विधायक ने किया दो पथ सहित पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ

खगड़िया(जनप्रसंग): अपने तुफानी कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक पूनम देवी यादव ने बुधवार को माड़र दक्षिणी पंचायत के रणखेत मैंदान स्थित 1 करोड़ 14 लाख की लागत से पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य तथा 1 करोड़ 24 लाख 51 हजार 9 सौ की लागत से खगड़िया बखरी पीडब्लूडी पथ से त्रिभुवन टोला भाया सोरायडीह(पंचायत-दक्षिणी भदास) तक पथ निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया ।वहीं सदर विधायक के द्वारा मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत 5 लाख 31 हजार 8 सौ की लागत से खगड़िया सदर प्रखण्ड के कोठिया पंचायत में पीडब्लूडी सड़क से लेकर शिवनन्दन यादव घर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है ।

पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य के शुभारंभ कार्यक्रम के मौके पर उपस्थित दक्षिणी माड़र पंचायत वासियों को संबोधित करते हुए सदर विधायक पूनम देवी यादव ने कहा कि पंचायत सरकार भवन निर्माण हो जाने से पंचायत में हीं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मनरेगा, एलपीसी, दाखिल-खारिज,जाति,आय,आवास प्रमाण पत्र सहित कई महत्वपूर्ण कार्यो का निपटारा होंने से आमजनों को काफी सुविधा मिलेगी।लोगों को प्रखण्ड कार्यालय का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा।यह सुविधा युक्त भवन होगा।सभी पंचायत स्तरीय कर्मचारी पंचायत भवन में हीं सुलभ रूप से मिल जाएंगे।।उन्होंने कहा कि हम माड़र रसौंक क्षेत्र सहित सम्पूर्ण खगड़िया विधान सभा क्षेत्र के विकास में किसी से शमझौता नही किए। इस अवसर पर स्थानीय मुखिया मुस्तरी बेगम, मजहर अली, सरपंच प्रतिनिधि महेन्द्र शर्मा,रहीमपुर मध्य पंचायत के मुखिया मक्खन साह, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,माड़र उत्तर पंचायत के मुखिया मोहम्मद मेराज, मोहम्मद बली,प्रोफेसर अखिल अहमद, मोहम्मद वासित अली बासो, इन्जीनियर क्याम उद्दीन,कनीय अभियंता सत्येन्द्र नारायण सिंह, राजस्व कर्मचारी देवेन्द्र झा, पंचायत सचिव ललन कुमार यादव,मोहम्मद शकिल अहमद,मुखिया प्रतिनिधि सुवोध यादव व अशोक यादव आदि दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे ।तो वहीं सोरायडीह एवं कोठिया में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सदर विधायक पूनम देवी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में और अपने द्वारा सभी स्तर पर किये गये विकास कार्यों को बेखूबी विस्तृत रूप से चर्चा की।बोले काम किये हैं काम करेंगे,सबों का सम्मान किये हैं सम्मान करते रहेंगे।हम अपने कर्तव्यों के निर्वहन में कभी विश्राम नहीं ढ़ूंढ़ते हैं।कर्तव्य से पीछे भागने वाले विश्राम करते हैं।हमें तो जो फरकिया के लाल विकास पुरुष पूर्व विधायक रणवीर यादव जी अपना प्रतिनिधित्व की जिम्मेवारी सौंपें हैं और आपलोगों के द्वारा प्राप्त आशीर्वाद स्वरूप जनमत का कदर करते हुए जाति-धर्म से उपर उठकर हमने खगड़िया विधान सभा क्षेत्र के चप्पे-चप्पे में विकास की रोशनी पहुंचाने का काम किये हैं।आज जो भी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास अथवा शुभारंभ किये हैं वो आमजनों के आवागमन में सुविधा सुलभ हो जाएगी ।
कोठिया में डा धीरेन्द्र यादव, हरेराम यादव, डा मनोज यादव,रामाकांत यादव, अरूण कुमार चन्द्रवंशी, मुशो साह,महंथ सदा,सीताराम यादव जबकि सोरायडीह में केदार शर्मा, नरेश शर्मा, पुलिस शर्मा, वार्ड सदस्य वकिल सदा,सुरेश साह,उपेन्द्र साह राम शर्मा आदि ग्रामीण उपस्थित थे ।

Published by ADMIN

केवल प्रमाणिक खबरें

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started