प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को लेकर भाजयुमो की बैठक आयोजित

(मानसी अक्षय कुमार का रिपोर्ट)

मानसी(जनप्रसंग): भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मानसी मंडल की बैठक युवा मंडल अध्यक्ष सुमन कुमार की अध्यक्षता में विवाह भवन चकहुसैनी में आहुत की गयी। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, जिला महामंत्री बाबूलाल शौर्य, रविराज सिंह, जितेन्द्र यादव जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल कृष्ण चौधरी, भाजपा जिला प्रवक्ता राजा राम सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता बिजेंद्र यादव, चरित्र पौद्दार, मंडल महामंत्री रंजीत दास, सुधीर गुप्ता, रेखा देवी सहित सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70 वें जन्मदिन पर सभी कार्यकर्ताओं ने इसे सेवा सप्ताह मनाने का निर्णय लिया। जिस कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण,रोगी के बीच फल वितरित, हवन यज्ञ, छात्र-छात्राओ के बीच शिक्षण समाग्री और कोरोना काल में जनसहयोग करने वाले स्वास्थकर्मी को सम्मान देने का कार्यक्रम शामिल है।

Published by ADMIN

केवल प्रमाणिक खबरें

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started