रहीमपुर मध्य पंचायत में सदर विधायक का किया गया भव्य नागरिक अभिनंदन

नागरिक विकास मंच गठन कर उठायेंगे विकास की ओर सकारात्मक कदम:छत्रपति यादव

जनप्रसंग(गीता कुमार/खगड़िया): सदर प्रखण्ड के रहीमपुर मध्य पंचायत की जनताओं की ओर से सोमवार को देर संध्या तक नव युवक नाट्यकला मंच नन्हकू मंडल टोला के प्रांगण में खगड़िया सदर काँग्रेस विधायक छत्रपति यादव का सम्मान के साथ भव्य नागरिक अभिनन्दन किया गया।नागरिक अभिनन्दन समारोह की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया मक्खन साह ने की।जबकि मंच संचालन का कार्य दलित युवा संग्राम परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने बेखूबी निभाया ।अपने संबोधन में विधायक छत्रपति यादव ने खगड़िया के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी जीत आप जनताओं की जीत है।सिसकते किसान-मजदूरों,छात्र- वेरोजगार युवाओं की जीत है।हम जहां सामाजिक समरसता को बनाये रखने का प्रयत्न करेंगे, वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल-पुलिया,स्टेडियम, खेल मैंदान,प्राथमिकता के साथ हर पंचायत में एक विवाह भवन निर्माण कार्य, मेडिकल कॉलेज, कृषि महाविद्यालय, मक्का पर आधारित उद्योग, चर्म उद्योग, विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदा कर्मियों,किसानों, छात्रों एवं शिक्षित वेरोजगार युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए सतत प्रयत्नशील रहते हुए जनताओं के उम्मीदों पर खड़ा उतड़ने का काम करेंगे।साथ ही नागरिक विकास मंच का गठन कर सर्वांगीण विकास की ओर सकारात्मक कदम उठायेंगे।


काँग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने आगत अतिथियों का अभिनन्दन करते हुए खगड़िया सीढ़ी घाट बूढ़ी गंडक नदी पर पुल,उत्क्रमित उच्च विद्यालय नन्हकू मंडल टोला को इन्टर विद्यालय का दर्जा दिलाने, मध्य विद्यालय मोरकाही, मध्य विद्यालय चम्मन टोला, मध्य विद्यालय तारतर में अतिरिक्त कमरा निर्माण कराने, दुर्गापुर व चम्मन टोला में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण ,नन्हकू मंडल टोला में इण्डोर स्टेडियम, खेल मैंदान एवं मवेशी अस्पताल इत्यादि जनोपयोगी विकास कार्यों के प्रति विधायक का ध्यानाकृष्ट कराया।
पूर्व मुखिया प्रोफेसर तरूण प्रसाद,सेवा निवृत्त शिक्षक कपिलदेव प्रसाद यादव,पूर्व सरपंच देवनन्दन प्रसाद यादव,पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी महेन्द्र पोद्दार,डॉ शशिभूषण शर्मा,सरपंच देवनन्दन साह,भूपनारायण पोद्दार, निरंजन प्रसाद सिंह,प्रफुल्ल चन्द्र घोष,फूलेना चौधरी, योगेन्द्र यादव,संजय पासवान अधिवक्ता,क्रांति देवी,सुमन कुमार यादव,शिक्षक वशिष्ठ पोद्दार,शिक्षक संतोष पासवान ,राहुल यादव,विजेन्द्र कुमार,रामकली व क्षत्री यादव आदि ने विधायक समेत आगत अतिथियों का स्वागत शॉल,बुके तथा माला पहना कर किया।वहीं अतिथियों के स्वागत में आचार्य अर्जुन प्रसाद यादव ने स्वागत गान प्रस्तुत किया।

सभा को राजद जिला अध्यक्ष कुमार रंजन उर्फ पप्पू, काँग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुजय कुमार, सीपीआई नेता प्रभाशंकर सिंह, सीपीआई माले नेता अरूण कुमार दास,कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी प्रीति वर्मा,कांग्रेस प्रवक्ता अरूण कुमार अधिवक्ता, गायत्री भारती, डा रेणू कुमारी,मोहम्मद खतिबुर्र रहमान, प्रमोद यादव,विवेकानंद यादव, मौसम कुमार गोलू, वविता देवी, जुल्फीकार आलम,नौशाद आलम,शहिद सिंह, नागेश्वर प्रसाद सिंह अधिवक्ता, अर्जुन स्वर्णकार,रोशन चन्द्रवंशी, सुनील यादव,अभय कुमार वर्मा, धारो यादव,धनराज यादव व प्रभंजन यादव आदि दर्जनों वक्ताओं ने संबोधित किया ।

संदेहास्पद स्तिथि में एक युवक की मौत,मौत का कारण बना रहस्य

(गीता कुमार/शानू आनंद की रिपोर्ट)

परबत्ता(जनप्रसंग): जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत भरसो पंचायत के सलारपुर गांव में शनिवार की देर रात एक युवक की संदेहास्पद तरीके से मौत हो गयी है। शव की पहचान सलारपुर निवासी विपिन यादव के 17 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई है।
मौत को लेकर परिजनों ने बताया कि शनिवार को दोस्तों संग घूमने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन जब देर रात तक घर नही लौटा तब परिजनों ने खोजबीन शुरु की लेकिन देर रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे उस युवक को बेहोशी की हालत में किसी ने उसके घर के बगल में उसे चुपके से छोड़कर निकल गया। कुछ समयों के बाद जब परिवार के सदस्यों ने उसे बेहोशी की हालत में पाया तो आनन फानन में युवक को इलाज के लिए परबत्ता सीएचसी लाने लगे लेकिन युवक ने सीएचसी पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। उक्त युवक की मौत के बाद लोग तरह तरह के कयास लगा रहे हैं। अटकलें जताई जा रही है कि जहरीली शराब पिलाने से युवक की मौत हुई है। वहीं कई लोग मौत को ठंड का हवाला देते हुई ठंड से मौत का कारण बता रहे हैं।
वहीं घटना को लेकर परबत्ता थानाध्यक्ष प्रियरंजन ने बताया की घटना की सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मामले की तहकीकात भी शुरू कर दी गयी है। मृतक के परिजनों को आश्वस्त किया की मौत के कारणों का पता चलने के बाद दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ट्रेड यूनियनों द्वारा भारत बंद के समर्थन में विपक्षी दलों व सामाजिक संगठनों ने निकाला जुलूस

ट्रेड यूनियन के भारत बंद का खगड़िया मे दिखा मिला-जुला असर

गीता कुमार/शानू आनंद की रिपोर्ट खगड़िया(जनप्रसंग): विभिन्न मुद्दे को लेकर ट्रेड यूनियन द्वारा आहूत भारत बंद के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के समर्थन में आज परबत्ता में राजद,सीपीआई, सी.पी.एम.के द्वरा जुलूस निकाला गया। जुलूस का नेतृत्व राजद के प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश दास,सीपीआई के आंचल सचिव कैलाश पासवान, सी.पी.एम. के प्रखंड सचिव सुनील मंडल कर रहे थे।जुलूस परबत्ता हटिया से लेकर बाजार से घूमते हुए परबत्ता थाना तक गया। जुलूस समर्थकों को संबोधित करते हुए कैलाश पासवान ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार पूरे देश को बेचने पर तुली है।उन्होंने सरकार से सार्वजनिक सम्पतियों को औने-पौने दाम पर बेचना बंद करने,सभी बंद पड़े कारखाने को जल्द चालू करने की मांग की।वहीं सी.पी.एम. के सचिव सुनील मंडल ने कहा कि सरकार ने श्रमिको से संबंधित जो बिल पारित किया वो पूरी तरह श्रम विरोधी हैं,उन्होंने सभी स्किम वर्करों को स्थायी करने तथा सभी मजदूरों को कम से कम दस हजार रुपये पेंसन देने की गारंटी की मांग की। वही समर्थक को संबोधित करते हुए अखिलेश दास ने कहा सभी मजदूरों को साल में दो सौ दिनों की रोजगार देने की गारंटी करे। आगे उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया किसान बिल जो पूरी तरह से किसान विरोधी है उसे केंद्र सरकार से तत्काल रद्द करने ,सरकार द्वारा पचास वर्ष से ऊपर के सरकारी कर्मचारियों को जबरन सेवानिवृत्त करने को भी तत्काल बंद करने का भी मांग किया।

जुलूस को समर्थन देने आए सामाजिक न्याय आंदोलन के सौरव कुमार ने कहा कि सरकार नए बिल के जरिये सरकार ने किसानों को पूरी तरह बाजार के हवाले कर दिया है। सरकार एमएसपी को लेकर अपनी पीठ थपथपा रही है लेकिन जमीनी सच्चई ये है कि आज भी किसानों को अपनी फसल का बमुश्किल छह फीसद फसलों की हीं MSP मिल पा रही।आज भी जिले में MSP पर मक्का खरीद करने के लिए सरकार के तरफ से कोई व्यवस्था नहीं किया गया है। कार्यक्रम में सी.पी.एम.के हरेराम चौधरी,सीपीआई के वकील शर्मा,राजद के नारद यादव,बिट्टू मिश्रा,सुमन कुमार,सुधीर साह,रंजीत चौरसिया,झींगों पंडित,सुमित, राहुल,कुंदन,दीपक,अभिषेक सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

पुर्व जिप प्रतिनिधि विनय यादव ने छठ वर्तियों के बीच साड़ी का किया वितरण

(गीता कुमार की रिपोर्ट)
खगड़िया(जनप्रसंग): लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर कई जनप्रतिनिधियों द्वारा साड़ी का वितरण किया जाता है। इस दौरान ग्राम पंचायत राज शेर चकला शेरगढ़ के युवा समाजसेवी सह पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि विनय यादव ने भी गुरुवार को अपने निजी आवास पर छठ वर्ती महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया। इस दौरान उन्होनें कहा की छठ पर्व के दौरान साड़ी का वितरण करने से मुझे आत्मीय सुख मिलता है और जब मैं सामर्थ्यवान रहूंगा तब तक मैं छठ वर्ती माताओं के बीच सेवा कार्य करता रहूंगा।

इस मौके पर लल्लन यादव, श्रीकांत यादव, संजीव कुमार, शिक्षक आत्माराम मिश्र, सुधीर यादव, राजेंद्र यादव, मंटू यादव, साजन यादव, सत्तान यादव, डॉ राजेश यादव, मूलो यादव, सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

छठ को लेकर बाजारों में दिखी काफी भीड़,प्रशाशन तैनात

आस्था का महापर्व छठ पुजा को लेकर प्रशासन चुस्त-दुरुस्त

(अक्षय कुमार की रिपोर्ट)

मानसी(जनप्रसंग): लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर मानसी बाजार में खरीदारी को लेकर छठवर्तियों की भीड़ काफी भीड़ देखी गयी। कोरोना महामारी के बीच छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन काफी सजग है। इस दौरान मानसी थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह एवं इम्तियाज अहमद अपने दल बल के साथ खरीददारी कर रहे सभी लोगों से दुरी बनाकर और मास्क पहनकर खरीदारी करने की बात कहते हूए शोसल डिसटेन्स बनाकर खरीदारी करने की अपील भी करते दिखे।

इस महापर्व में खास करके महिलाओं की अहम भूमिका रहती है । इस पर्व में दुर दराज के लोगों के अलावा देश प्रदेश के भी लोग छठ पर्व पर अपने घर और रिश्तेदार के घर जा कर मनाते हैं। वहीं इस पर्व को लेकर युवा पीढ़ी के लोग अपने-अपने क्षेत्रों में पोखर व नदी में घाट बनाने एवं घाट की सफाई में जुटे हुए हैं ।

मानसी बाजार के छठ व्रती महँगाई की मार झेल रही है ।

●नारियल 80रुपये
●टाभ 50रुपये
●ईख 10रुपये से 30 रुपये
●सुप 100 रुपये जोड़ा
●सेव,संतरा सौ से डेढ़ सौ रुपये किलो बेचा जा रहा है ।
छठ व्रती ने बताया कि एक शुप में लगभग पाँच से छ: सौ रुपये तक खर्च होता है। वहीं आखिर क्या करें छठ पर्व तो मनाना है। छठ पुजा माननें का परम्परा मन्यताओं के अधार पर सुर्य देव की पुजा कि जाती है ।

छठ पर्व एवं कार्तिक मेला के मद्देनजर शांति समिति की बैठक का आयोजित

(गीता कुमार/शानू आनंद की रिपोर्ट)

खगड़िया(जनप्रसंग): जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत सहायक थाना मड़ैया में छठ पूजा एवं कार्तिक पूजा मेला को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी।
इस बैठक में गोगरी डीएसपी पीके झा, मड़ैया थाना प्रभारी रतेश कुमार रतन, परबत्ता प्रखंड विकास पदाधिकारी रविशंकर कुमार द्वारा स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों के बीच छठ पूजा एवं कार्तिक पूजा को लेकर बैठक में विभिन्न बातें पर चर्चा की गयी जिसके बाद सभी जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को छठ घाट पर शांतिपूर्वक मनाने का निर्देश दिया गया। वहीं इस बार कोविड-19 के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर पाबंदी लगायी गयी है।
वहीं कार्तिक पूजा को लेकर भी मेला में मूर्ति स्थापित कर पूजा पाठ करने की अपील एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं करने की अपील की गयी।

इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष मोहम्मद गयासुद्दीन, पिपरा लतीफ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि डॉ रामविलास शर्मा, मंटू शर्मा,नित्यानंद पोद्वार, उपसरपंच मोहम्मद अब्दुर राजिक उर्फ़ भोली, बल्हा के सामाजिक कार्यकर्ता गोलू चौधरी, मोहम्मद मुख्तार आलम, अररिया के जय कृष्ण यादव, जगदीश यादव मोहम्मद आसिफ, निवास सिंह, वैसा के समाजिक जनप्रतिनिधि प्रमोद यादव, प्रभात कुमार मंडल, कौशल किशोर पोद्दार, उपेंद्र शर्मा, अजय मुनि, कुमोद कुमार रंजन उर्फ रिक्की, सुबोध पंडित इत्यादि गण उपस्थित थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started