ट्रक के रौंदने से सुप्तावस्था में दो युवा पशुपालक की हुई दर्दनाक मौत
खगड़िया(जनप्रसंग): मुफ्फसिल थाना अन्तर्गत रहीमपुर मध्य पंचायत के नन्हकु मंडल टोला निवासी मवेशी पालक मलिक यादव के पुत्र 15 वर्षीय अविनाश कुमार तथा अर्जुन यादव के 25 वर्षीय पुत्र सावन कुमार उर्फ़ फोको यादव दोनो की दर्दनाक मृत्यु बुधवार की रात सोए अवस्था में तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक के रौन्द दिये जाने से मौके ए वारदात पर ही हो गई । बताते चलें कि खगड़िया अंचल के रहीमपुर मध्य, रहीमपुर दक्षिणी एवं रहीमपुर उतरी पंचायत गंगा व गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि होंने से प्रभावित हो गया ।भदई फसल, मवेशियों के लिए चारा सब बाढ़ में नष्ट हो गया है ।इसलिए यहां के अधिकांश पशुपालक अपने अपने मवेशियों को लेकर बरौनी, तिलरथ आदि सूखे जगहों पर गये हुए हैं।
अविनाश और सावन भी बरौनी रिफाइनरी ओपी थाना अंतर्गत हैरपुर में विगत जुलाई 2020 से हीं भैंस लेकर रहते थे।हैरपुर स्थित एन एच 31 के किनारे दोनों पशुपालक रात्री में सोये हुए थे कि अचानक दोनों को ट्रक रौंधते हुए निकल गए ।घटना स्थल पर ही अविनाश और सावन की इहलीला समाप्त हो गई।जानकारी मिलने पर उनके परिजन तथा रहीमपुर मध्य पंचायत के मुखिया मक्खन साह,सरपंच देवनन्दन साह, रघुवंश यादव, बिभूति कुमार ज्वाला, अशोक यादव,जयकांत पासवान आदि घटना स्थल पर पहुंच थाना और सदर अस्पताल में अन्त्यपरिक्षण की प्रक्रिया पुरा कराने बाद अंतिम संस्कार के लिए नन्हकू मंडल टोला लाया गया और मुंगेर गंगा घाट में अंतिम संस्कार किया गया।
इधर समाज सेवी आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने विगत दिन वज्रपात से पशुपालक अमीन यादव, बुधवार की रात्रि अविनाश कुमार तथा सावन कुमार की ट्रक के रौंदने से मौत हुई है।इन तीनों मृतक के आश्रित को सरकारी स्तर पर मिलने वाले अनुग्रह अनुदान योजना के तहत 4-4 लाख की राशि देने की मांग जिला प्रशासन से की है।वहीं सदर विधायक पूनम देवी यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही हमने जिला पदाधिकारी आलोक रंजन घोष से अनुग्रह अनुदान योजना का लाभ मृतक के परिजन को उपलब्ध कराने हेतु बात की।
- 100 राउंड जिंदा कारतूस एवं गोली के साथ एक गिरफ्तार(शानू आनंद/गीता कुमार की रिपोर्ट) परबत्ता(जनप्रसंग): परबत्ता थाना क्षेत्र के खीराडीह गांव से सोमवार की देर एकContinue reading “100 राउंड जिंदा कारतूस एवं गोली के साथ एक गिरफ्तार”
- 156 वा जिला स्थापना दिवस उत्सवी मौहाल में बनाया गया156 वा जिला स्थापना दिवस उत्सवी मौहाल में बनाया गया। गया(जनप्रसंग): जिला का 156वां स्थापना दिवस समारोहContinue reading “156 वा जिला स्थापना दिवस उत्सवी मौहाल में बनाया गया”
- 28वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का किया गया आयोजनबाल वैज्ञानिक के भविष्य निर्माण ही नहीं बल्कि विभिन्न समस्याओं से जुड़ी नवीन अनुसंधान का मार्ग भीContinue reading “28वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का किया गया आयोजन”
- 29 जून को एसटीईटी उतीर्ण अभ्याथी पटना में करेंगे महाआंदोलन● आंदोलन में खगड़िया के अभ्यार्थी भी बड़ी संख्या में होंगे शामिल जनप्रसंग(खगड़िया): बिहार STET वर्किंग कमिटीContinue reading “29 जून को एसटीईटी उतीर्ण अभ्याथी पटना में करेंगे महाआंदोलन”




