निजी अस्पताल के जाँच घर और अल्ट्रासाउंड सेंटर में स्वास्थ्य कर्मियों को किया गया सम्मानित

(जगदीप कुमार की रिपोर्ट)

मधेपुरा(जनप्रसंग): जिले के मुरलीगंज एनएच 107 दुर्गा मंदिर चौक के निकट लोट्स हॉस्पिटल के निदेशक सौरभ कुमार एवं हास्पीटल के चिकित्सक एवं कर्मियों के सहयोग से गुरूवार को आशा, ममता एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को शाॅल एवं घड़ी प्रदान कर सम्मानित किया गया। तथा जिलेवासियों एवं ग्रामीण को लोट्स हास्पीटल की ओर से नववर्ष की शुभकामनायें दीं।हास्पीटल की अच्छाईयां बेशक अर्दिश्य हो सकती हैं लेकिन हास्पीटल के द्वारा किये गये ईलाज से हमेशा मरीजों / परिजनों के हृदय में विराजमान रहती है।

जिले के सदर अस्पताल को सरकार के द्वारा रैकिंग के आधार पर कायाकल्प योजना के तहत अस्पतालों को पुरस्कृत किया जाता है। लेकिन निजी अस्पताल के द्वारा गंभीर से गंभीर रोगियों को ईलाज किया जाता है। लेकिन निजी अस्पतालों को सरकार के द्वारा पुरस्कृत नहीं किया जाता है। सूबे कई ऐसे निजी अस्पताल स्थापित है। जहां सदर अस्पताल से रेफर किये हुए मरीजों का ईलाज कर स्वस्थ्य करने में अपनी अहम भूमिका निभाती है। ऐसे में सरकार को निजी अस्पताल के प्रबंधक व कर्मी को भी पुरस्कृत करने की जरूरत है।

अस्पताल के निदेशक कहा कि 2020 का आज अंतिम दिन है इस अंतिम दिन में इस वर्ष हुए खामियों को भूलने की आवश्यकता है। और नववर्ष में जिलेवासियों एवं ग्रामीण को जिले के विकास के साथ-साथ स्वास्थ्य -शिक्षा के प्रति अपनी कृतिमान स्थापित करने की जरूरत बताया है। मौके पर हास्पीटल के सभी चिकित्सक, फर्मासिस्ट, टेक्नेशियन, सभी विभाग के नर्स के अलावा सभी स्वास्थ्य कर्मी सम्मान समारोह में भाग लिया।तो वहीं आदित्य अल्ट्रासाउंड एवं कोशी जांच घर में भी स्वास्थ्य कर्मियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।मौके पर मौजूद राहुल कुमार,अभिषेक कुमार,चंदा कुमारी,बंटी कुमार, मिथलेश कुमार,राजीव कुमार,चंचल कुमार,एवं ग्रामीण मौजूद थे।

अल्पसंख्यक कोटे से बिहार विधान परिषद सदस्य मनोनीत करने की मांग

बिहार विधान परिषद सदस्य मनोनीत करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मुस्लिम कल्याण संगठन ने महामहिम राज्यपाल को लिखा पत्र

बिहार(जनप्रसंग): राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मुस्लिम कल्याण संगठन ने अल्पसंख्यक कोटा से बिहार विधान परिषद सदस्य मनोनीत करने की मांग को लेकर लिखा महामहिम राज्यपाल बिहार को पत्र। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मुस्लिम कल्याण संगठन के प्रदेश महासचिव सनोवर खान को बिहार विधान परिषद सदस्य मनोनीत करने की मांग की है।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मो0 नसीम रब्बानी ने बताया कि श्री सनोवर खान समाज सेवक,सामाजिक कार्यकर्ता, जुझारू,निष्ठावान, ईमानदार छवि के व्यक्ति हैं एबं राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मुस्लिम कल्याण संगठन के प्रदेश प्रवक्ता सह जदयू अल्पसंख्यक नेता मो0 वसीम अहमद ने कहा कि सनोवर खान के द्वारा बिहार के गरीबों,बेरोजगारों ,असहाय, वृद्ध ,विधवा एबं विकलांग लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का कार्य किया जा रहा है।

माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की योजनाओं को बिहार के पंचायत , वार्ड स्तर पर उतारने अल्पसंख्यक ,दलित महादलित को मदद करने एवं बिहार सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है श्री सनोवर खान को अल्पसंख्यक कोटा से बिहार विधान परिषद का सदस्य मनोनीत करने से अल्पसंख्यक के हाथों को मजबूती मिलेगी अल्पसंख्यको के कार्य में पंचायत स्तर से लेकर धरातल पर उतारने का कार्य सुचारू रूप से किया जाएगा। ऐसे में अल्पसंख्यक के हितों के लिए विधान परिषद के अंदर हमारी मांगों को उठाने वाले की जरूरत है।

सामुदायिक शौचालय का किया गया उद्घाटन

बीडीओ व मुखिया प्रतिनिधि नासिर इकबाल ने किया उद्घाटन

खगड़िया(जनप्रसंग): गोगरी प्रखण्ड के बोरना पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 06 में बुधवार को गोगरी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अजय कुमार तथा स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद नासिर इकबाल ने संयुक्त रूप से सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन किया।मौके पर बीडीओ व मुखिया प्रतिनिधि ने उक्त शौचालय का चाभी जनताओं को सुपुर्द किया।


इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बीडीओ अजय कुमार ने कहा कि इस सामुदायिक शौचालय का उपयोग करें ।बाहर शौच न जाएं और न किसी को जाने दें।चुकि स्वच्छता ही हमारे जीवन को सुदृढ़ता के साथ निर्मलता प्रदान कर सकता है।स्वास्थ्य जीवन के लिए स्वच्छता बनाये रखना जरूरी है।यह सरकार का प्रमुख उद्देश्य है।

वहीं मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद नासिर इकबाल ने कहा कि पंचायत वासियों के बदौलत हीं पूर्व में हीं बोरना पंचायत शौच मुक्त हुआ है।सभी व्यक्ति व्यवहार में परिवर्तन लायें और शौच क्रिया के लिए शौचालय का ही उपयोग करें।क्योंकि स्वच्छता ही स्वास्थ्य जीवन का बेहतर आधार है।

मौके पर उप मुखिया धर्मेन्द्र पासवान, वीरेन्द्र पटेल, मोहम्मद अफरोज, मोहम्मद जावेद,ग्रामीण आवास सहायक सह प्रभारी पर्यवेक्षक असद उल्लाह शाद, मोहम्मद ताहिर हसन, ग्रामीण आवास सहायक सुमन कुमार यादव आदि दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा अलाव की व्यवस्था

भीषण ठंड और कनकनी से बचाव को लेकर की जा रही अलाव की व्यवस्था

(गीता कुमार की रिपोर्ट)

परबत्ता(जनप्रसंग): प्रखंड अंतर्गत मडैया के आलम बाजार पंचवटी चौक पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं उपसरपंच मोहम्मद अब्दुल राजिक उर्फ़ भोली वार्ड सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद साहब उद्दीन ग्राम पंचायत राज देवरी विवेक यादव कुंदन यादव पंचायत समिति प्रतिनिधि चंदन कुमार ठाकुर इन सभी समाजसेवियों के द्वारा बीते कई दिनों से अलाव का व्यवस्था किया गया है.

बीते कई दिनों से कनकनी और शीतलहर के कारण ठंड बहुत ज्यादा थी जिससे बहुत आम आवाम आग से हाथ और शरीर सेंक रहे हैं. इस दौरान लोग खुशी व्यक्त करते हुए मिले की ईश्वर ऎसे लोगों को हमेशा स्वस्थ और खुश रहे ताकि गरीब, आम आवाम लोगों को कभी दिक्कतों का सामना ना करना पड़े.

100 राउंड जिंदा कारतूस एवं गोली के साथ एक गिरफ्तार

(शानू आनंद/गीता कुमार की रिपोर्ट)

परबत्ता(जनप्रसंग): परबत्ता थाना क्षेत्र के खीराडीह गांव से सोमवार की देर एक व्यक्ति को 100 जिंदा कारतूस एवं एक गोली के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान खीराडीह गांव निवासी उपेन्द्र साह के पुत्र अनिल साह के रूप में की गयी है।

मामले की जानकारी देते हूए डीएसपी पी.के झा एवं परबत्ता थानाध्यक्ष प्रियरंजन ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर देर रात छापेमारी को पहुंची पुलिस को अनिल साह नामक अपराधी के पास से 100 राउंड जिंदा कारतूस एवं एक थ्री फिफ्टी गोली के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं उक्त व्यक्ति एक मामले में फरार भी चल रहा था। जिसके बाद से इस मामले की जांच की जा रही है।
छापेमारी के दौरान परबत्ता थानाध्यक्ष प्रियरंजन सहित स० अ.नि. धर्मदेव राम, पी.एस.आई राजीव रंजन,पी.एस.आई प्रवीण कुमार आदि शामिल थे।

शौच के लिए बाहर गई महिला हो गई गायब

खगड़िया(जनप्रसंग): जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सरसबा पंचायत के बंगलिया के वार्ड संख्या चार से शौच के दौरान एक महिला गायब हो गयी।
मामला तब प्रकाश में आया महिला के पति घोलटू यादव ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी।
वहीं इस मामले को लेकर घोलटु यादव ने बताया की 2012 में उसकी पहली शादी हुई थी।जिसके बाद उन्होनें अपनी पत्नी की छोटी बहन के साथ 2019 में लव मैरिज द्वारा दूसरी शादी पत्नी के ही दूसरी बहन संगो कुमारी से कर ली। शादी के बाद ससुर सहित अन्य रिश्तेदार इस रिश्ता से नाखुश थे और लड़की के मौसा द्वारा बराबर धमकी दिया जा रहा था।

लेकिन बाद में ससुर से समझौता हो गया था और उसके डेढ़ साल बीत जाने के बाद 26 दिसंबर को मेरे घर से मेरी पत्नी संगो कुमारी सुबह 4 बजे घर से शौच के लिए निकली हुई थी और एक घंटे बीट जाने के बाद भी वह घर वापस नही आयी जिसके बाद परिजनों एवं रिश्तेदारों को फोन कर महिला की जानकारी हासिल करना चाहा। लेकिन मामले के एक दिन बीत जाने के बाद मानसी थाना को लिखित आवेदन देकर मामला की जानकारी दी गयी। वही मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मामला की जांच की जा रही है।इ धर पीड़ित पति मानसी थाना में आवेदन में सास ससुर को आरोपी बताया कहा मेरे पत्नी को भगाने में मेरे ससुर और सास के द्वारा भगाया गया।

Design a site like this with WordPress.com
Get started