● टीम डॉ.संजीव द्वारा चलाया जा रहा हर बूथ पच्चीस यूथ अभियान
परबत्ता(जनप्रसंग): अगामी विधानसभा सभा चुनाव के मद्देनजर जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह परबत्ता विधानसभा के भावी प्रत्याशी डॉ. संजीव अपने चुनाव की बयार को बांधने में जुट गये हैं। इस क्रम में टीम डॉ.संजीव कुमार के सदस्यों के द्वारा हर बूथ पच्चीस यूथ अभियान के तहत बूथ कमिटी का गठन किया जा रहा है। इस क्रम में गुरुवार को जनता दल यूनाइटेड के परबत्ता विधानसभा के सह मीडिया प्रभारी साकेत कुमार एवं युवा जदयू के जिला महासचिव अमन कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में बूथ कमिटी का गठन प्रखंड के कोलवारा पंचायत में किया गया जहां पंचायत के विभिन्न युवाओं को बूथ स्तर का अगल-अलग दायित्व सौंपा गया।
इस कार्यक्रम के दौरान सह मीडिया प्रभारी साकेत कुमार ने जनप्रसंग की टीम को बताया टीम डॉ.संजीव के एक खास अभियान “हर बूथ पच्चीस यूथ” कार्यक्रम तहत प्रत्येक बूथ से 25सदस्यों का चयन किया जा रहा है जो आगमी चुनाव में टीम के विभिन्न कार्यों को पूरा करेंगे।
मालूम हो डॉ.संजीव परबत्ता विधायक रामानंद सिंह के पुत्र हैं जो इस बार परबत्ता से चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी में हैं।


