कांग्रेस नेता ने प्रदेश सरकार पर जमकर साधा निशाना
खगड़िया (जनप्रसंग) :- जिले के बेलदौर विधानसभा के नीरपुर पंचायत में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ चंदन यादव जी ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया तत्पश्च्यात वृक्षारोपण भी किया. इस मौके पर उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत में जो सूचना कि जो क्रांति है वह स्वर्गीय राजीव गांधी जी की देन है पंचायती राज की परिकल्पना भी भी उन्हीं की सोच थी तथा उन्होंने इस क्षेत्र के किसानों की समस्या पर भी विस्तार से चर्चा किया और कहा कि सरकार इस करुणा महामारी के दौर में लॉकडाउन के ताल में किसानों के मक्के का सही मूल्य नहीं दे रही है. यह प्रदेश की डबल इंजन सरकार की असंवेदनशीलता दर्शाती है. तथा इस क्षेत्र की तमाम समस्याओं को विस्तार पूर्वक उपस्थित ग्रामीणों के बीच चर्चा किए. सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये चंदन यादव ने कहा कि खगड़िया सहित पूरे बिहार में आम आदमी इस डबल इंजन की सरकार की नीतियों से परेशान है। कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करके, सरकार को जवाब देना है।
इस मौके पर एनएसयूआई के प्रदेश सचिव नवीन कुमार, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष नितिन पटेल, निकेश यादव, मृत्युंजय कुमार, रमन राज, अजय लहेरी, पांडव कुमार, गोविंद कुमार तबरेज महेंद्र त्यागी अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे
चंदन यादव ने केंद्र सरकार से की न्याय की मांग
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता चंदन यादव ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर केंद्र सरकार से न्याय अभियान की शुरुआत करने की अपील की. उन्होंने कहा की हम केंद्र सरकार से लगातार मांग करेंगे कि जरूरतमंद, वंचित लोग और उनके परिवार की मदद की जाए। केंद्र सरकार छह महीने के लिए प्रति व्यक्ति छह हजार रुपए की वित्तीय सहायता देती रहे, साथ ही मनरेगा का दोगना लाभ सभी प्रभावितों को मिलें।



