खगड़िया(जनप्रसंग): बेलदौर थाना क्षेत्र के बेलानौवाद में बुधवार को रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना होने की खबर है। इसमें एक पक्ष से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलावस्था में सबों को ईलाज स्थानीय पीएचसी में कर छुट्टी दे दी गई है। इस संबंध मे दोनों ओर से थानाध्यक्ष को आवेदन देकर एक दूसरे पक्ष के लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए मारपीट कर घायल कर देने का आरोप लगाया गया है। घटना दोपहर साढ़े बारह बजे की बताई जा रही है। एक पक्ष के दिलखुश कुमार के मुताबिक वह भाड़े के वाहन से अपने घर से चार पांच लोग सोनवर्षा राज बाजार जा रहे थे। इसी क्रम में दूसरे पक्ष के संतलाल तांती सड़क पर अपने घर का टाट बना रहे थे। सड़क पर वाहन को साईड देने के सवाल को लेकर दोनों पक्षों के बीच तू तू मैं मैं होने लगी एवं मामला मारपीट में बदल गई। इस संबंध में लव कुमार, दिलखुश कुमार आदि ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के आलोक में बेलदौर पुलिस मामले की जांच कर रही है।



