राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर कोचिंग संस्थान का किया गया शुभारंभ

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ

परबत्ता(जनप्रसंग): प्रखंड अंतर्गत कुल्हड़िया गांव में राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर कबीर एज्यूकेशन ऑफ साइंस एण्ड आर्ट्स का शुभारंभ किया गया।

संस्थान का विधिवत उद्घाटन गांव के शिक्षाविद्द झाड़ीलाल साह के द्वारा स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर एवं फीता काट कर किया गया। मंच का संचालन आलोक कुमार के द्वारा किया गया।

मौके पर सभा को संबोधित करते हूए जयप्रकाश यादव, रामचारित्र शर्मा,इस्लाम उद्दीन आदि ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हूए कहा की गांव में इस तरह के संस्थान खुलने से गांव सहित आस पास के क्षेत्र के बच्चों को अब उच्चतर एवं आधुनिक शिक्षा के लिये अब बाहर नही जाना होगा।
मौके पर संस्थान के निर्देशक कुंदन राज, शिक्षक धनंजय सर, भरत सर, धीरज सर,सहारा मैम, अनुजा मैम आदि ने सभा को संबोधित किया।

मौके पर अमन कुमार बिभुति,विशेश्वर यादव, अमन कुमार गुप्ता, सिन्धु मिश्र, नीतीश कुमार, प्रेम राज, गौरव, सुशांत, रूपक,रोबिन सहित कई लोग मौजूद थे।

Published by ADMIN

केवल प्रमाणिक खबरें

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started