गोगरी में जदयू का चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

डॉ संजीव ने लोगों के बीच किया जनसंपर्क

खगड़िया(जनप्रसंग): परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार डॉ संजीव कुमार ने राजग घटक भाजपा, जदयू, हम,वीआईपी दलों के वरिष्ठ पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा क्षेत्र के कई पंचायतों में सघन जनसंपर्क कार्यक्रम चलाया।

वही गोगरी में जदयू का चुनावी कार्यालय का उदघाटन परबत्ता विधायक रामानंद सिंह ने किया। मौके पर राजग घटक दलों के भाजपा,जदयू व वीआईपी और हम के वरिष्ठ नेताओं ने केन्द्रीय मोदी सरकार,बिहार के नीतीश कुमार के नेतृत्व की सरकार व रामानंद सिंह के कार्यों का जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि अबकी बार भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनेगी। इसके लिए जदयू प्रत्याशी डॉ संजीव कुमार को जिताने के लिए राजग घटक दल संकल्पित होकर चट्टानी एकता के साथ बूथ जीतो अभियान में जुटे हुए हैं।

इस अवसर पर जदयू के परबत्ता प्रखंड अध्यक्ष ध्रुव कुमार शर्मा,जदयू के मीडिया प्रभारी मनमन बाबा, भाजपा के युवा महामंत्री लालरतन, युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राहुल राज,युवा जदयू के जिला महासचिव अमन कुमार, राजकिशोर यादव, सुबोध साह,राजीव कुमार, सोनू आनंद, कन्हैया कुमार,आदि मौजूद थे।

Published by ADMIN

केवल प्रमाणिक खबरें

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started