वाईसीसी क्रिकेट कप पर देवठा ने जमाया कब्जा

हरिणमार को तीन विकेट से हराकर खिताब पर जमाया कब्जा

(गीता कुमार की रिपोर्ट)

खगड़िया(जनप्रसंग): जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत सतीश किसान उच्च विद्यालय दीना चकला के मैदान पर रविवार को वाईसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला देवठा व हरिणमार के बीच खेला गया।

जिसमें देवठा ने हरिणमार को 7 विकेट से हराकर वाईसीसी क्रिकेट कप पर कब्जा जमा लिया। इस मैच में देवठा ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लेते हुए बल्लेबाजी के लिए हरिणमार टीम को आमंत्रित किया।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हरिणमार की टीम ने 86 रन बनाकर ही आउट हो गई। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवठा की टीम ने इस लक्ष्य को मात्र 3 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। इस प्रकार 3 विकेट से फाइनल मुकाबला जीतकर देवठा की टीम ने वाईसीसी क्रिकेट कप पर कब्जा जमा लिया।

मैच का उद्घाटन एवं खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण शेर चकला पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता मिथिलेश कुमार निराला ने खिलाड़ियों से परिचय कर किया। मैच में हरफनमौला खेल प्रदर्शन के लिए राजीव कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जबकि पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने वाले राजू कुमार को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।

मैच में अंपायरिंग की भूमिका राजू कुमार और सोनू कुमार ने निभाया जबकि स्कोरिंग की भूमिका रूपेश व रोहित ने निभाया। इस मौके पर टूर्नामेंट आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रशांत कुमार, कृष्ण मोहन सिंह, रूपेश कुमार, आमोदी यादव,चक्रधर यादव, लाल बहादुर सिंह, घनश्याम सिंह आदि सहित काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

हिपीपा कार्यकर्ताओं द्वारा महात्मा गांधी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनायी गई

बापू के बताये सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प

खगड़िया(जनप्रसंग): शनिवार को मेनका-कार्तिकेय सदन नन्हकू मंडल टोला में हिन्दुस्तान पीपुल्स पार्टी डेमोक्रेटिक के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि वलिदान दिवस के रूप में मनाया गया।सर्व प्रथम पार्टी की जिला अध्यक्ष कंचन माला कुमारी यादव तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री के द्वारा गांधी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया ।

इस अवसर पर अपने संबोधन में कंचन माला कुमारी यादव ने कहा कि गांधी जी सत्य अहिंसा का जो संदेश दिये हैं उसे हम सब को अपनाने की जरूरत है।हिंसात्मक आन्दोलन से राष्ट्र की सम्पत्ति क्षति होती है।इसलिए हमारा नैतिक समर्थन किसानों के साथ है,जो बापू के पैटर्न पर आगे किसानों के हित में हम आन्दोलन का रूपरेखा अख्तियार करेंगे ।
वहीं आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने बापू के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प दुहराते हुए कहा कि गांधी जी हमारे मुल्क के लिए देवदूत बनकर आये थे।

इस अवसर पर हिपीपा नेत्री ईशा देवी, सुवोध पासवान, रमेश कुमार बरूण, सरोज पासवान,अंकेश पासवान , जयजयराम दास,वार्ड सदस्य क्रांति देवी, सविता देवी,रामदेव पासवान, अरविन्द कुमार, नीरज कुमार, निलेश कुमार यादव, सुमित कुमार यादव, दिलीप यादव, डॉ करण कुमार, अभिनन्दन पासवान, राजेश कुमार पासवान, राजेश यादव,सूर्यवंश आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

कृषि बिल के वापसी को लेकर विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक पार्टी के लोगों ने बनाई मानव श्रृंखला

(शानू आनंद/गीता कुमार की रिपोर्ट)

खगड़िया(जनप्रसंग): महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के निर्देश पर किसानों के समर्थन में काला कानून वापस लेने के लिए मानव श्रृंखला का आयोजन प्रखंड के कुल्हड़िया,बैसा, मड़ैया एवं आलम बाजार सहित विभिन्न जगहों पर किया गया।

कुल्हड़िया में मानव श्रृंखला में कई लोगों ने भाग लिया। जिनमें परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी दिगंबर चौरसिया, सीपीआई के अंचल मंत्री कैलाश पासवान, सामाजिक न्याय आंदोलन के सौरव कुमार, रौशन चौरसिया घौला आदि ने भाग लिया।

सामजिक कार्यकर्ता सौरव कुमार ने लोगों को संबोधित करते हूए कहा की जब पुरे देश कोरोना के दर्द से कराह रहे थे तब वर्तमान सरकार ने आपदा को अवसर में बदलते हुए चुपके से लाये गए इस कृषि कानून का हम सभी विरोध करते हैं। आगे उन्होनें कहा की वर्तमान सरकार पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बन चुकी है।किसानों का शोषण कर पूंजीपतियों के हाथों को मजबूत करने के इरादे से लाया गया यह कृषि कानून किसानों को पूंजीपतियों के सामने घुटने टेकने पर विवश कर देगा साथ हीं साथ PDS प्रणाली को समाप्त करने की ओर पहला कदम बताया।

वहीं मड़ैया बाजार में भी मानव श्रृंखला बनाया गया। जिनमें कैलाश चंद्र यादव,अमरेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष राजद खगरिया नौशाद आलम, मुबारक राणा, रंजीत कुमार, यदुवंशी सेना के सचिन यादव सहित सैकड़ों आदमी ने इस मानव श्रृंखला में भाग लिया।

आलमबाजार में यदुवंशी सेना खगड़िया के द्वारा बिहार किसानों के समर्थन में मानव श्रृंखला लगाकर सरकार के विरुद्ध विरोध प्रकट करते हुए किसानों के लिए हमेशा से यदुवंशी सेना पूरे दलबल के साथ समर्थन में रोडो पर मानव श्रृंखला लगाकर किसानों का हौसला बुलंद किया और केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के विरोध में विरोध प्रकट किया निवेदक यदुवंशी सेना खगड़िया के जिला अध्यक्ष शरवन यादव, जिला कार्यकारी अध्यक्ष गौरव यादव, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु यादव, एवं बहुत सारे युवा साथी मौजूद थे।

किसानों के समर्थन में उतरे हिपीपा कार्यकर्ता,आज मानव श्रृंखला में होंगे शामिल

खगड़िया(जनप्रसंग): हिन्दुस्तान पीपुल्स पार्टी डेमोक्रेटिक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी के पुण्य तिथि मनाने के साथ साथ किसानों के समर्थन में हिपीपा के कार्यकर्ता जहां हैं वहीं मानव शृंखला में शामिल होंगे।

श्री शास्त्री ने कहा कि हमारे देश के किसान वास्तविक संत,ऋषि व ईश्वर हैं।इनके साथ हो रहे जुर्म बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।ढ़ोंगी और चरित्रहीन बाबाओं का चरण पूजने तथा देश के असली संत किसान भाईयों का शोषण-दमन व अपमान क्षम्य योग नहीं है।

डुमरिया की टीम ने कबड्डी ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

काफी रोमांचक रहे मुकाबले में सलारपुर को हराकर कबड्डी ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

परबत्ता(शानू आनंद): प्रखंड के भरसो पंचायत अंतर्गत कबीर मठ सलारपुर के प्रांगण में एक दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया।

टूर्नामेंट का उद्घाटन भरसो पंचायत के पुर्व मुखिया सुशील कुमार सिंह एवं भरसो पंचायत के सरपंच सिन्धु यादव ने संयुक्त रूप से फीता काट कर एवं नारियल फोड़ कर किया। टूर्नामेंट का पहला मैच बिशौनी और सलारपुर के बीच खेला गया जिसमें सलारपुर की टीम ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं दुसरा मैच में डुमरिया खुर्द, तीसरे मैच में करना एवं चौथे मैच में मोजहिदा की टीम ने जीत दर्ज किया।

उसके बाद हूए सेमीफाइनल मुकाबले में सलारपुर ने मोजहिदा को एवं डुमरिया खुर्द मे करना की टीम को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। उसके बाद हूए फाइनल मुकाबले में डुमरिया खुर्द की टीम ने सलारपुर की टीम को पांच पॉइंट से हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान दर्शक भारी मात्रा में खेल को देखने पहुंचे।

विजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी और ₹1001 से सम्मानित किया गया। वहीं उपविजेता टीम को ट्रॉफ़ी एवं 501रुपए से सम्मानित किया गया। वहीं विजेता एवं उपविजेता दोनों टीमों को कुल्हड़िया पंचायत के भावी समिति प्रत्याशी नीतीश कुमार के द्वारा घड़ी प्रदान किया गया।

टूर्नामेंट का मैन ऑफ़ द सीरीज़ सलारपुर के खिलाड़ी राजू को एवं मैन ऑफ द मैच डुमरिया के खिलाड़ी अमित को दिया गया। इस मैच में कमेंटेटर और स्कोरर की भूमिका में राहुल और शशिशेखर आजाद थे।दोनों ने अपनी भूमिका को बखुबी निभाया।

पत्रकार ने प्रशाशन की टीम को चार विकेट से हराया

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया था फैंसी क्रिकेट मैच

(शानू आनंद/गीता कुमार की रिपोर्ट)

परबत्ता(जनप्रसंग): प्रखंड के बैसा पंचायत अंतर्गत उच्च विद्यालय बैसा के खेल मैदान पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस बनाम पत्रकार के बीच फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।सोलह ओवरों के इस मैच में बिहार पुलिस की टीम के कप्तान मड़ैया थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार रतन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

पसराहा थानाध्यक्ष अमलेश कुमार के उपकप्तानी में पुलिस की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाये। इसमें महबूब का 31गेंदों में 52 रन,पंकज यादव का 17 गेंदों में 31 रन तथा विरेन्द्र का 17 गई गेंदों में 21 रनोंं का खास योगदान रहा। पत्रकार टीम की तरफ से सौरव ने 4 विकेट लिया।

वहीं जवाब में उतरी पत्रकार की टीम जब बल्लेबाजी के लिये उतरी तो निर्धारित ओवरों के पूरा होने से ठीक पहले पाँच विकेट खोकर इस लक्ष्य को पूरा कर लिया।इसमें सौरभ कुमार ने 55 रनों एवं साजन कुमार के चार चौके एवं दो छक्का की सहायता से 32 रनों तथा गुलशन ने 16 रनों का योगदान किया। मैच के दौरान पल्टू झा 5 रन बनाये जिसमें एक चौका शामिल था।मैच के दौरान अंपायर की भुमिका में शिक्षक अमरेन्द्र कुमार अमल तथा मदन कुमार ने योगदान दिया।

मैच के उद्घोषक के दिनेश सिंह ने अपने रनिंग कमेंट्री से दर्शकों को बाँधे रखा।मैच के विजेता पत्रकार टीम के कप्तान कुंदन यादव तथा उपविजेता मड़ैया थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार रतन को गोगरी के अनुमंडल पदाधिकारी सुभाषचन्द्र मंडल तथा एस डी पी ओ प्रमोद कुमार झा ने ट्रॉफी प्रदान किया।वहीं मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी सौरभ कुमार को मिला।

इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों तथा लोगों को संबोधित करते हुए पदाधिकारीद्वय ने कहा कि इस मैच के दौरान पुलिस और पत्रकारों की मैत्री की जीत हुई है।वहीं उन्होंने इस प्रकार के आयोजन के लिये आयोजक मड़ैया ऑटो एजेंसी के प्रोपराइटर आनंद कुमार बिट्टू को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से पुलिस के प्रति लोगों के सोच में सकारात्मक बदलाव आयेगा।

मौके पर गुरुदेव कुमार,रीतेश कुमार, जयचंद्र कुमार, दिनेश कुमार, सुशांत कुमार,लालू यादव,रंजन मंडल, पुरुषोत्तम ठाकुर समेत सैकड़ों अन्य मौजूद थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started