विकास कार्यों को लेकर सदर विधायिका पूनम यादव लोगों के बीच कर रही जनसंपर्क

खगड़िया(जनप्रसंग): बिहार विधानसभा चुनाव में खगड़िया जिले में दुसरे चरण में मतदान होने हैं। ऐसे में खगड़िया विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन समर्थित जदयू उम्मीदवार निवर्तमान विधायक पूनम देवी यादव ने कई पंचायतों में जाकर जनसंपर्क किया। जिनमें बछौता, खुटिया, चकहुसैनी पंचायत के विभिन्न वार्डो में जन संपर्क कर लोगों से अपने जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। जन संपर्क के दौरान जगह – जगह उत्साहित लोगों का प्यार और समर्थन मिलता देखा गया।

निवर्तमान विधायक पूनम देवी यादव ने लोगों से कहा कि जहां हमारी सरकार बिहार के सभी गांवों-कस्बों में विकास की रौशनी पहुंचायी। लोगो का रक्षा-सुरक्षा दिया। वहीं मैं खगड़िया विधान सभा क्षेत्र के चप्पे-चप्पे में सड़क, पुल- पुलिया, शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पेयजल, स्वच्छता,सिंचाई, रोजगार इत्यादि विकास के लिए निरंतर काम किया ।मैं क्षेत्र में सम्मान के साथ ईमानदारी-निष्ठा से जो सर्वांगीण विकास किया है, उसी का मजदूरी मुझे चुनाव में निश्चित तौर पर मिलेगा।जनता को पता है कि कौन सेवा के लिए कौन लोग मेवा के लिए चुनाव लड़ रहा है। श्रीमती यादव ने कहा कि इस चुनावी समर में सत्य की जीत पक्की है। कुछ लोग बैगेर सेवा का भाग्य के भरोसे है।पर जनता ईश्वर के रूप होते हैं जो सब कुछ जानती हैं। जन संपर्क के दौरान हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय यादव, वीआईपी के जिला अध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद मंडल,युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्किटेक्ट साम्बवीर यादव, दलित युवा संग्राम परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,इन्जीनियर क्याम उद्दीन,जदयू के मानसी प्रखण्ड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, प्रो0 जीयाउल हक सहित दर्जनों की संख्या में स्थानीय समर्थक साथ थे।

Published by ADMIN

केवल प्रमाणिक खबरें

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started