खगड़िया/जनप्रसंग संवाददाता
खगड़िया: मानसी थाना क्षेत्र के मानसी सैदपुर बलहा रोड में दिन दहाड़े हथियार के बल पर बलहा के सीएसपी संचालक अरविन्द कुमार से तीन लाख 76 हजार रुपये के लुट कांड में शामिल मुख्य अभियुक्त एवं खगड़िया के डीएसपी एवं दरोगा पर गोली चलाने वाले अपराधी को मानसी पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार रोहियार निवासी बेचो यादव के पुत्र अमित कुमार को सिमरीव्यख्तिपुर सहरसा जिला से धर दबोचा। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया की दिनांक 16/3/2020 को मानसी निवासी बलहा में सीएसपी संचालक से दिन दहाड़े तीन लाख 76 हजार रुपये लुट लिये गये थे।जहां लुट कांड के बाद लुट में शामिल अपराधियों को डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में छापामारी अभियान शुरू किया गया जिसमें लुट किये रुपये के साथ पुलिस ने घटना में शामिल चार अपराधियों को तत्काल धर दबोचा जिसमें पहले से ही बलहा के बिन्दु रजक एवं रोहियार गाँव के तीन अपराधी सुनील कुमार, रंजन कुमार एवं पंकज साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। लेकिन लुट कांड में शामिल मुख्य आरोपी एवं पुलिस पर गोली चलाने वाले अपराधी पुलिस के पकड़ से बाहर हो गया। थानाध्यक्ष दीपक ने बताया की घटना के दिन ही अमित कुमार को पकड़ने को लेकर पुलिस अभियान छेड़ रखा था जहां धमहराघाट स्टेशन के पास अंधेरे का फायदा उठाकर अमित कुमार मानसी के पुर्व दरोगा गुंजन कुमार एवं डीएसपी सदर पर गोली चलाकर फरार हो गया था।दीपक ने कहा की मानसी थाना कांड सं०-82/20एवं 84/20 मामला दर्ज किया गया था जहां अमित कुमार पुलिस के पकड़ से बाहर था जहां गुप्त सुचना के आधार पर गुरूवार को सिमरीव्यख्तिपुर के पुलिस के सहयोग से अमित कुमार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

