(गीता कुमार की रिपोर्ट)
खगड़िया(जनप्रसंग): नगर सभापति सीता कुमारी द्वारा शनिवार को नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-19 में ₹8,94,348 की लागत से बने एक आरसीसी नाला एवं दो सड़क,नाला सह स्लैब सड़क में चैकर टाईल्स निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया।
वहीं तीनों योजनाओं के उद्घाटन के बाद नगर सभापति सीता कुमारी ने कहा कि ₹4,78,500 की लागत से हवेली गली (किस्ती कोठी) के निकट शंभु बाबू पत्रकार के गली का पीसीसी सड़क,नाला ,स्लैब एवं सड़क पर चैकर टाईल्स लगाया गया है। मालूम हो की यह सड़क कच्ची थी जिससे लोगों को आने जाने में काफी कठनाई होती थी। इस सड़क के निर्माण होने से स्थानीय लोगों में काफी खुशी देखी गयी
वहीं जेएनकेटी स्टेडियम के दक्षिण भाग प्रभात डीलर (पटेल नगर) घर होते हुए दिलीप चौधरी के घर तक ₹2,62,974 की लागत से आर सी सी नाला का निर्माण कराया गया है। यह नाला स्टेडियम के दक्षिणी भाग बाउंड्री पीछे से बनाया गया है।
वहीं ₹1,52,947 की लागत से जीपी मानवेन्द्र कुमार मुन्ना के घर से आनंदी साह के घर तक नाला एवं पेभर ईट निर्माण कार्य कराया गया है।यह गली भी काफी संकीर्ण था और नाला नहीं रहने के वजह से गली में आने जाने वाले आमलोगों को काफी कठनाई होती थी।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव,विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर उपसभापति सुनील कुमार पटेल, अध्यक्षता नगर पार्षद हेमा भारती ने किया गरिमामयी उपस्थित में सशक्त स्थायी समिति सदस्य पूनम कुमारी, आफरीन बेगम, रणवीर कुमार,जितेंद गुप्ता,लीना श्रीवास्तव, रिंकी देवी, बबीता देवी,रूपा कुमारी, पूर्व नगर पार्षद पप्पू यादव, शम्भू कुमार सिंह, समाजसेवी कमल भारती, कुंजबिहारी पासवान,हंसराज कुमार,मो०नसीम,संजय कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

