सभा को संबोधित करते हूए महागठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में मांगा वोट
गीता कुमार/ शानू आनंद की रिपोर्ट
खगड़िया(जनप्रसंग): जिले के चारो विधानसभा में महागठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में वोट मांगने सोमवार को पुर्व उपमुख्यमंत्री सह राजद नेता तेजस्वी यादव खगड़िया जिले के चारो विधानसभा पहुंचे। पहले वो परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के भगवान उच्च विद्यालय जमालपुर पहुंचे। जहां वो राजद प्रत्याशी चौरसिया दिगंबर तिवारी के समर्थन वोट मांगने पहुंचे जहां उन्होनें सभा को संबोधित करते हुए सबसे पहले युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की बात कही उन्होनें कहा की मेरी सरकार आयी तो पहली कैबिनेट में 10 लाख युवाओं का सरकारी नौकरी का देंगे। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला करते हूए कहा की 15 सालों में एक भी कारखाना नहीं लगाने वाले नीतीश कुमार ने शिक्षा व्यवस्था और स्वास्थ व्यवस्था को सम्पुर्ण रूप से चौपट कर दिया है। वहीं तेजस्वी ने अपने पिता द्वारा किए गये कई कार्यों को जनता के बीच गिनाया।
जिसके बाद तेजस्वी यादव अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए बेलदौर विधानसभा के पिरनगरा पहुंचे जहां उन्होनें महगठबंधन समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार डॉ चंदन यादव के पक्ष में वोट मांगते हूए सभा को सम्बोधित करने के बाद खगड़िया विधानसभा के मारर पहुंचे जहां सभा को संबोधित करते हुए महगठबंधन समर्थित कांग्रेस छत्रपति यादव के लिए सभा को संबोधित किया जिसके बाद वो अलौली विधानसभा क्षेत्र के अलौली में राजद प्रत्याशी रामबृक्ष सदा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद हसनपुर को रवाना हो गये।





