कई पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे खगड़िया,दिन भर चलता रहा आरोप प्रत्यारोप का दौर

शानू आनंद/गीता कुमार की रिपोर्ट

खगड़िया(जनप्रसंग): खगड़िया जिले में विधानसभा का चुनाव दुसरे चरण में होना है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही है जिले में बड़े-बड़े राजनेताओं का पदार्पण होने लगा है। जिले में शुक्रवार को कई बड़ी पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित बड़े-बड़े नेताओं के आगमन ने जिले में आरोप प्रत्यारोप के खेल को बढा दिया। दरअसल शुक्रवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह, लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान,रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा,एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और प्लुरल्स पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी सहित कई अन्य नेता भी आज खगड़िया पहुंचे।

नीतीश कुमार ने जिले के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के भगवान उच्च विद्यालय गोगरी और खगड़िया विधानसभा के कोशी कॉलेज में सभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में अपने द्वारा किये गये कार्यों का बखान किया साथ ही उन्होनें आगमी सात निश्चय योजना की घोषणा सहित हर पोल पर सोलर लाईट लगाने की बात कही नीतीश अपने सम्बोधन में राजद और लोजपा पर काफी हमलावर दिखे।
वहीं परबत्ता और खगड़िया पहुंचे चिराग पासवान नीतीश कुमार पर काफी हमलावर दिखे उन्होने नीतीश कुमार द्वारा किये गये कार्यों को घोटाला का अंबार बताते हूए अपनी सरकार आने पर इनसबों की जांच की बात कर नीतीश को जेल भेजने तक की बात कह डाली।
वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने महद्दीपुर में सभा को संबोधित किया और असदुद्दीन ओवैसी ने बैसा में सभा को संबोधित करते हुए नीतीश और लालू दोनों पर हमला किया।

वहीं दूसरी तरफ पुष्पम प्रिया ने खगड़िया और बेलदौर में रोड शो किया इस दौरान उन्होने बिहार के 30 साल को बदहाल साल बताया।

Published by ADMIN

केवल प्रमाणिक खबरें

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started