
खगड़िया-बेगूसराय स्थानीय निकाय प्राधिकार चुनाव के भावी प्रत्याशी राजीव कुमार के द्वारा नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित…..

खगड़िया(जनप्रसंग): पंचायत चुनाव की समाप्ति एवं शपथ ग्रहण के बाद स्थानीय निकास चुनाव को लेकर खगड़िया और बेगूसराय जिले की सियासी गरमाहट तेज हो गई है. इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करने का सिलसिला काफी तेजी से बढ़ रहा है.

इसी कड़ी में गुरुवार को गोगरी प्रखंड के कई पंचायत जनप्रतिनिधियों को उनकी जीत पर परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार एवं पूर्व मंत्री रामानंद सिंह की ओर से जेडीयू के जिला मुख्य प्रवक्ता मनमन बाबा ने उन्हें बधाई दिया और उन्हें सम्मानित किया और साथ ही सभी सम्मानित जनप्रतिनिधों से आगामी बिहार विधान परिषद के चुनाव में शिक्षित समाजसेवी पटना उच्च न्यायालय के वरिष्ट अधिवक्ता राजीव कुमार जी को अपना समर्थन देने की अपील की.
मनमन बाबा ने जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करते हुए कहा कि पूरे खगड़िया-बेगूसराय स्थानीय निकाय प्राधिकार में इस बार परिवर्तन की जबरदस्त लहर दिख रही है.सभी वर्गो के लोग जात पात धर्म सम्प्रदाय से उपर उठकर राजीव कुमार के नेतृत्व मे जनप्रतिनिधियो के सम्मान की लड़ाई लड़ने को तत्पर दिख रहे है. साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान एमएलसी आप जनप्रतिनिधियों के सम्मान के लिए बारह सालों से आज तक कुछ भी नही किया है और ना ही इसका उदाहरण की क्षेत्रो में नही दिख रहा है.


