कोरोना से निवारण के लिए गायत्री परिवार द्वारा पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन

परबत्ता(जनप्रसंग): कोरोना महामारी यानी कोविड-19 से निवारण को लेकर अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ परबत्ता के युवाओं सह गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा नयागांव पचखुट्टी स्तिथ मां काली मंदिर के प्रांगण में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ सह संस्कार महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें गायत्री तीर्थस्थल शांतिकुंज, हरिद्वार से अनुभव प्राप्त पुरोहितों द्वारा विधिवत गायत्री महायज्ञ सह संस्कार महोत्सव किया गया।

गायत्री परिवार के पुरोहित या कर्मकांडी ने बताया कि कोरोना के बचाव व निवारण का एकमात्र उपाय गायत्री महामंत्र व हवन विधि हीं है। वही मौजूद आयोजक अनिल कुमार ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य व संस्कारवान समाज बनाना चाहते हैं तो अपने आप को हमारे गुरूदेव परमपूज्य वेदमुर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्री राम शर्मा आचार्य जी के शरण में आना ही होगा। तत्पश्चात प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ परबत्ता के संचालक रविन्द्र झा ने गायत्री महामंत्र की विशेषता व संस्कार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वेदमाता गायत्री सद्बुद्धि व संस्कार की जननी है।

सद्बुद्धि व संस्कारवान समाज के लिए गायत्री महामंत्र की साधना जप चमत्कार का काम करती है। पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ ही साथ शिक्षा संस्कार, गर्भाधान संस्कार व अन्य संस्कार भी कराया गया। मौके पर अवनीश कुमार, शंकर महंथ सहित दर्जनों युवा व ग्रामीण उपस्थित थे।

यह भी देखें:- देखिए परबत्ता के इतिहसों को और कौन होंगें यहां से उम्मीदवार

Published by ADMIN

केवल प्रमाणिक खबरें

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started