
गरीबों-दलतों का मंच एक हो, तभी उत्थान संभव:शास्त्री
खगड़िया(शानू आनंद): सदर प्रखण्ड के नन्हकू मंडल टोला स्थित मेनका-कार्तिकेय सदन के सभा कक्ष में दलित युवा संग्राम परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री की अध्यक्षता में दलित-गरीब एकता और उत्थान विष्यक् को लेकर कन्वेंशन का आयोजन किया गया।कन्वेंशन में बोध गाया,पटना, बाढ़, मोकामा, सरहन, मझलाबिघा, बोकारो, मेकरा, चौथम, गोगरी व खगड़िया आदि जगहों के परिषद् से जुड़े पदाधिकारियों ने शिरकत किया.

अपने अध्यक्षीय संबोधन में परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि शैक्षणिक, आर्थिक, राजनीतिक व सामाजिक पिछड़ेपन का दंश झेल रहे दलितों,पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों सहित सामान्य वर्ग के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले उन तमाम लोगों को एक मंच पर आने और अपने अधिकार ,उत्थान व सम्मान के लिए संघर्ष करने की जरूरत है.अर्थात् गरीबों-दलतों का मंच एक होगा तभी उत्थान संभव हो सकता है.

श्री शास्त्री ने सूबे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा शराबबंदी, पर्यावरण संरक्षण, बाल विवाह व दहेज उन्मूलन जैसे चलाये जा रहे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हमारे दलित समाज के लोगों को अनुपालन के साथ समर्थन और सहयोग करना चाहिए. बोध गाया के वरिष्ठ बौधिष्ट बंटी धम्म बोधी ने मानव हितार्थ बुध संस्कृति अपनाने पर बल दिया.

बिहार दलित विकास मिशन जमुई झाझा (आ0 पटना) के मैनेजिंग डायरेक्टर सह सेक्रेट्री प्रमोद पासवान ने दलित समाज के उत्थान के लिए विस्तृत रूप से कई महत्वपूर्ण सुझाव दिया.
कन्वेंशन में कमिंदर कुमार, मनोज कुमार, राजेश कुमार, सुरेन्द्र पासवान, नवल पासवान, अभिनन्दन कुमार, ग्रामीण आवास सहायक अभय कुमार, अनिकेत कुमार गाँधी, डाक्टर गौतम कुमार, मुकेश मिश्र, सुवोध पासवान, जयजयराम दा ,हरिवंश कुमार, मनीष कुमार, निलेश कुमार यादव, अभिमन्यु कुमार यादव, वार्ड सदस्य निवाश ठाकुर, फन्टूश ठाकुर, ईशा देवी, रानी देवी, सीता देवी, सुशीला देवी विकेश पासवान तथा राजकुमार इत्यादि परिषद् के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

