परबत्ता में नाट्य कला मंच एवं बाबा साहेब की प्रतिमा का किया गया अनावरण

परबत्ता(जनप्रसंग): रविवार को स्थानीय विधायक रामानंद सिंह के द्वारा विभिन्न जगह उद्घाटन किया गया। रामपुर उर्फ रहीमपुर पंचायत के मोजाहिदा में जय दुर्गा उपकार नाट्य कला परिषद का उद्घाटन किया गया। जिसके बाद मोजाहिदा दुर्गा मंदिर से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक पैदल मार्च कर प्रखंड मुख्यालय के समीप बाबा साहेब अम्बेडकर की मूर्ति को स्थापित किया गया। जिसके बाद रामानंद सिंह के द्वारा जनता को संबोधित भी किया गया। मौके पर बीडीओ रविशंकर कुमार, अंचलाधिकारी अंशु प्रशून, मणिभूषण राय, ध्रुब कुमार शर्मा,सुबोध साह, रामपुर के मुखिया दयानंद दास,विजय चौधरी, समेत हजारों की संख्या में जदयू के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Published by ADMIN

केवल प्रमाणिक खबरें

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started