शादी के निमंत्रण के जरिये लोगों को जल के प्रति जागरूक कर रहे हैं विश्वजीत उर्फ देव

शादी के कार्ड पर जल के प्रति प्रेरक बातें लिख लोगों से जल बचाने की कर रहे हैं अपील

खगड़िया(शानू आनंद): परबत्ता प्रखंड अंतर्गत कुल्हड़िया निवासी गंगासागर पंडित के पुत्र विश्वजीत कुमार उर्फ देव ने एक अनोखे तरीके से लोगों को पर्यावरण से संबंधित एक अपील कर डाली. विश्वजीत उर्फ देव ने अपनी शादी के आमंत्रण कार्ड पर जल से संबंधित जागरूकता वाक्य लिख कर लोगों से जल/पानी बचाने की अपील की।

कई सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाले विश्वजीत की शादी 23 फरवरी को नूतन से होने जारी है। इस मौके पर लोगों को जागरूक करने की एक तरकीब सोच विश्वजीत ने अपनी शादी के कार्ड पर “जल ही जीवन है,आवश्यकता अनुसार ही उपयोग करें” लिख कर लोगों से पानी बचाने की अपील कर डाली।

इस विषय में विशेष जानकारी लेने पर विश्वजीत ने बताया की इस बढ़ती आधुनिकता के दौर में प्रदूषण एवं गंदगी का स्तर बढ़ने के कारण हमारा पीने योग्य पानी अब शुद्ध नही रहा। अगर इसी तरह हम लापरवाह होकर पानी को दूषित बना कर खर्च करते रहेंगे और बेवजह पानी को बर्बाद करते रहें तो हमारी आनी वाली पीढ़ी पर इसका विशेष असर पड़ेगा इसलिए सबों से जल को बचाने को लेकर अपील कर रहा हुँ. उन्होनें कहा की सरकार के साथ निश्चय योजना अंतर्गत नल जल योजना में ग्रामीणों की लापरवाही से प्रतिदिन पानी की बर्बादी होती रहती है जिसपर अगर हम सभी ध्यान दें तो यह बर्बादी रुक सकती है।

विश्वजीत की इस पहल का लोग के द्वारा काफी प्रशंसा की जा रही हैं। कई लोगों ने इनके इस पहल को अनुकरण करने की बात भी कही

सेवा स्थायीकरण व वेतनमान को लेकर पटना में संविदा कर्मी करेंगे महापंचायत

महा पंचायत के सफलता को लेकर आवास कर्मी संघ की बैठक की गयी आयोजित

खगड़िया(जनप्रसंग): रविवार को शहर के जेएनकेटी स्टेडियम में संघ- संगठन की मजबूती और सेवा स्थायीकरण व वेतनमान को लेकर आगामी 01 मई को पटना के गांधी मैंदान में महापंचायत के सफलता के लिए रणनीति अख्तियार करने के मद्देनजर बिहार राज्य ग्रामीण आवास कर्मी संघ ईकाई खगड़िया की महत्वपूर्ण बैठक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला अध्यक्ष सह संविदा कर्मी महा संघ के मुंगेर प्रमंडलीय प्रभारी आचार्य राकेश कुमार शास्त्री की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रमंडलीय प्रभारी आचार्य राकेश कुमार शास्त्री ने कहा कि संविदा कर्मी महा संघ के प्रदेश नेतृत्व के द्वारा जो संविदा-आउटसोर्सिंग आधारित विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदा कर्मियों की सेवा स्थायीकरण व वेतनमान को लेकर पटना के गांधी मैंदान में महापंचायत आयोजित करने का जो निर्णय लिया गया है,उस कार्यक्रम में खगड़िया जिला के आवास कर्मियों के साथ साथ अन्य सभी संविदा कर्मियों की बेहतर भागीदारी होनी चाहिए।इसके लिए अभी से ही तैयारी में तन मन धन से जूट जाने की जरूरत है।जबतक हम सभी एकजूटता के साथ संघर्ष नहीं करेंगे तबतक वेतनमान का सपना साकार होंना असंभव है।लक्ष्य के प्रति हमसबों का इरादा मजबूत हो तो निश्चित ही लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।श्री शास्त्री ने बताया कि पटना के गांधी मैंदान में 01 मई को आयोजित होने वाले महापंचायत के सफलता को लेकर सर्व सम्मति से पिन्टू कुमार बेलदौड़,राजीव रंजन व निधि कुमारी चौथम, संतोष आर्या मानसी, ललन कुमार निराला व अमरजीत कुमार सदर खगड़िया, कुमार राम व आशीष कुमार अलौली, असद उल्लाह शाद गोगरी एवं गणित कुमार व विकास कुमार को परवत्ता प्रखण्ड के प्रभारी मनोनीत किया गया है ।
वहीँ संयोजक संतोष आर्या एवं सह कोषाध्यक्ष विनीत कुमार ने संघ की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि संविदा कर्मियों की नौकरी पक्की तभी होगी जब हम सब पटना की धरती पर महापंचायत लगा कर शक्ति प्रदर्शन को सफल बनायें ।

इस अवसर पर आकाश कुमार, अभिनव कुमार, अभय कुमार, अभिषेक कुमार भारती, अतिश कुमार, रंजीत कुमार मिश्र, राजीव कुमार, ललन कुमार, चुनचुन सिंह आदि, बिहार राज्य ग्रामीण आवास कर्मी अपने हक-अधिकार के लिए महापंचायत को सफल बनाने पर बल दिया।

वार्षिक परीक्षा आयोजित कर दशम के छात्रों को दी गयी विदाई

आस्था कोचिंग सेंटर द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर सफल विद्यार्थी को किया गया पुरस्कृत

परबत्ता(जनप्रसंग): प्रखंड अंतर्गत खीराडीह गांव में सोमवार को आस्था कोचिंग सेंटर द्वारा एक वार्षिक परीक्षा आयोजित कर वर्ग दशम के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गयी। वार्षिक परीक्षा में सफल छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सन्नी कुमार एवं भारती कुमारी को साइकिल दिया गया। वहीं दुसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रदीप कुमार एवं गुंजन कुमार को दीवाल घड़ी एवं स्कूल बैग देकर सम्मानित किया गया।

विदाई समारोह को संबोधित करते हूए कोचिंग के संचालक वरुण सर ने गुरु एवं शिष्य बीच के रिश्तों पर प्रकाश डालते हूए छात्रों से उनके जीवन की महत्वता को बताते हूए कहा की आप जिस किसी से भी कुछ सीखते हैं तो वो आपके गुरु हैं और जीवन के इस लंबे सफर में आप भविष्य में कुछ बेहतर करने की दृढ़इच्छा के साथ देश के भविष्य के लिए अग्रसर हो।

वहीं समारोह में उपस्तिथ सिगनम मैथमैटिक्स के अभिषेक सर एवं ग्रामीण रजनीश कुमार ने भी छात्रों को संबोधित करते हूए उन्हें अगामी परीक्षा में धैर्य एवं समय के समायोजन के साथ लिखने की सलाह देते हूए छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं संस्थान द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा में रवीश, सपना, दीपा, नुसरत, कोमल, उमर, मौसम, रिया, मनीषा, तन्नू, बिरजू, लवली, प्रिंस, अंशुमान इत्यादि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

बिहार राज्य संविदा कर्मी महासंघ के प्रमंडलीय प्रभारी बने राकेश शास्त्री

राकेश शास्त्री के मुंगेर प्रमंडलीय प्रभारी मनोनीत किये जाने पर लगा बधाईयों का तांता

खगड़िया(जनप्रसंग): बिहार राज्य संविदा कर्मी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार सर्राफ एवं सचिव शम्भु शंकर उपाध्यक्ष के द्वारा नन्हकू मंडल टोला(रहीमपुर)खगड़िया निवासी बिहार राज्य ग्रामीण आवास कर्मी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष आचार्य राकेश कुमार शास्त्री को बिहार राज्य संविदा कर्मी महासंघ के मुंगेर प्रमंडलीय संगठन का प्रभारी मनोनीत किया गया है।

इधर श्री शास्त्री को मुंगेर प्रमंडलीय प्रभारी मनोनीत किये जाने पर अखिल भारतीय संविदा कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, पंचायत रोजगार सेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार कमल,जीविका कैडर संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, डाटा इन्ट्री ऑपरेटर संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, पीटीएस संघ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार,एस डब्लू/एमपीए संघ के प्रदेश अध्यक्ष राधेकृष्ण, ,बिहार राज्य ग्रामीण आवास कर्मी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शशिशेखर कुमार, संयोजक रविशंकर कुमार, कृष्णा नन्द सरस्वती, ध्रुव प्रसाद,आशुतोष कौशिक,अमन कुमार, गौतम कुमार मोदी, चन्दन कुमार,कार्यपालक सहायक संघ के अध्यक्ष अमरजीत कुमार भारती, कृष्ण मुरारी कुमार,संतोष आर्या ,राजेश कुमार, मधुसूदन कुमार,असद उल्लाह शाद , प्रीतम कुमार, अभिनव कुमार, अभय कुमार, अभिषेक कुमार भारती, तहिर हसन, सुमन कुमार यादव, सुनील कुमार पासवान, राकेश कुशवाहा,कुमार राम,अभिषेक कुमार, सोनू कुमार,अशोक,राजीव यादव, पिन्टू कुमार, गणित कुमार, विनीत कुमार, आकाश कुमार, मरांडी, सुमित कुमार सिन्हा,नील कमल, नीधि कुमारी, स्मिता कुमारी ,अमित कुमार हिटलर व अतुल कुमार आदि संविदा कर्मी महासंघ के नेताओं ने महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार सर्राफ ,सचिव शम्भु शंकर उपाध्यक्ष के साथ आचार्य राकेश कुमार शास्त्री को हार्दिक बधाई दी है।

पुलवामा हमले में शहीद हूए जवानों को दी गयी श्रधान्जलि

कैंडल एवं दीप जलाकर जगह-जगह वीर जवानों को दी गयी श्रधान्जलि

परबत्ता(जनप्रसंग): प्रखंड अंतर्गत कुल्हड़िया में रविवार को कबीर एजुकेशन द्वारा जम्मू कश्मीर के पूलवामा हमले में शहीद हूए जवानों को भावपूर्ण श्रधान्जली दी गयी।
इस दौरान संस्थान से कैंडल मार्च निकाल कर शहीद इरशाद अली के स्मारक पर वीर जवानों के तैल चित्र पर पुष्पअर्पित कर कैंडल एवं दीप जला कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी।

लोगों को संबोधित करते संस्थान के निर्देशक कुंदन राज, शानू आनंद एवं सौरव कुमार के कहा की हम सभी भारतवासी भारत माता के सच्चे सपूतों को नमन करते हैं जिन्होने हमारी हिफाजत के लिये अपनी कुर्बानी दे दी। इस दौरान शिक्षक अभिषेक कुमार अनुजा भारती, धीरज सर, धनंजय सर, मधुकर सर,रामचरित्र सर,इन्द्रजीत सर, गौरव आनंद, कुमोद केतन, राजा कुमार,त्रिभुवन कुमार, नीरज कुमार,गर्व राज, नासिर हुसैन,सारिका कुमारी, शिवानी कुमारी, नीलू कुमारी, कोमल कुमारी आदि मौजूद थे।

वहीं दूसरी ओर ग्राम पंचायत राज पिपरा लतीफ मड़ैया में सैकड़ो युवाओं के साथ मुखिया प्रतिनिधि डॉ रामविलास शर्मा के नेतृत्व में युवाओं ने कैंडल मार्च के निकाल कर उन वीर आत्माओं को सलाम कर नमन किए कैंडल मार्च में शामिल सोल्जर यादव, सत्यम कुमार, विक्रम यादव, पिंटू कुमार, मोहम्मद सलमान, निखिल कुमार, महेंद्र सिंह, मोहम्मद दाऊद ,पंकज कुमार, मिथुन शर्मा, दौलत चौधरी, राहुल यादव ,कुमोद कुमार रंजन उर्फ रिक्की, गणपत कुमार पंडित, मोहम्मद फैजान सहित सैकड़ों युवाओं ने भारत मां के वीर सैनिकों की शहादत को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किए।

कबीर अंतयोष्टि योजना अंतर्गत 3 लाभुकों को दिया 3-3 हजार रूपये का चेक

गरीबों और असहाय के लिए हम हमेशा तत्पर रहूंगा : कुमार गौरव

(जिला संवाददाता गीता कुमार की रिपोर्ट)

खगड़िया(जनप्रसंग): कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना के अनुसार यदि परिवार के किसी भी सदस्य की मृत्यु हो जाती है, चाहे वह किसी भी उम्र का क्यों न हो तो सरकार द्वारा मृतक की अंत्येष्टि के लिए 3000 रूपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है।

इसी योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत राज देवरी के वार्ड न. 2 के पप्पू यादव पे. कुलदीप यादव और वार्ड न. 3 में सुनील सिंह पे. स्वर्गीय बनारसी सिंह एवं राजीव सिंह पे. आनंदी सिंह का निधन बीते दिनों हो गया था जिसे ग्राम पंचायत राज देवरी के मुखिया प्रतिनिधि कुमार गौरव जी के द्वारा तीन तीन हजार रूपये का चेक उनके आश्रितों को दिया गया।

वहीं ग्राम अररिया के वार्ड न.12 के निवासी दीना यादव पे. स्वर्गीय विद्यानंद यादव के पुत्र को भी 3000 रूपये का कबीर अंतयेष्टि योजना के अंतर्गत चेक दिया गया।

इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि कुमार गौरव, रिंकू देवी, राजदीप ठाकुर, धीरज कुमार, हकीम यादव, सुभाष यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started