यात्रियों से भरी नाव निर्माणधीन पूल से टकराई, एक बड़ा हादसा होने से टला

घटना में एक व्यक्ति के बुरी तरह जख्मी

परबत्ता(जनप्रसंग): सोमवार को अगुवनी सुल्तानगंज गंगा पुल के पाए संख्या 11 से एक नाव टकरा गयी। जिसमें एक व्यक्ति के गंभीर रूप घायल होने की सूचना मिली है। मिली जानकारी अनुसार घटना भागलपुर जिले के सुल्तानगंज गंगा घाट से करीब 70 की संख्या में यात्रियों को लेकर एक नाव अगुवानी के लिए रवाना हुई थी तभी गंगा में तेज करंट के चलते पाया संख्या 11 से टकरा गई। हालांकि घटना जिस जगह हुई है वह क्षेत्र भागलपुर जिले में आता है लेकिन नाव पर सवार लगभग सभी यात्री खगड़िया जिले के थे.वहीं घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति गौछारी निवासी गरीब चौरसिया बताया जा रहा है जबकी तेमथा राका परबत्ता निवासी श्रवण ठाकुर अब तक लापता है। घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस से परबत्ता लाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर के अनुसार जख्मी खतरे से बाहर है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही गोगरी एसडीपीओ, परबत्ता सीओ अंशु प्रशून एवं परबत्ता थानाध्यक्ष प्रियरंजन मौके पर पहुंच कर स्तिथि का निरक्षण करने पहुंचे।

Published by ADMIN

केवल प्रमाणिक खबरें

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started