खेत पटवन के दौरान करेंट लगने से दो सगे भाई की मौत

बिजली के करेंट ने उजाड़ दिया पुर्वनंदन साह का पूरा परिवार

खगड़िया (जनप्रसंग): खगड़िया जिले अंतर्गत चौथम प्रखंड के नौरंगा में मंगलवार को खेत पटवन के दौरान करेंट लगने से दो सगे भाई की मौत हो गयी।मृतक की पहचान नौरंगा निवासी पुर्वनंदन साह के पुत्र गोपाल साह और बसंत साह के रूप में की गयी है।

घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया की खेत पटवन को गये दोनों भाई में एक भाई को करेंट लग गयी जिसके बचाव में पहुंचे दुसरे भाई को भी बिजली ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसे उपचार के लिये अस्पताल लाया जा रहा था जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी।

मालूम हो की पुर्वनंदन साह चार पत्रों में दो पुत्रों की पुर्व में ही असामयिक निधन हो गयी थी। काल बनकर पहुंची इस मंगलवार ने उनके पूरे परिवार को नष्ट कर दिया। मृतक गोपल साह विवाहित थे और उनकी चार पुत्री भी है।
इस घटना पर चौथम के सामाजिक कार्यकर्ता रामप्रीत कुमार ने इस असामयिक निधन पर शोक प्रकट करते हूए प्रशाशन का ध्यान आकृष्ट करते हूए मुआवजे की मांग की है।

Published by ADMIN

केवल प्रमाणिक खबरें

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started