अरुण कुमार वर्मा की एक पहल से जिले में 45 वर्षों से हो रहा है महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन
खगड़िया(जनप्रसंग): शहर स्थित कैलाश झा किंकर नगर केपीभी सभागार में प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी बिहार नगर ग्राम कल्याण परिषद् के तत्वावधान में फरकिया की शान 45 वाँ फरकिया स्टेट महामूर्ख सम्मेलन सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह का उद्घाटन जदयू जिला अध्यक्ष बब्लू मंडल, मुखिया संघ के जिला सचिव सह कोषाध्यक्ष मक्खन साह,सगासा बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,परिषद् के संस्थापक अरूण वर्मा एवं सुरेश पोद्दार ने संयुक्त रूप से तलवार से फिता काटकर किया ।समारोह का संचालन में सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरणदेव यादव ने बेहतर भूमिका निभाया। वक्ताओं ने कहा कि फरकिया स्टेट महामूर्ख सम्मेलन के माध्यम से जिले वासियों को भाईचारे, शांति-सौहार्द बनाये रखने के लिए होली पूर्व एक बेहतर संदेश देने का काम किया जा रहा है।महामूर्ख सम्मेलन खगड़िया के लिए सांस्कृतिक धरोहर है। जहाँ हर प्रकार के कलाकारों को सम्मान मिलता रहा है ।
समारोह में डेंजरस डांस कम्पनी के कलाकारों,भोजपुरी गायकों, कवियों, पत्रकारों, बुद्धिजीवीयों , सामाजिक कार्यकर्ता व राजनीतिक दल के नेताओं ने अपने अपने प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया । समारोह में जदयू जिला अध्यक्ष बब्लू मंडल, मुखिया मक्खन साह,आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, अरूण कुमार वर्मा, किरणदेव यादव,राहुल दीवाना, सुरेश पोद्दार, कवि सुखनन्दन पासवान,उमेश ठाकुर, भोजपुरी गायक व्रजेश बिहारी, भोजपुरी कलाकार तितली भारती, डेंजरसडांस कम्पनी के शिक्षक सुमित कुमार, सपना कुमारी, लूशी कुमारी यादव, शहिदे आजम भगत सिंह छात्र नौजवान संघ के जिला संयोजक आनन्द राज,पूर्व मुखिया गुड्डू ठाकुर, पाण्डव कुमार, अमर कुमार रंजन, अधिवक्ता गौतम कुमार, हरिनन्दन प्रसाद यादव, पंकज गुप्ता, नन्दन यादव, नीरज शर्मा, प्रभू जी, देव जी,राज बब्बर यादव एवं राजा वर्मा सहित दर्जनों लोगों ने अपने अपने प्रस्तुति से दर्शकों को गदगद कर दिया ।
समारोह में खगड़िया मूर्ख पंडितों और मूर्ख विद्वानों के द्वारा जिलाधिकारी को मूर्ख शिरोमणि, एसपी को लॉकडाउन मूर्ख सम्राट, एडीएम को मूर्खाधिराज,सांसद महबूब अली कैसर को भूमिगत महामूर्ख, सदर विधायक छत्रपति यादव को पिरकी फेंको मूर्खाधि पंडित, डॉक्टर विवेकानंद स्वामी को कोरोना महामूर्ख, सिविल सर्जन को महामारी मूर्ख, नगर सभापति सीता देवी को गुणवत्ता महामूर्ख, डॉ0अरविन्द कुमार वर्मा को गधा मूर्ख की उपाधि से नवाजा गया।






