खगड़िया(जनप्रसंग): स्वाधीनता के बैनर तले एक विचार गोष्ठी का आयोजन रविवार की रात्रि को जिले के चौथम प्रखंड क्षेत्र के नौरंगा एवं आदावारी गांव में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामप्रीत कुमार एवं संरक्षण मुकेश कुमार ने किया। विचार गोष्टी का संचालन राजीव कुमार साह ने किया। इस विचार गोष्ठी में सभी मित्रों ने एकमत से समुदाय के राजनीतिक चेतना पर बल देते हुए राजनैतिक भागीदारी की बात कही। विचार गोष्ठी में स्वाधीनता के साथियों के साथ साथ ABMVS के साथी भी मौजूद थे।
सभी लोगों का एक साथ बैठना समुदाय के लिए राजनीतिक पहल को स्वीकारना और इसके लिए आगे आना हम सभी युवाओं के लिए अत्यंत ऊर्जावान रहा। श्री अमर शंकर प्रभात ने कहा अब वह दिन दूर नहीं जब हम राजनैतिक रूप से जागृत होकर समाज में दूसरे समुदाय के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलेंगे। बहुत जल्द सत्ता के गलियारे में हमारे समुदाय की हनक और धमक दोनों सुनाई देगी।
मौके पर विक्रम कुमार, वीरेंद्र कुमार पोद्दार, नीरज कुमार, नारद साह,महेश्वर साह, बबलू साह, नवीन कुमार, सौरभ कुमार, अभिषेक कुमार, मानव कुमार, दिलखुश कुमार, रोशन कुमार आदि मौजूद थे।




