कई जगह सांस्कृतिक एवं खेल-कुद प्रतियोगिता का किया जा रहा आयोजन
खगड़िया(जनप्रसंग): भारत सहित खगड़िया वासी भी इस साल अपना 72वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। हर साल खगड़िया वासी लोकतंत्र के इस महापर्व को बड़े ही धूम धाम और भव्य तरीके से आयोजित करता रहा है। लेकिन इस साल कोरोना महामारी के कारण इसमें काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। इस बार का ये कार्यक्रम थोड़ा अलग होगा। इस साल कोविड गाइडलाईन का पालन करते हूए गणतंत्र दिवस के मौके पर शहर के जेएनकेटी स्टेडियम में मुख्य समारोह एवं परेड कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर-फेस मास्क की होगी व्यवस्था
इस साल 2021 के गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर होने वाली परेड खास होने जा रही है। कोरोना महामारी के कारण इस बार परेड स्थल के एंट्री प्वाइंट पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था होगी और साथ ही डॉक्टर और हेल्थ वर्कर भी होंगे। इसके साथ ही सैनिटाइजर, फेस मास्क और ग्लव्स की भी व्यवस्था होगी।
होगी वेब-कास्टिंग
मुख्यसमारोह को वेबकास्टिंग के जरिये भी प्रकाशित किया जायेगा। कोरोनाकाल को देखते हूए यह व्यवस्था की गयी है ताकि लोग अपने घरों में भी इस कार्यक्रम को देख सके।
कई जगह पर होगा खेल टूर्नामेंट
इस बार कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन कोविड गाइडलाईन के जरिये होगी। परबत्ता प्रखंड अंतर्गत कुल्हड़िया में करीब सात दशकों से नाटक का मंचन किया जा रहा इस वर्ष वहां भी नाटक का मंचन कोविड गाईडलाईन के साथ होगी। वहीं सलारपुर में बालिका फूटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है तो बैसा के खेल मैदान पर पत्रकार और पुलिस प्रशाशन के बीच फैंसी क्रिकेट मैच खेला जायेगा।













