बुद्धिजीवियों ने जताया शोक
बिहार(जनप्रसंग): खगड़िया जिले के सदर प्रखण्ड के रहीमपुर मध्य पंचायतअंतर्गत नन्हकू मंडल टोला निवासी मत्स्य विभाग सेवा निवृत पदाधिकारी अमीर दास की पत्नी तथा जमुई लोक सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी विनोद पासवान की सासू मां 70 वर्षीय कैलाश देवी का निधन शनिवार को हो गया।वे लंबे समय से बीमार चल रही थी।वे अपने पीछे भरापुरा परिवार छोड़ गये।
इधर कैलाश देवी के निधन पर पूर्व मुखिया प्रोफेसर तरूण प्रसाद, कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,कनीय वैज्ञानिक डॉ अमित कुमार,स्थानीय मुखिया मक्खन साह, सरपंच देवनन्दन साह, डाक्टर संतोष कुमार संत, प्रोफेसर विनय कुमार बब्लू पासवान, विवेकानंद कुमार अधिवक्ता, संजय पासवान अधिवक्ता,शिक्षक अशोक पासवान, शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार, वार्ड सदस्य जयकांत पासवान, पंच प्रतिनिधि अजय पासवान व पवन पासवान ने गहरा शोक संवेदना प्रकट किया ।





