खगड़िया: बंदेहरा मुखिया पति की गोली मारकर हत्या

खगड़िया(जनप्रसंग): जिले के मड़ैया थाना क्षेत्र के बंदेहरा पंचायत के मुखिया पति को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.

हालांकि वारदात भागलपुर जिले के इशाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर में हुई है. जहां अपराधियों ने डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया है. इस घटना के संबंध में मिली जानकारी मिली के अनुसार बदमाशों ने बंदेहरा के मुखिया पति पप्पू रमन को गोलियों से भून दिया है. उनके साथ एक अन्य व्यक्ति रत्न साह की भी हत्या कर दी गई है.

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि गोली लगने के कारण दोनों जख्मी हो गए थे, जिन्हें आनन-फानन में मायागंज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वारदात के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है. इलाके में दहशत का माहौल है. भारी संख्या में पुलिसवाले घटनास्थल पर मौजूद हैं.

मुखिया पति पर पहले भी हुआ था हमला

बंदेहरा मुखिया पति पप्पू भगत पर अपराधियों द्वारा कुछ माह पहले भी हमला किया गया था। जहां अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी थी लेकिन उस वक़्त वो बच गये थे ।

Published by ADMIN

केवल प्रमाणिक खबरें

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started