कोरोना से रोकथाम एवं आवश्यक जीवन रक्षक उपकरण की खरीदारी को लेकर दिये 51 लाख रुपये

खगड़िया(जनप्रसंग): वर्तमान समय में चल रही कोरोना महामारी ने लोगों के बीच एक भयानक खौफ पैदा कर दिया। जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गये हैं। लोगों में ऑक्सीजन एवं हॉस्पिटल में ऐडमिट होने की हाहाकार मची है। इस तरह की विषम परिस्थिति में जिले के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के निवर्तमान विधायक डॉ संजीव कुमार ने लोगों की चिंता करते हूए कोरोना वायरस से रोकथाम एवं मानव जाति की रक्षा हेतू अपने विधायक निधि से परबत्ता विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोगरी अनुमंडल अस्पताल में एक वेंटिलेटर एवं प्राथमिक स्वास्थ केंद्र,परबत्ता एवं गोगरी में निबुलाईजर,ऑक्सीजन संकेन्द्रक मशीन,ऑक्सीमीटर,बेड,मास्क एवं सैनीटाईजर आदि आवश्यक जीवन रक्षक उपकरण तथा अन्य सामग्री के क्रय हेतू 51 लाख रुपये की अनुशंशा योजना पदाधिकारी से की।
मालूम हो की 28 मार्च 2020 को कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर पुर्व मंत्री एवं परबत्ता के तात्कालीन विधायक रामानंद सिंह ने मुख्यमंत्री स्थनीय क्षेत्र विकास निधि से कोरोना वायरस से बचाव एवं पीपीई कीट्स,मास्क एवं दवा की खरीददारी को लेकर 50 लाख रुपए की अनुशंसा खगड़िया जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष से की थी।



