मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत 13 लाख 18 हजार रुपए की योजना का सदर विधायिका ने किया उद्घाटन

जन जन हो रहे हैं विकास से लाभान्वित;पूनम देवी यादव


खगड़िया(जनप्रसंग): मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत प्राक्कलित 13 लाख 18 हजार 4 सौ की लागत से खगड़िया नगर परिषद् क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 04 में राजकुमार साह के घर के पीछे से मस्जिद होते हुए गोपाल तुल्सियान के गोदाम से प्रभु यादव के जमीन तक तथा नगर परिषद् क्षेत्र में हीं वार्ड नं 07 में नरेन्द्र गोइनका के घर से आनन्द बजाज के घर होते हुए इन्द्रजीत बजाज के घर तक पीसीसी सड़क सह नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन सोमवार को सदर विधायक पूनम देवी यादव ने किया ।
मौके पर विधायक श्रीमती यादव ने मुहल्ले वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।विकास की उम्मीद रखने वालों को नीतीश कुमार के हाथ को विश्वास के साथ मजबूत करना होगा।तभी विकास करने की प्रथा अक्षुण्ण रह सकती है।बोले खगड़िया के सभागार पंचायतों में हमने सर्वांगिण विकास कार्यों को सफलीभूत अंजाम दिये हैं जिससे जन -जन विकास के लाभ से लाभान्वित हो रहे हैं।सडक निर्माण कार्य से नगर वासियों को आवागमन की सुविधा सुलभ हो गया है।
इस अवसर पर आनन्द बजाज, संदीप केडिया, कृष्ण कुमार तुल्सियान, प्रभु प्रसाद यादव,वकिल ठाकुर, केदार चौरसिया ,राजेश कुमार राय, अमित कुमार प्रिंस, ललन कुमार साइन्टिस्ट,गोपाल तुल्सियान, अभय सिंह, डॉ धीरेन्द्र यादव, हरेराम यादव, तरूण सिह, व्रजेश कुमार विभू आदि दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे ।मौके पर स्थानीय लोगों ने विधायक पूनम देवी यादव का स्वागत माला पहना कर किया ।

Published by ADMIN

केवल प्रमाणिक खबरें

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started