सेवानिवृत शिक्षक सह मार्गदर्शक विश्वनाथ दास का निधन

विश्वनाथ बाबू कर्मयोगी शिक्षक के साथ साथ मार्गदर्शक भी थे: गुड्डू पासवान

खगड़िया(जनप्रसंग): जिला परिषद् शिक्षा समिति के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विद्यानन्द दास के पूज्य पिता 82 वर्षीय सेवा निवृत शिक्षक विश्वनाथ दास का आकस्मिक निधन शनिवार को उनके पैतृक ग्राम सन्हौली में हो गया।श्री दास के निधन पर काँग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने गहरा शोक संवेदना प्रकट करते हुए उनके आत्मा की शांति हेतु व उनके परिजन को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया।उन्होंने कहा कि विश्वनाथ बाबू एक कर्मयोगी शिक्षक के साथ साथ हमलोगों का मार्गदर्शक भी थे।वहीं दलित युवा संग्राम परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हम एक गुरु और अभिभावक खो दिये हैं।जब-जब संकट की घड़ी सामने होगी तब-तब विश्वनाथ बाबू का आशीर्वाद स्वरूप बताये गये सुविचार काम आयेगी।उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व सदा स्मरणीय रहेगा।वे अपने पीछे भरापुरा परिवार छोड़ गये।

वहीं बखरी विधान सभा क्षेत्र के निवर्तमान भाजपा प्रत्याशी रामशंकर पासवान,कांग्रेस प्रवक्ता अरूण कुमार अधिवक्ता, शिक्षक संघ के नेता मनीष कुमार सिंह, कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद आलम, कांग्रेस नेता रतन शर्मा, बिहार राज्य ग्रामीण आवास कर्मी संघ के जिला संयोजक संतोष आर्या, विनोद सिंह, इन्जीनियर अभिषेक कुमार, सुभाष पासवान, लोजपा नेता पंकज पासवान, धर्मेन्द्र नारायण झा,सेफ्टी ऑफिसर सत्यनारायण पासवान,चन्द्र भूषण झा,जवाहर पासवान,प्रभात कुमार, नाबो कुमार आदि दर्जनों व्यक्तियों ने सेवा निवृत शिक्षक विश्वनाथ दास के निधन पर गहरा शोक संवेदना प्रकट किया।श्री दास का अंतिम संस्कार रविवार को बुढ़ी गंडक नदी अघोरी स्थान के निकट किया गया।मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र शिक्षक परमानंद भारती ने दिया ।

भागलपुर की बेटी डॉ0 रोज रानी को पुड्डुचेरी मे मिला “पी•एचडी ऑफ स्पोर्ट्स” मानद उपाधी अवार्ड

(गीता कुमार की रिपोर्ट)

खगड़िया(जनप्रसंग): ग्लोबल ह्यूमन पीस युनिवर्सिटी,कनाडा व क्षेत्रीय अध्यन केन्द्र चेन्नई द्वारा भारत के पुड्डुचेरी मे स्मार्टसीटी भागलपुर की राष्ट्रीय खिलाड़ी गोल्ड मेडलिस्ट डॉ0रोज रानी को आज इनके राष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धा को मदते नजर रखते हुए पी•एचडी की मानद उपाधी से नवाजा गया। गवर्नमेंट ऑफ तमिलनाडु के प्रधान सचिव तथा भारत सरकार के सेन्ट्रल विजिलेंस आयोग के निदेशक ओर जिला जज तमिलनाडू तथा अध्यक्ष राज्य मानवाधिकार आयोग द्वारा संयुक्त रुप से विश्व की उक्त सर्वोच्च उपाधि सम्मान से सम्मानित की गई। वाकई मे भागलपुर के लिए ये गौरवान्वित पल है तथा बिहार के लिए विश्वकृतिमान पहल है। स्मार्टसीटी भागलपुर की इस बेटी ने देश मे आज राज्य का एकल (महिला वर्ग) प्रतिनिधित्व कर शहर व राज्य का मान बढ़ाया है। डॉ0 रोज रानी को उनके विशिष्ट योगदान हेतू राष्ट्रीय लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष ने पुरजोर बधाई दी है तथा ओर आगे बढ़ने मे हरसंभव मदद करने को हौसलाअफजाई की है। ज्ञात हो कि पूर्व भी डॉ0रोज रानी ने दर्जनो राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय खेल प्रतिस्पर्धाओ मे गोल्ड मेडलिस्ट रह राज्य का मान बढ़ाया है। शहर व राज्य की उक्त सर्वोच्च मानद उपाधी पी•एचडी अवार्ड ग्रहण करने पर शहर व राज्य के खिलाडियो ने डॉ0रोज रानी को अपार सफलता पर पुरजोर बधाई दी है। राज्य सरकार को चाहिए की ऐसे होनेहार बच्ची की हौसलाअफजाई हेतू इन्हे राज्य व जिला स्तर पर आर्थिक-सामाजिक मदद करनी चाहिए ताकि ऐसी प्रतिभा ओर उभर कर सामने आये जिससे देश मे जिले व राज्य का नाम ओर रौशन हो सकेगा।

श्रधान्जलि सभा में याद किये गये कांग्रेस नेता अशोक पासवान

बकिया में अशोक पासवान की याद में श्रद्धांजलि सभा

खगड़िया(जनप्रसंग): तेलौंछ पंचायत के बकिया ग्राम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी दिवंगत अशोक पासवान की याद में स्मृति समागम सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।सर्व प्रथम आगत अतिथियों तथा स्थानीय प्रबुद्धजनों के द्वारा स्वर्गीय पासवान के तैलचित्र पर माल्यार्पण श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया।सभा की अध्यक्षता स्थानीय पूर्व मुखिया राजीव कुमार सिन्हा ने की।जबकि मंच संचालन दलित युवा संग्राम परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए खगड़िया सदर की पूर्व विधायक पूनम देवी यादव ने अशोक पासवान को पूर्व विधायक रणवीर यादव के भाई का दर्जा देते हुए उन्हें क्रांतिकारी नेता और महान समाज सेवी बताया।कहा श्री पासवान की कृति सदैव स्मरणीय रहेगी।साथ हीं उनकी कमी हमें सदैव खलते रहेगी।
काँग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने कहा कि अशोक पासवान जी समाज के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष करते रहे।राकेश पासवान शास्त्री ने अशोक पासवान को साहष के सुमेरू और संकल्प के अविचल गिरीराज की संज्ञा से विभूषित किया।
श्रदांजलि सभा को प्रो0 तरूण प्रसाद, केदार चौरसिया, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजकिशोर यादव,काँग्रेस पंचायत अध्यक्ष इन्जीनियर नरेश पासवान,नीशा कुमारी ,राजकिशोर पासवान, पंसस प्रतिनिधि मनोज कुमार चौरसिया,सेवा निवृत्त एस आई राजनन्दन पासवान,मुनमुन सिंह, ललन चौधरी,अरूण पासवान, तरूण पासवान, बरूण कुमार,अंकेश पासवान, रतन शर्मा, सोनू कुमार, बादल राज,चुलबुल पांडेय,सेवा निवृत्त शिक्षक उपेन्द्र पासवान, अभिनन्दन पासवान, अवधेश पासवान एवं संजीव कुमार आदि गणमान्य व्यक्तियों ने स्वर्गीय अशोक पासवान के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें समाज के सच्चे हितैषी बताया।

दुनिया भर में यूट्यूब हुआ क्रैश, यूजर परेशान

जनप्रसंग डेस्क: दुनिया भर में यूट्यूब की सेवा ठप हो गयी है। दरअसल सोमवार शाम के 5.26बजे यूट्यूब क्रैश हो गयी है। लोग जी-मेल,यूट्यूब सहित गूगल की सेवा नही ले पा रहे हैं। हालांकि गूगल सर्च काम कर रहा है।

विभिन्न राजनीतिक दल सहित सामाजिक संगठनों ने भारत बंद का किया समर्थन

(गीता कुमार की रिपोर्ट)

जनप्रसंग डेस्क: किसान संगठनों द्वारा किये गये भारत बंद के समर्थन में परबत्ता में भी विपक्षी पार्टियों समेत सामाजिक संगठनों के लोग भी सड़कों पर उतर कर भारत बंद का समर्थन करते दिखे। बंद समर्थकों ने पूरे बाजार,अंचल कार्यालय सहित प्रखंड कार्यालय पूरी तरह से बंद कर ब्लॉक गेट पर बैठ कर जाम का समर्थन कर रहे थे। बंद समर्थकों को संबोधित करते हुए सीपीआई के अंचल सचिव कैलास पासवान ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा अलोकतांत्रिक तरीके से थोपे गये तीनों कृषि कानून कॉरपोरेट हितैषी व किसान विरोधी आत्मनिर्भरता की बात करने वाली मोदी सरकार किसानों को गुलामी की ओर धकेल रही है,मुल्क को गुलाम बना रही है.
वही सामाजिक न्याय आंदोलन के सौरव कुमार ने कहा कि लंबे समय से किसान लागत के डेढ़ गुना कीमत पर अनाज की सरकारी खरीद की गारंटी की मांग कर रहे हैं.लेकिन नए कानूनों से एपीएमसी जैसी कृषि संस्थाएं ही बर्बाद होगी. न्यूनतम समर्थन मूल्य की अवधारणा ही खत्म हो जा रही है.कृषि गहरे संकट में है.कृषि व किसानों को इस संकट से उबारने के लिए कृषि बजट और किसानों की सब्सिडी में बढ़ोतरी,किसानों को कर्ज मुक्त करने,लाभकारी मूल्य देने सहित पिछले दो दशकों से धूल फांक रही स्वामीनाथन कमीशन की सिफारिशों को लागू करने की जरूरत है.किसान इन सवालों पर आवाज बुलंद करते रहे हैं.लेकिन इस संकट को देशी-विदेशी कंपनियों व कॉरपोरेटों के लिए अवसर बनाया जा रहा है.

वहीं राजद के प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश दास ने कहा कि कोरोना महामारी के आपदा को नरेन्द्र मोदी सरकार ने मेहनतकशों-बहुजनों पर हमले के विशेष अवसर में बदल दिया.कृषि संबंधी तीन कानूनों को थोपने के साथ मजदूरों को भी बंधुआ हालात में धकेल देने और पूंजीपतियों को मनमानी की छूट देने के लिए श्रम कानूनों को बदल दिया है.निजीकरण की गति भी बढ़ा दी गई है.इसी बीच मंत्रिमंडल ने शिक्षा के क्षेत्र में भी निजीकरण को आगे बढ़ाने नई शिक्षा नीति-2020 के ड्राफ्ट को पास किया.यह शिक्षा नीति सामाजिक न्याय विरोधी-बहुजन विरोधी है.कुल मिलाकर सब कुछ देशी-विदेशी पूंजीपतियों के हवाले करने और सामाजिक न्याय को भी ठिकाने लगाने की मुहिम आगे बढ़ रही है.ब्राह्मणवादी जातिवादी,सांप्रादायिक व पितृसत्तावादी हिंसा और लोकतांत्रिक आवाज का दमन भी बढ़ रहा है.

ब्राह्मणवाद व कॉरपोरेट के जुगलबंदी व हमले के बीच किसानों की साहसिक लड़ाई का हम सभी संगठनों की ओर से क्रांतिकारी अभिनंदन करते हैं.किसान शहीदों को सलाम करते हैं. भारत बंद में सक्रिय तौर पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष प्रभाकर यादव ,सी.पी.एम. के हरेराम चौधरी ,सीपीआई के वकील शर्मा, सुब्रत शर्मा, राजद के इरशाद आलम, आत्मा के प्रखंड अध्यक्ष अंजनी यादव सहित नीतीश कुमार, लालू यादव, गौरव कुमार, विपिन चंद्र मिश्र, राजनीतिक सिंह,रौशन घौला,अभिषेक सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।

मड़ैया बाजार को भी किया जाम

किसान संगठनों द्वारा किये गये भारत बंद का मड़ैया में भी व्यापक असर देखने को मिला जहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर आंदोलन किया गया। “किसान बिल वापस लो” नहीं तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा जैसे नारों से चौक गूंजता रहा। भारत बंद में राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व परबत्ता प्रखंड अध्यक्ष मुबारक राईन, जिप उपाध्यक्ष मो.ग्यासउद्दीन, युवा राजद के जिला सचिव अजमत अली, युवा राजद के जिला महासचिव रंजीत राणा, पिपरा लतीफ पंचायत के उपसरपंच अब्दुल राजिक, देवरी पंचायत के वार्ड सदस्य शहाबुद्दीन, कांग्रेस परबत्ता प्रखंड उपाध्यक्ष मोहम्मद बाबर,यदुवंशी सेना के जिला अध्यक्ष युवा श्रवण यादव सहित कई लोग शामिल थे।

खगड़िया: बंदेहरा मुखिया पति की गोली मारकर हत्या

खगड़िया(जनप्रसंग): जिले के मड़ैया थाना क्षेत्र के बंदेहरा पंचायत के मुखिया पति को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.

हालांकि वारदात भागलपुर जिले के इशाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर में हुई है. जहां अपराधियों ने डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया है. इस घटना के संबंध में मिली जानकारी मिली के अनुसार बदमाशों ने बंदेहरा के मुखिया पति पप्पू रमन को गोलियों से भून दिया है. उनके साथ एक अन्य व्यक्ति रत्न साह की भी हत्या कर दी गई है.

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि गोली लगने के कारण दोनों जख्मी हो गए थे, जिन्हें आनन-फानन में मायागंज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वारदात के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है. इलाके में दहशत का माहौल है. भारी संख्या में पुलिसवाले घटनास्थल पर मौजूद हैं.

मुखिया पति पर पहले भी हुआ था हमला

बंदेहरा मुखिया पति पप्पू भगत पर अपराधियों द्वारा कुछ माह पहले भी हमला किया गया था। जहां अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी थी लेकिन उस वक़्त वो बच गये थे ।

Design a site like this with WordPress.com
Get started