बरौनी दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के द्वारा किसानों को वितरण किया गया बोनस

प्रखंड के सभी दूध उत्पादकों के लंबित राशि व बोनस तत्काल देने की उठी मांग

परबत्ता(जनप्रसंग): मधुवन दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड के द्वारा लगार पंचायत के छोटी लगार में सत्र 2016-19 का द्वितीय बोनस वितरण एवं किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत समिति के सचिव मिथलेश यादव व अध्यक्ष रबिन्द्र यादव द्वारा सभी आये हुए अतिथियों का फूल माला व चादर भेंट कर स्वागत किया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर बरौनी दुग्ध संघ के अध्यक्ष विजय शंकर सिंह,व अन्य अतिथियों में दुग्ध संघ बरौनी के निर्देशक मंडल के सदस्य रामभजन सिंह, रामउदगार पासवान, सुशील महतो, योगेंद्र साह, पिंकी देवी, सुधा देवी, जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश यादव, सामाजिक कार्यकर्त्ता सौरव कुमार आदि मौजूद थे.

सभा को संबोधित करते हो जयप्रकाश यादव ने कहा कि वह किसान के हक के लिए सदैव आवाज उठाते रहेंगे उन्होंने किसानों के हक की बात रखते हुए कहा परबत्ता प्रखंड कि लोगों का मुख्य पेशा कृषि एवं पशुपालन ही है पशुपालन के द्वारा यहां के किसान अपनी कमाई कर पाते हैं वहीं उन्होंने कंपनी के अधिकारियों से बात कर उन्होंने प्रखंड के सभी दुग्ध समिति पर तत्काल किसानों को उनका बोनस देने और परबत्ता व मड़ैया बाजार में सुधा के उत्पाद सेंटर खोलने की मांग की है।उन्होंने कहा सुधा उत्पाद केंद्र खुलने से नौजवानों को रोजगार व लोगों को किफायती दाम पर आसानी से आम लोगों तक पहुंच सके।

वहीँ सामाजिक कार्यकर्ता सौरव कुमार ने समिति के अधिकारी से मांग किया कि डिजिटल इंडिया के दौर में अब जरूरत है कि किसानों का दूध की कीमत का भुगतान डी.बी.टी के माध्यम से प्रत्येक 10 दिनों के अंदर उनके खाते में कर दिया जाय। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामभजन सिंह ने कहा कि समिति लगातार किसानों के हित लगातार काम कर रही है उन्होंने कहा कि ज्यादातर किसान बिना समिति के सदस्य बने हीं सेन्टर पर दूध देते हैं जिससे किसानों को कोई विशेष फायदा नहीं हो पाता है।

उन्होंने वहां उपस्थित किसानों को समिति के सदस्य बनने,मासिक बैठक करने व वार्षिक आम सभा कर समिति को ससक्त बनाने की मांग किया। वहीं बरौनी दुग्ध समिति के निर्देशक ने आश्वस्त किया कि पूरे परबत्ता क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों की समस्या का समाधन कर दिया जाएगा उनके लंबित बोनस व दुग्ध की कीमत किसानों को दे दिया जाएगा।

Published by ADMIN

केवल प्रमाणिक खबरें

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started