
परबत्ता(शानू आनंद/गीता कुमार): लगातार देश में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार एवं नीट(NEET) में ओबीसी(OBC) के आरक्षण को खत्म किये जाने के खिलाफ प्रखंड राजद अध्यक्ष अखिलेश्वर दास के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया.

जुलूस प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर सभा मे तब्दील हो गयी सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश्वर दास ने कहा कि बीजेपी जब विपक्ष में थी तब इनके वर्तमान के कई केंद्रीय मंत्री 300 से ज्यादा गैस के दाम हो जाने से गैस सिलेंडर लेकर सड़कों पर डांस करते दिखते थे आज जब उसकी सरकार है गैस सिलेंडर के दाम करीब 950 रुपये पहुंच गया है ,पेट्रोल और डीज़ल के दाम शतक से आगे निकल चुका है जबकि अंतराष्ट्रीय बाज़ारों में प्रति बैरल तेल के दाम घटे सामान्य लोगो के लिये अतिआवश्यक ख़ाद्य सामाग्री के दामों में बेतहाशा वृद्धि से लोगो के लिये दो जून की रोटी का इंतेजाम करना मुश्किल हो गया है. देश के सभी पब्लिक सेक्टर को अडानी, अम्बानी के हवाले किया जा रहा है.

पिछले वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर डॉक्टर बनने के लिये ली जा रही नीट जैसे परीक्षा में ओबीसी के 27% आरक्षण को खत्म कर इस समुदाय से आनेवाले छात्रों को डॉक्टर बनने से रोक दिया गया । मोदी की सरकार देश में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान को नही मान ये मनु स्मृति को मानते है और उसी को देश में अघोषित तरीके से लागू करना चाहता है. देश को महंगाई ,बेरोजगारी और
भ्रस्टाचार में झोकनेवाली बीजेपी सरकार के खिलाफ जनता के पक्ष में संविधान बचाने के लिये राजद हमेशा सड़कों से सदन तक संघर्ष करता रहेगा.

कार्यक्रम में मुख्यरूप से अंजनी यादव, मुबारक रायन पूर्व प्रखंड अध्यक्ष, नितीश कुमार छात्र राजद प्रखंड अध्यक्ष, इरशाद दीपक शर्मा, अजय शर्मा, रंजीत राणा, सोनू यादव, राजेश मंडल, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, रंजीत चौरसिया, सोनू यादव, मोहन शर्मा, युगेश यादव, विकास यादव, दसो यादव, रामचरण कुमार, बलराम कुमार, छोटू कुमार,अलका देवी प्रखंड उपाध्यक्ष, घुरो देवी, सोनी देवी, दयारानी देवी के आलावे सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे.
