पुलिस के रवैये से नाराज़ पंचायत करे पुकार के सदस्योंं ने जाहिर की नाराजगी

मामला खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड का

खगड़िया(जनप्रसंग): जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना में गुरुवार को “पंचायत करे पुकार” द्वारा पुलिस एवं प्रशाशन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। दरअसल फतेहपुर में किसी पेड़ काटने की शिकायत को लेकर गोगरी पुलिस संज्ञान के लिए स्थल पर गई हुई थी। वहां पर शिकायतकर्ता के परिवार की एक लड़की घटना की वीडियो बना रही थी। जो पुलिस वाले को नागवार गुजरी और उन्होंने उस लड़की का मोबाइल छीन लिया मोबाइल।के मांगने पर कहा की थाना आओ वहीं बात करेंगे। थाना जाने पर उनकी फरियाद को सुनने के लिए कोई तैयार नहीं था।

उक्त लड़की से बार बार एक ही सवाल पूछा जा रहा था की तुम वीडियो क्यों नहीं बना रही थी। लड़की ने अपना बयान देते हूए कहा की सर वीडियो बनाना हमारा अधिकार है। मैंने तो एसपी साहब,डीएसपी साहब सांसद एवं विधायक महोदय का वीडियो वायरल होते हुए देखा है तो आप का क्यों नहीं कर सकते। लोग वीडियो इसलिए बनाते है की कहीं अधिकारी या नेता पैसे ना मांग लें या कुछ गलत ना बोल दें। क्योंकि अक्सर ऐसा देखने को मिलता है की वो घूस भी मांग लेते हैं और सबूत के अभाव में उनपर करवाई भी नहीं हो पाती है ।अगर अधिकारी या नेता सही काम कर रहे हैं तो उनको वीडियो बनाने से डर कैसा।

पीड़िता ने बताया की पुलिस सर्विस में जाकर देश की सेवा करना चाहती है। और आज उसके साथ ऐसा हुआ।इसी बिगड़ी हुई छवि से आम लोगों के दिल में डर पैदा होता है। इस मामले को लेकर पंचायत करे पुकार के सलाहकार मिन्हाज भारती और अध्यक्ष रूपेश क्रांतिकारी ने इस मुद्दे की शिकायत गोगरी थानाध्यक्ष शरत कुमार से की और कहा की पुलिस का काम जनता के दिल से चोर, डकैत,बदमाश का डर निकलना है नाकि आम आदमी के अंदर पुलिस का डर पैदा करना।

Published by ADMIN

केवल प्रमाणिक खबरें

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started