइनल में प्रवेश किया. वही करना ए टीम ने मोजाहिदपुर टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किए एवम तेमथा करारी ने करना बी टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

करना ए टीम एवम तेमथा करारी के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमे करना ए टीम ने तेमथा करारी को हराकर विजेता रही,उपविजेता तेमथा करारी की टीम रही।अतिथियों के द्वारा शील्ड मेडल प्रदान किया गया एवं निर्णायक की भूमिका में मनीष कुमार एवम रूपेश कुमार रहे.
वहीं अगली कड़ी में 400 मीटर 1600 मीटर पुरुष दौर का भी आयोजन किया गया.

मड़ैया के डीलर बैजनाथ साह एवं भाकपा नेता रवीन्द्र कुमार का निधन, दर्जनों लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना

परबत्ता(जनप्रसंग): प्रखंड अंतर्गत पिपरा लतीफ पंचायत के मड़ैया निवासी डीलर बैजनाथ साह का निधन लंबी बीमारी के कारण 28 जनवरी को उनके मड़ैया स्तिथ पैतृक आवास पर हो गया. उनके निधन की खबर पर परबत्ता के स्थानीय विधायक डॉ संजीव कुमार, पूर्व मंत्री आर एन सिंह, स्थानीय जिला परिषद प्रतिनिधि शैलेंद्र कुमार शलैश, पिपरालतीफ के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि डॉ रामविलास शर्मा, उपमुखिया मोहम्मद अबरार अहमद, पूर्व जिला पार्षद गयासुद्दीन, पंच सदस्य प्रतिनिधि मंटू साह, सत्यनारायण अग्रवाल,स्वतंत्रता सेनानी चतुरी साह,डीलर अमरनाथ अग्रवाल,शंभू यादव,मुरली दास, डब्लू अग्रवाल, कारे अग्रवाल,नित्यानंद पोद्दार, महेश्वर यादव,शिक्षक रामविलास साह आदि ने शोकाकुल परिवार को इस दुख भरी घड़ी में शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की अपील किया.

वहीं दूसरी ओर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता कॉमरेड रविंद्र कुमार का अपने पैतृक गांव कन्हैया चक में निधन हो गया. उनके निधन पर भाकपा के पूर्व नेता सह वर्तमान जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश यादव ने कहा की काॅमरेड रवींद्र ke निधन से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है. वो आजीवन लाल झंडे के सिपाही रहे उनके जज्बे को सलाम करते हुए उनके आत्मा की शांति की कामना की. मुझे उनके निधन पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अंचल मंत्री कैलाश पासवान,एआईएसएफ के जिला सचिव प्रशांत सुमन, एआईएसएफ के प्रखंड सचिव चार्ली आर्या, प्रखंड अध्यक्ष बिट्टू कुमार मिश्रा, सर्वोत्तम कुमार आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की.

RRB एवं NTPC विवाद को लेकर आहूत बिहार बंद का परबत्ता में दिखा असर

AISF के छात्रों द्वारा परबत्ता बाजार को बंद करवा,थाना के समीप सड़क को किया जाम

परबत्ता(जनप्रसंग): आरआरबी एवं एनटीपीसी परीक्षा में हुई धांधली को लेकर छात्र एवं विभिन्न राजनीतिक संगठनों द्वारा 28 जनवरी को बिहार बंद का आह्वान किया गया था. जिसको लेकर शुक्रवार को परबत्ता बाजार में भी छात्रों एवं विभिन्न राजनीतिक संगठनों एवं द्वारा परबत्ता बाजार को बंद किया गया. जिसमें एआईएसएफ जिला सह सचिव प्रशान्त सुमन के नेतृत्व में तोरण द्वार से चलकर छात्रों के साथ मिलकर परबत्ता को बंद किया तथा थाना के पास जाम किया।

बंद को संबोधित करते हुए AISF के जिला सह सचिव प्रशान्त सुमन ने बंद समर्थकों से कहा कि “रेलवे ने जो NTPC में 20 गुना रिजल्ट का आश्वासन देकर एक छात्रों का अलग अलग जगह रिजल्ट देकर धोखाधड़ी किया है साथ ही ग्रुप डी की परीक्षा में में CBT-2 लागू कर रहे हैं. जो कतई छात्रहित में नहीं है। ये साजिश है विद्यार्थियों को रोजगार से दूर रखने की ताकि पूंजीवाद की नग्नता को ढका जा सके “आगे उन्होंने कहा, “पूंजीवाद बेरोजगारी के शर्त पे ही जिंदा रहती है और यही काम यह सरकार कर रही है ताकि शोषण का तंत्र जिंदा रखा जा सके.”

अपने साहसिक कार्यों को लेकर डीएम से सम्मानित हो चुकी नविता ने संबोधित करते हुए कहा कि “जब राष्ट्रीय संपत्ति नहीं होगी तो राष्ट्र के लोगों को नौकरी कहाँ मिलेगा ये सरकार CBT-2 के बहाने लोगों को रोजगार से वंचित रखने की कोशीश कर रही है ।”

एआईएसएफ के परबत्ता अंचल अध्यक्ष बिट्टू मिश्रा ने कहा ” आज शिक्षको व छात्रों पर फर्जी FIR दर्ज करके उन्हें फसाने का काम कर रही है ये शिक्षा का हनन नहीं तो क्या है इसलिए मैं रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जमकर विरोध कर रहा हूँ।”

एआईएसएफ के परबत्ता अंचल सचिव ने स्थानीय मुद्दों को उठाते हुए कहा, “परबत्ता पुलिस को दारू पकड़ना होता है, तो खोजी कुत्ते से घण्टों में खोज लेती है, लेकिन परबत्ता पुलिस को माधवपुर का एक रेपिस्ट नहीं मिलता है।”

मौके पर एआईवाईएफ जिला सह सचिव प्रियव्रत चौधरी, पूर्व एआईवाईएफ जिला अध्यक्ष संजीव कुमार, पूर्व सचिव सर्वोत्तम कुमार, राजद प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश्वर दास, आत्मा के प्रखंड अध्यक्ष अंजनी यादव,रौशन कुमार,सौढ़ उत्तरी पंचायत समिति क्षेत्र संख्या -9 के राहुल यादव, राजा कुमार, शिवम कुमार, दीपक कुमार, अमित कुमार अखिलेश पंडित, सौढ़ दक्षिणी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि राजेश मंडल एवं पंचायत समिति संजय यादव समेत कई अन्य मौजूद थे।

स्थानीय निकाय प्राधिकार चुनाव को लेकर गर्म होने लगा है खगड़िया-बेगूसराय का सियासी तापमान

खगड़िया-बेगूसराय स्थानीय निकाय प्राधिकार चुनाव के भावी प्रत्याशी राजीव कुमार के द्वारा नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित…..

खगड़िया(जनप्रसंग): पंचायत चुनाव की समाप्ति एवं शपथ ग्रहण के बाद स्थानीय निकास चुनाव को लेकर खगड़िया और बेगूसराय जिले की सियासी गरमाहट तेज हो गई है. इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करने का सिलसिला काफी तेजी से बढ़ रहा है.

इसी कड़ी में गुरुवार को गोगरी प्रखंड के कई पंचायत जनप्रतिनिधियों को उनकी जीत पर परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार एवं पूर्व मंत्री रामानंद सिंह की ओर से जेडीयू के जिला मुख्य प्रवक्ता मनमन बाबा ने उन्हें बधाई दिया और उन्हें सम्मानित किया और साथ ही सभी सम्मानित जनप्रतिनिधों से आगामी बिहार विधान परिषद के चुनाव में शिक्षित समाजसेवी पटना उच्च न्यायालय के वरिष्ट अधिवक्ता राजीव कुमार जी को अपना समर्थन देने की अपील की.

मनमन बाबा ने जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करते हुए कहा कि पूरे खगड़िया-बेगूसराय स्थानीय निकाय प्राधिकार में इस बार परिवर्तन की जबरदस्त लहर दिख रही है.सभी वर्गो के लोग जात पात धर्म सम्प्रदाय से उपर उठकर राजीव कुमार के नेतृत्व मे जनप्रतिनिधियो के सम्मान की लड़ाई लड़ने को तत्पर दिख रहे है. साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान एमएलसी आप जनप्रतिनिधियों के सम्मान के लिए बारह सालों से आज तक कुछ भी नही किया है और ना ही इसका उदाहरण की क्षेत्रो में नही दिख रहा है.

बरौनी दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के द्वारा किसानों को वितरण किया गया बोनस

प्रखंड के सभी दूध उत्पादकों के लंबित राशि व बोनस तत्काल देने की उठी मांग

परबत्ता(जनप्रसंग): मधुवन दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड के द्वारा लगार पंचायत के छोटी लगार में सत्र 2016-19 का द्वितीय बोनस वितरण एवं किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत समिति के सचिव मिथलेश यादव व अध्यक्ष रबिन्द्र यादव द्वारा सभी आये हुए अतिथियों का फूल माला व चादर भेंट कर स्वागत किया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर बरौनी दुग्ध संघ के अध्यक्ष विजय शंकर सिंह,व अन्य अतिथियों में दुग्ध संघ बरौनी के निर्देशक मंडल के सदस्य रामभजन सिंह, रामउदगार पासवान, सुशील महतो, योगेंद्र साह, पिंकी देवी, सुधा देवी, जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश यादव, सामाजिक कार्यकर्त्ता सौरव कुमार आदि मौजूद थे.

सभा को संबोधित करते हो जयप्रकाश यादव ने कहा कि वह किसान के हक के लिए सदैव आवाज उठाते रहेंगे उन्होंने किसानों के हक की बात रखते हुए कहा परबत्ता प्रखंड कि लोगों का मुख्य पेशा कृषि एवं पशुपालन ही है पशुपालन के द्वारा यहां के किसान अपनी कमाई कर पाते हैं वहीं उन्होंने कंपनी के अधिकारियों से बात कर उन्होंने प्रखंड के सभी दुग्ध समिति पर तत्काल किसानों को उनका बोनस देने और परबत्ता व मड़ैया बाजार में सुधा के उत्पाद सेंटर खोलने की मांग की है।उन्होंने कहा सुधा उत्पाद केंद्र खुलने से नौजवानों को रोजगार व लोगों को किफायती दाम पर आसानी से आम लोगों तक पहुंच सके।

वहीँ सामाजिक कार्यकर्ता सौरव कुमार ने समिति के अधिकारी से मांग किया कि डिजिटल इंडिया के दौर में अब जरूरत है कि किसानों का दूध की कीमत का भुगतान डी.बी.टी के माध्यम से प्रत्येक 10 दिनों के अंदर उनके खाते में कर दिया जाय। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामभजन सिंह ने कहा कि समिति लगातार किसानों के हित लगातार काम कर रही है उन्होंने कहा कि ज्यादातर किसान बिना समिति के सदस्य बने हीं सेन्टर पर दूध देते हैं जिससे किसानों को कोई विशेष फायदा नहीं हो पाता है।

उन्होंने वहां उपस्थित किसानों को समिति के सदस्य बनने,मासिक बैठक करने व वार्षिक आम सभा कर समिति को ससक्त बनाने की मांग किया। वहीं बरौनी दुग्ध समिति के निर्देशक ने आश्वस्त किया कि पूरे परबत्ता क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों की समस्या का समाधन कर दिया जाएगा उनके लंबित बोनस व दुग्ध की कीमत किसानों को दे दिया जाएगा।

पांच सूत्री मांगों को लेकर अभिविप ने प्रभारी प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

अभिविप के सोशल मीडिया संयोजक नवनीत मिश्रा के अध्यक्षता में सौंपा गया ज्ञापन

परबत्ता(जनप्रसंग): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की परबत्ता नगर इकाई के द्वारा सोमवार को बिहार केसरी एवं मोती हजारी उच्च विद्यालय डुमरिया बुजुर्ग के प्रभारी प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार को पांच सूत्री मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया. जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला सोशल मीडिया से संयोजक नवनीत कुमार मिश्रा ने किया.

उन्होंने अपने ज्ञापन में विद्यालय की व्यवस्था को सुदृढ करने की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए सभी छात्र छात्राओं को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सहित विद्यालय परिसर में पुस्तकालय के निर्माण एवं स्कूल के मैदान के दोनों छोर पर बने गड्ढे की भराई का कार्य एवं स्कूल के मैदान को अतिक्रमण मुक्त बनाया जाने और विद्यालय में शारीरिक व्यायामशाला की व्यवस्था करवाने की मांग की.

इस मौके पर छोटू कुमार,उत्तम कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, आदित्य कुमार,कुश कुमार निलेश, कुमार मनीष कुमार,निखिल कुमार,अंकित कुमार , निखिल मिश्रा, दीपू मिश्रा, चिरंजीवी मिश्रा, रतन सिंह सहित कई अन्य उपस्थित थे.

Design a site like this with WordPress.com
Get started