साढ़े तेरह लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का विधायिका ने किया शिलान्यास

बदहाल खगड़िया को हमने विकास के पटरी पर लाया हैं:पूनम देवी याद

खगड़िया(जनप्रसंग): सदर प्रखण्ड के रहीमपुर मध्य पंचायत अंतर्गत ग्राम मोरकाही,वार्ड नं 13 में दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति व किसान भवन के उपर पिलरयुक्त सामुदायिक भवन तथा मोटरयुक्त समरसेबूल पम्प सहित इज्जत घर निर्माण कार्य का शिलान्यास बुधवार को सदर विधायक पूनम देवी यादव ने नारियल फोर कर किया ।

शिलान्यास कार्यक्रम के मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सदर विधायक पूनम देवी यादव ने कहा कि मोरकाही ग्राम वासियों के लिए एक सामुदायिक भवन की आवश्यकता थी जिसे आज हम पुरा कर रहे हैं।ऐसे ऐसे भवन विभिन्न पंचायतों के जरूरतमंद स्थानों पर निर्माण करवायें हैं।जहां सार्वजनिक कार्यक्रम, शादी अथवा अन्य सामाजिक महत्वपूर्ण समारोहों के अवसर पर सदुपयोग किया जा सकता है।ऐसे जनोपयोगी कार्यों से हमें शुकून और तसल्ली मिल रही है।
उन्होंने कहा कि खगड़िया विधान सभा क्षेत्र वर्ष 2005 से पहले विकास से कोसों दूर था,जिस बदहाल खगड़िया को हमने अपने वायदे के अनुकूल पूर्व विधायक रणवीर यादव के प्रेरणा से सम्मान सहित शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पेयजल, सड़क, पुल पुलिया, भवन,सिंचाई इत्यादि क्षेत्र में विकास कार्य कर खगड़िया के स्वरूप में चार चांद लगाने का काम किये हैं।उन सभी समस्याओं से निजात दिलाकर खगड़िया को विकास के पटरी पर लायें हैं।आपदा विपदा के येन वक्त पर पहुंच यथासंभव पीड़ितों की सेवा व सहायता करते रहे हैं।बोले नीतीश कुमार की सरकार में विकास करने की नई संस्कृति का आविर्भाव हुआ है,जिसे और बेहतर स्वरूप देने के लिए जहां नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने की जरूरत है वहीं विधायक पूनम देवी यादव ने अगली विधान सभा चुनाव में सहयोग, समर्थन व आशीर्वाद देने की अपील भी की।उन्होंने क्षेत्र के लोगों पर भरोसा जताते हुए कहा कि हमें काम के बदले सम्मान जनक मजदूरी अवश्य मिलेगा।
समाज शास्त्री सत्येयूवीर यादव, हम के जिला अध्यक्ष पूर्व मुखिया संजय यादव तथा आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने विधायक के द्वारा किये गये तमाम विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि इन्हें हर जगह अपार समर्थन मिल रहा है।आगामी विधान सभा चुनाव में भी पूनम देवी यादव अपार मतों जीत हासिल कर इतिहास कायम करेंगी।स्थानीय वक्ताओं की मांग पर बाढ़ से जो भदई फसल नष्ट हो गया है उसके लिए किसानों को फसल क्षति पूर्ति दिलाने, ॠण माफ व मक्का का समर्थन मूल्य दिलाने का विधायक ने आश्वासन दिया ।
इस अवसर पर स्थानीय मुखिया मक्खन साह, सरपंच देवनन्दन साह, पूर्व सरपंच देवनन्दन प्रसाद यादव,कुन्दन कुमार यादव, सेवा निवृत शिक्षक कपिलदेव प्रसाद यादव,प्रभु यादव, बाबाजी यादव, पुनीत यादव,चन्द्रदेव यादव,नागेश्वर यादव,राजाराम यादव, भोली यादव, नित्यानंद यादव डीलर,चुनचुन साह,पूर्व मुखिया ज्योति देवी ,वार्ड सदस्य क्रांति देवी, कल्पना देवी,टुन्नू सिंह,देवो यादव ,रामइकबाल, नेपाली दास,हरिचरण तांती, विकास कुमार सिंह, सुभाष तांती, लखन महतों, उपेन्द्र तांती,नन्दकिशोर यादव सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे ।

Published by ADMIN

केवल प्रमाणिक खबरें

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started