
परबत्ता में सामाजिक कार्यकर्त्ता ने सांसद को सौंपा ज्ञापन, नायागांव में लोगों ने सांसद को दिखाया काला झंडा

खगड़िया(जनप्रसंग): शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने शनिवार को लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत परबत्ता प्रखंड के विभिन्न स्थलों का जायजा लिया इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन पॉलिटेक्निक कॉलेज, आईटीआई कॉलेज सहित कई जगहों का निरक्षण किया, उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के कई बांधों का निरीक्षण किया जिसके बाद वह परबत्ता के लाइफलाइन अगुवानी सुल्तानगंज पुल का भी निरीक्षण किया। जिसके बाद बाद उन्होंने प्रखंड भवन में चल रहे हैं श्री एलईडी एवं हमारा परबत्ता गारमेंट्स का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने वहां बन रहे कपड़ों का निरीक्षण किया। इस दौरान काफी संख्या में दल-बल मौजूद सहित सांसद प्रतिनिधि एवं परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के निवर्तमान प्रत्याशी बाबुलाल शौर्य,लोजपा जिलाध्यक्ष मो.मासूम,भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार,जदयू जिलाध्यक्ष बब्लू मंडल, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वंदना कुमारी,मंडल अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह,भाजपा नेता नीतीश कुमार समेत कई मौजूद थे।
विभिन्न मांगों को लेकर सांसद को सौंपा ज्ञापन

संसदीय क्षेत्र के दौर पर परबत्ता पहुंचे सांसद चौधरी महबूब अली कैसर को सामाजिक कार्यकर्ता सौरव कुमार एवं नवीन मिश्रा ने दस सूत्री मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। जिनमें उन्होनें प्रखंड के सड़क,स्वास्थ एवं शिक्षा से संबंधित कई मांगों का ज्ञापन सौंपा।
सौरव कुमार ने बताया की कुल्हड़िया-भोरकाठ सड़क, महेशलेट-सलारपुर सड़क, करना से कुल्हड़िया सड़क एवं सलारपुर में स्टेडियम का निर्माण, सलारपुर और कोलवारा में बंद पड़े हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में डॉक्टरों की नियुक्ति, के.एम.डी कॉलेज में पी.जी की पढ़ाई सहित छात्रावास की सुविधा और महेशलेट मोड़ पर यात्री शेड के निर्माण की बातें संसद के समक्ष रखा।
काला झंडा दिखाकर सांसद का किया विरोध

खगड़िया सांसद महबूब अली कैसर परबत्ता के दौरे पर आये थे जिसमे परबत्ता के नयागांव मे निर्माणाधीन आई.टी.आई कॉलेज के निरीक्षण के लिए नयागांव पहुँचे, तो वहाँ के ग्रमीणों द्वारा उनका जबरदस्त विरोध किया गया। सामाजिक कार्यकर्त्ता भाजयुमो महामंत्री लालरतन,भाजपा के वरीय नेता मिथलेश, युवा जदयू नेता आशुतोष उर्फ बंटू के द्वारा काफी नोक झोंक हुई प्रशासन के द्वारा भी लोगो को मनाने का प्रयास किया गया परन्तु लोग नही माने और सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सोनू,गोलू,रामविनय, छोटू,अमन एवं राजा के साथ ढ़ेर संख्या में ग्रामीण सांसद का विरोध करते नजर आये।
