आदित्य कुमार सौर्य के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे सूरजभान सिंह

गीता कुमार की रिपोर्ट
खगड़िया(जनप्रसंग): परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से लोजपा प्रत्याशी आदित्य कुमार सौर्य उर्फ बाबुलाल सौर्य के पक्ष में सभा को संबोधित करने लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरजभान सिंह उच्च विद्यालय कन्हैयाचक पहुंचे। जहां वो जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार पर जमकर बरसे उन्होने कहा की नीतीश कुमार ने पुरे 15 वर्षों में बिहार की जनताओं व गरीबों की के साथ खिलवाड़ किया। उन्होने नीतीश कुमार द्वारा पुर्व में किए गये वादे को घोटाले का औजार बताया साथ ही उन्होनें शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, बढ़ती बेरोजगारी , घुसखोरी पर नितीश कुमार को जमकर लपेटा। अंत में सूरजभान सिंह ने लोजपा प्रत्याशी आदित्य कुमार सौर्य उर्फ बाबुलाल शौर्य को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

वहीं सभा को संबोधित करते हुए लोजपा प्रत्याशी आदित्य कुमार सौर्य ने विपक्षी द्वारा जनताओं को भाड़े का टट्टू और नेताओं को चिरकुट कहने वाले बयान पर कहा कि हमारी जनता भगवान है न कि भाड़े के टट्टू है और ना ही हम नेता चिरकुट,जनता सबको सबक सिखाएगी।

वही मंच पर भ्रष्टाचार उन्मूलन मंच के अध्यक्ष पवन चौधरी, लोजपा जिलाध्यक्ष व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कार्तिक प्रसाद गुप्ता, लोजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव शर्मा, दलित सेना जिलाध्यक्ष आनंद कुमार, लोजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रखण्ड अध्यक्ष शंकर शर्मा, प्रीतम चौधरी, मुशो शर्मा, अमर कुमार, अर्जुन प्रसाद आदि दर्जनों सहित कई नेता मौजूद थे।

Published by ADMIN

केवल प्रमाणिक खबरें

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started