● पियुष व आशीष ने दिलाई कुल्हड़िया टीम को जीत
परबत्ता(जनप्रसंग): प्रखंड क्षेत्र के भरसो पंचायत अंतर्गत सालारपुर के जगरनाथ राम उच्च विद्यालय के खेल मैदान पर विगत कई दिनों से चल रहे टूर्नामेंट में गुरुवार को कुल्हड़िया और देवठा के बीच लीग मैच खेला गया। जिसमें देवठा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी देवठा की टीम ने सभी विकेट खोकर 129 रन बनाये। जिसमें कुल्हड़िया के गेंदबाज प्रिंस ने 4 विकेट और पियुष ने 3 विकेट हासिल किया।
वहीं जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी कुल्हड़िया की टीम ने 19•3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर मैच को एक विकेट से जीत लिया। कुल्हड़िया की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हूए पियुष ने 62 रन, आशीष ने 32 रन, अविनाश ने 14 रन बनाये।देवठा की ओर से रोहित और दीपक ने दो-दो विकेट हासिल किया।
अम्पायर की भूमिका में शशिशेखर आजाद थे।
इस मैच में कुंदन राज, गौरव, मनीष, गौतम,सूजीत, सौरव,आशीष, नीतीश आदि खिलाड़ियों का हौसला बढ़ते दिखे।








