साढ़े दस लाख की लागत से मथुरापुर में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

● खगड़िया की धरती माँ के समान और जनता की सेवा हीं वास्तविक पूजा:पूनम देवी यादव


खगड़िया(जनप्रसंग): मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत प्राक्कलित 10 लाख 57 हजार 4सौ की लागत से खगड़िया सदर प्रखण्ड के मथुरापुर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 15 में संत ज्वेलर्स स्कूल के गेट से मस्जिद तक सड़क में मिट्टी, ईंट सोलिंग एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास गुरूवार को सदर जदयू विधायक पूनम देवी यादव ने किया।
मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सदर विधायक पूनम देवी यादव ने कहा कि हमने जो वायदे किये उस पर शत-प्रतिशत विश्वास के साथ खड़ा उतड़ने का काम किये हैं।राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वच्छ नेतृत्व में तथा पूर्व विधायक रणवीर यादव दूरदर्शी सोच के मुताबिक प्राप्त प्रेरणादायी मार्गदर्शन में हमने खगड़िया विधान सभा क्षेत्र के पिछड़े और सुदूर इलाके तक विभिन्न स्तर से ससम्मान विकास योजना के लाभ पहुंचाने के लिए हमने भगीरथ प्रयास किये हैं।
श्रीमती यादव ने कहा कि खगड़िया की पावन धरती माँ के समान और यहां की जनता की सेवा हीं हमारे लिए वास्तविक पूजा है।हम अपने कार्यकाल के अबतक मथुरापुर पंचायत में विकास हेतु करोडों की लागत से योजना संचालित किये हैं।हम जिस योजना का शिलान्यास करते हैं उसका उद्घाटन करने का भी काम करते हैं।इस सड़क के निर्माण से आमजनों को आवागमन की सुविधा सुलभ हो जाएगी।
इस अवसर पर युवा जद यू के प्रदेश उपाध्यक्ष वास्तुविद साम्बवीर यादव ,समाज शास्त्री सत्येयूवीर यादव,जिला पार्षद योगेन्द्र सिंह, पूर्व सरपंच उमेश प्रसाद सिंह, मनोज सिंह, हरिशंकर सिंह,संजीव झा, नवीन सिंह, जयचन्द सिंह,जिला पार्षद समीर सदा,रूबेदा खातून,समिला खातून अमीना खातून, सुन्दर पाल,अमर सिंह एवं शिक्षक भूषण सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे ।ग्रामीणों ने बेटी-बहन और विकास की प्रतिमुर्ती की संज्ञा से विभूषित करते हुए विधायक का भव्य स्वागत किया।

Published by ADMIN

केवल प्रमाणिक खबरें

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started