परबत्ता पुलिस को मिली बड़ी सफलता,भारी मात्रा में शराब बरामद

(हरिशेखर कुमार की रिपोर्ट)

परबत्ता(जनप्रसंग): थाना क्षेत्र के उदयपुर ढाला के समीप शराब लदे मैजिक गाड़ी वाहन को जब्त किया गया। खगड़िया एसपी के निर्देश पर परबत्ता थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार द्वारा की गयी छापेमारी में 539 लीटर शराब जब्त किया गया। मौके पर चालक भी गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी के दौरान शराब की कुल 1464 बोतल जब्त की गयी। मालूम हो की परबत्ता थानाध्यक्ष प्रियरंजन कुमार पुर्व में पसराहा थाना में नियुक्त थे वहां भी उन्होंने लगातार शराब की बरामदगी को लेकर सुर्खियों को रहे थे। वही इस सघन करवाई से कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Published by ADMIN

केवल प्रमाणिक खबरें

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started