कोविड गाइडलाईन के बीच गणतंत्र दिवस कल, तैयारियां पूरी

कई जगह सांस्कृतिक एवं खेल-कुद प्रतियोगिता का किया जा रहा आयोजन

खगड़िया(जनप्रसंग): भारत सहित खगड़िया वासी भी इस साल अपना 72वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। हर साल खगड़िया वासी लोकतंत्र के इस महापर्व को बड़े ही धूम धाम और भव्य तरीके से आयोजित करता रहा है। लेकिन इस साल कोरोना महामारी के कारण इसमें काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। इस बार का ये कार्यक्रम थोड़ा अलग होगा। इस साल कोविड गाइडलाईन का पालन करते हूए गणतंत्र दिवस के मौके पर शहर के जेएनकेटी स्टेडियम में मुख्य समारोह एवं परेड कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर-फेस मास्क की होगी व्यवस्था

इस साल 2021 के गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर होने वाली परेड खास होने जा रही है। कोरोना महामारी के कारण इस बार परेड स्थल के एंट्री प्वाइंट पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था होगी और साथ ही डॉक्टर और हेल्थ वर्कर भी होंगे। इसके साथ ही सैनिटाइजर, फेस मास्क और ग्लव्स की भी व्यवस्था होगी।

होगी वेब-कास्टिंग
मुख्यसमारोह को वेबकास्टिंग के जरिये भी प्रकाशित किया जायेगा। कोरोनाकाल को देखते हूए यह व्यवस्था की गयी है ताकि लोग अपने घरों में भी इस कार्यक्रम को देख सके।

कई जगह पर होगा खेल टूर्नामेंट

इस बार कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन कोविड गाइडलाईन के जरिये होगी। परबत्ता प्रखंड अंतर्गत कुल्हड़िया में करीब सात दशकों से नाटक का मंचन किया जा रहा इस वर्ष वहां भी नाटक का मंचन कोविड गाईडलाईन के साथ होगी। वहीं सलारपुर में बालिका फूटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है तो बैसा के खेल मैदान पर पत्रकार और पुलिस प्रशाशन के बीच फैंसी क्रिकेट मैच खेला जायेगा।

परबत्ता मे बेखौफ अपराधियों ने सीमेंट व्‍यवसायी को मारी गोली

(गीता कुमार/ शानू आनंद की रिपोर्ट)

खगड़िया(जनप्रसंग):- जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के तेमथा गांव में एक छड़ सीमेंट व्यवसायी को दिन दहाड़े लूटपाट की नियत से अपराधियों ने गोली मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। गोली की आवाज सुन लोग सहम गए। लोगों को चारो ओर से जुटते देख अपराधी हथियार लहराते हुए भाग निकले। आनन फानन में आसपास के लोगों ने घायल व्‍यवसायी श्रवण भगत को परबत्ता सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां उसकी हालत ठीक है। वे परबत्ता थाना क्षेत्र के तेमथा का रहने वाला बताया जाता है। कानों कान घटना की जानकारी जब आसपास के लोगों को मिली तो बुद्विजीवियों ने पुलिस की लचर विधि व्‍यवस्‍था पर सवाल खड़ा किया है। लोगों का कहना है कि लचर पुलिसिया व्‍यवस्‍था से अपराधी बेलगाम हो रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही स्‍वजन पहुंचे सीएचसी

गोली लगने की घटना की जानकारी जैसे ही सूचना स्‍वजनों को मिली वे सीएचसी पहुंचे और श्रवण का हालचाल जाना। मौके पर अनुमंडल पधिकारी सुभाष चंद्र मंडल, डीएसपी प्रमोद झा, अंचल अधिकारी अंशु प्रशुन, बीडीओ रविशंकर प्रसाद घटना स्थल पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। मौके पर डीएसपी प्रमोद झा ने बताया कि जल्द से जल्द युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय अभिरक्षा में भेज दिया जाएगा।

स्व.रामेश्वर यादव मेमोरियल क्रिकेट कप पर गोपालपुर की टीम ने जमाया कब्जा

मड़ैया को हराकर गोपलपुर बना टूर्नामेंट का विजेता

(गीता कुमार/शानू आनंद की रिपोर्ट)

खगड़िया(जनप्रसंग): जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत देवरी पंचायत के अररिया गांव में विगत सात दिनों से चल रहे स्व. रामेश्वर यादव मेमोरियल क्रिकेट कप टूर्नामेंट का फाइनल मैच गुरुवार को मड़ैया और गोपालपुर की टीम के बीच खेला गया।टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी गोपालपुर की टीम के ओर लवकुश कुमार के शानदार शतक के बदौलत गोपालपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 262 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। वहीं जवाब में उतरी मड़ैया की टीम केवल सौ रनों के स्कोर पर ही ढेर हो गयी।

मैच के समापन पर विजेता तथा उपविजेता की टीम को खगड़िया जिप उपाध्यक्ष गयासुद्दीन, कांग्रेस नेत्री डॉ रेणु कुमारी, राजद नेत्री रंजू साहनी, राजद प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश्वर दास, नीरज कुमार यादव, शोभाकांत यादव,जयकृष्ण यादव, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव, पूर्व प्रमुख फिरोज आलम,राजद नेता साकेत सिंह गुड्डू, देवरी पंचायत की मुखिया शीला देवी ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया।

इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान अंपायर की भूमिका में गौरव कुमार, साजन कुमार, बीरबल यादव, अभिषेक कुमार, गजेंद्र कुमार थे।वहीं स्कोरर की भूमिका में धर्मेश तथा गजेंद्र कुमार ने अपनी भूमिका का बखूबी निर्वहन किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान रनिंग कमेंटेटर के रूप में ब्रजेश कुमार, जय हिंद कुमार ने दर्शकों को अपने कमेंट्री से पूरा टूर्नामेंट में बांधे रखा। इस आयोजन के आयोजनकर्ता कुंदन कुमार ने बताया कि गांव में संसाधन तथा खेल मैदान के अभाव के बावजूद युवाओं का खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजन किया गया है। आगे भी आने वाले दिनों में इस प्रकार के आयोजन किए जाते रहेंगे।

दुसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मड़ैया ने अररिया को सुपरओवर में हराया

मडैया व गोपालपुर टीम के बीच होगा फाइनल मुकाबला

परबत्ता(जनप्रसंग): प्रखंड के देवरी पंचायत स्थित नाथबाबा मैदान अररिया में आयोजित स्व रामेश्वर प्रसाद यादव मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मड़ैया की अररिया को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई है। बुधवार को खचाखच भरे दर्शकों के बीच डीसीसीए अररिया टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं मड़ैया की टीम निर्धारित 16 ओवर में 9 विकेट खोकर 165 रन बनाकर जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य रखा। वहीं 166 रनों का पीछा करने उतरी अररिया की शुरुआत काफी खराब रहा। 70 रन पर अररिया टीम का 8 विकेट गिर चुके थे। आठ विकेट खोने के बाद अररिया टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज जयहिंद कुमार ने पिच पर आते ही रोमांचक मुकाबला बना दिया। वहीं अररिया टीम की ओर से उभरते हुए खिलाड़ी अंकुश कुमार ने अर्धशतक लगाए।ए क समय जीत की दहलीज पर पहुंची अररिया की टीम मैच बराबरी पर खत्म हुआ। बाद मैच सुपर ओवर में चला गया।

सुपर ओवर में अररिया की टीम मात्र तीन रन बना सकी। जिसे मड़ैया की टीम ने बिना किसी नुकसान चार रन बनाकर जीत लिया। इस प्रकार मड़ैया की फाइनल में जगह बनाई। गुरुवार को गोपालपुर एवं मड़ैया टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।मैन ऑफ द मैच मड़ैया टीम के खिलाड़ी महफुज को दिया गया। मैच में अंपायर की भुमिका में गौरव यादव एवं बीरबल यादव ने निभाई।मैच का आंखों देखा हाल अमन कुमार ने सुनाया।मौके पर अंकुश कुमारा वार्ड सदस्य प्रतिनिधि अंकुश कुमार,देवरी पंचायत के पंचायत समिति प्रतिनिधि चंदन ठाकुर,पूर्व सरपंच प्रतिनिधि हाकिम यादव, शोभा कांत यादव, नितेश कुमार प्रखंड अध्यक्ष छात्र राजद परबत्ता, बृजेश कुमार, जय हिंद कुमार, अभिषेक कुमार, साजन कुमार, सहित मौजूद सैकडों खेल प्रेमी मौजूद थे।

छठे सेमीफाइनल मैच में शालीग्रामी ने मोकामा पटना को 3-1 से किया पराजित

खगड़िया(जनप्रसंग): शहर से सटे मथुरापुर मैंदान में बुधवार को आयोजित सात दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट के छठे सेमीफाइनल मैच में शालीग्रामी बेगूसराय ने मोकामा पटना को 3-1 से पराजित किया। मैच का उद्घाटन दलित युवा संग्राम परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष व एचपीपी(डी) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया।

खिलाड़ियों से परिचय करने के पश्चात श्री शास्त्री ने अपने उद्बोधन में कहा है कि हमारे मथुरापुर के युवाओं ने फुटबॉल टुर्नामेंट आयोजन कर खेल जगत में अन्य जगह के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गये हैं। उन्होंने आयोजन में सहयोगियों को साधुवाद देते हुए कहा कि फुटबॉल टुर्नामेंट के तरह हैण्डबॉल टुर्नामेंट हो। इसके लिए हम तो सहयोग करेंगे हीं साथ में अंतर्राष्ट्रीय हैण्डबॉल खिलाड़ी व कलकत्ता चैम्पियन दिवंगत लम्हे कुमार की मां हैण्डबॉल एसोसिएशन की महासचिव सह हिन्दुस्तान पीपुल्स पार्टी डेमोक्रेटिक की जिला अध्यक्ष कंचन माला कुमारी यादव भी भरपूर सहयोग करेंगे।ताकि फुटबॉल के साथ साथ हैण्डबॉल खेल से भी युवा वर्ग जुड़ सके व इस खेल को बढ़ावा मिल सके ।

आजाद फुटबॉल टुर्नामेंट आयोजन कमिटी मथुरापुर के अध्यक्ष व हिन्दुस्तान पीपुल्स पार्टी डेमोक्रेटिक के जिला महासचिव राजेश कुमार पासवान ने कहा कि राकेश पासवान शास्त्री द्वारा इस टुर्नामेंट आयोजन में सराहनीय योगदान मिला और आगे भी उम्मीद है ।
इस अवसर पर राजेश कुमार , श्रवण कुमार पासवान,डॉ. धीरेन्द्र यादव, अमित कुमार प्रिंस, राजू कुमार, प्राणेश कुमार, बाबा नेचूरल जल के प्रोपराइटर सौरव झा,आदित्य कुमार, जसकरण, मिथुन कुमार एवं राजा कुमार सहित आजाद फुटबॉल क्लब के जूनियर्स खेलाड़ी तथा आयोजक रामसुन्दर इंडेन के कर्मचारी उपस्थित थे।जबकि रेफरी का कार्य रौशन कुमार गुप्ता, सिदेश, राहुल, विनय कुमार कर रहे थे।वहीं कॉमेन्टेटर की भूमिका में सुधीर कुमार तथा टूना पासवान सक्रिय दिखे।
आयोजन कमिटी के अध्यक्ष राजेश कुमार पासवान ने बताया कि गुरूवार को शालीग्रामी बेगूसराय बनाम मुंगेर के बीच फैनल मुकाबला होगा ।

शेख सहाबुल बनाये गये बिहार कांग्रेस के प्रदेश सचिव,बधाईयों का लगा तांता

अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के किया नियुक्त

खगड़िया(जनप्रसंग): बिहार प्रदेश कांग्रेस का संगठन विस्तार बुधवार को बिहार कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मिन्नत रहमानी की अध्यक्षता में किया गया।

संगठन का विस्तार करते हूए मिन्नत रहमानी ने खगड़िया जिले के परबत्ता विधानसभा अंतर्गत सलारपुर निवासी युवा नेता शेख सहाबुल को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नियुक्त करते हूए कहा की शेख शाहबुल जी के कांग्रेस पार्टी के प्रति लगाव और उनके कार्य कुशलता को देखते हूए उन्हें पार्टी ने अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। आगे उन्होनें कहा की पार्टी को पूर्ण उम्मीद है की वो पार्टी द्वारा दिये गये दायित्व का कुशलता पुर्वक निर्वाहण करते हूए संगठण की मजबूती पर बल देंगे।

वहीं शेख सहाबुल को प्रदेश सचिव बनाये जाने के बाद बधाईयों का तांता लग गया।
बधाई देने वाले में खगड़िया के कांग्रेस विधायक छत्रपति यादव, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ चंदन यादव, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव रेणु कुमारी, महिला प्रकोष्ठ की खगड़िया जिलाध्यक्ष सीमा कुमारी,जिला प्रवक्ता अरुण कुमार, कांग्रेस के खगड़िया जिलाध्यक्ष कुमार भानु प्रताप, कुमोद कुमार, सुजय कुमार, शंभु सरन मिश्रा, मदन मोहन सिंह,कांग्रेस के परबत्ता प्रखंड अध्यक्ष प्रभाकर यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष मो. बाबर अली, मीडिया कोआर्डिनेटर अनवर आलम, इसराफिल शेख,आदि ने उन्हें बधाईयाँ दी।

वहीं शेख सहाबुल ने अपने नियुक्ति पर बिहार कांग्रेस की टीम को आभार व्यक्त करते हूए अपने दायित्व पर खड़ा उतारने की बात कही। उन्होनें कहा की पद के साथ-साथ क्षेत्रीय संगठन की मजबूती पर भी बल दूंगा।

Design a site like this with WordPress.com
Get started