अपने वादों को स्टाम्प पेपर पर छपवा सुर्खियों में है परबत्ता से जाप प्रत्याशी नवीन कुमार

👉 नवीन कुमार ने पंचायतानुसार घोषणाओं को स्टाम्प(बॉण्ड) पेपर पर छपवाया

जनप्रसंग(शानू आनंद): बिहार विधानसभा चुनावों के दौर में है ऐसे में घोषणाओं और वादों का खेल जारी है। विभिन्न दलों के प्रत्याशी अपने दावों को लोगों के सामने सभा या जनसंपर्क के द्वारा रख रहे हैं। लेकिन खगड़िया जिले के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र में वादों को लेकर नया तरीका लोगों के बीच चर्चाओं में हैं। दरअसल परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से पीडीए समर्थित जन अधिकार पार्टी(लो•) के उम्मीदवार नवीन कुमार ने अपने द्वारा किए गये सभी पंचायतानुसार चुनावी वायदों को स्टाम्प पेपर यानी बॉण्ड पेपर पर छपवा कर जनता के बीच एक अनोखे तरीके से वादे कर रहे हैं। उन्होने प्रत्येक पंचायतों के दावों को अलग अलग स्टाम्प पेपर पर छपवा कर लोगों को अपने द्वारा किये गये दावों को बता रहे हैं।

ऐसे अनोखे दावे के पड़ताल में नवीन कुमार ने बताया की चुनावी मौसमों में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों और विभिन्न प्रत्याशियों द्वारा घोषणाएं तो की जाती है लेकिन उन घोषणाओं पर कार्य नही हो पाता है और जनता हमेशा ठगी जाती है इसलिए हमारे द्वारा किए गये सभी वादों और घोषणाओं को हमने स्टाम्प पेपर यानी बॉण्ड पेपर पर अंकित किया है। क्योंकि अगर इनसभी में से एक भी घोषणाओं पर हमारे द्वारा कार्य नही होता है तो पूरे विधानसभा क्षेत्र की जनता हम पर कानूनी कारवाई कर सकती है। वहीं नवीन ने बताया की हम अपने सभी वादों को पंचायतानुसार तैयार किया जिसमें विधानसभा के प्रत्येक पंचायतों की भिन्न भिन्न समस्याओं को अंकित करवाया गया है।

देखिए नवीन कुमार द्वारा विभिन्न पंचायतों में किए गये भिन्न भिन्न दावे

आदित्य कुमार सौर्य के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे सूरजभान सिंह

गीता कुमार की रिपोर्ट
खगड़िया(जनप्रसंग): परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से लोजपा प्रत्याशी आदित्य कुमार सौर्य उर्फ बाबुलाल सौर्य के पक्ष में सभा को संबोधित करने लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरजभान सिंह उच्च विद्यालय कन्हैयाचक पहुंचे। जहां वो जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार पर जमकर बरसे उन्होने कहा की नीतीश कुमार ने पुरे 15 वर्षों में बिहार की जनताओं व गरीबों की के साथ खिलवाड़ किया। उन्होने नीतीश कुमार द्वारा पुर्व में किए गये वादे को घोटाले का औजार बताया साथ ही उन्होनें शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, बढ़ती बेरोजगारी , घुसखोरी पर नितीश कुमार को जमकर लपेटा। अंत में सूरजभान सिंह ने लोजपा प्रत्याशी आदित्य कुमार सौर्य उर्फ बाबुलाल शौर्य को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

वहीं सभा को संबोधित करते हुए लोजपा प्रत्याशी आदित्य कुमार सौर्य ने विपक्षी द्वारा जनताओं को भाड़े का टट्टू और नेताओं को चिरकुट कहने वाले बयान पर कहा कि हमारी जनता भगवान है न कि भाड़े के टट्टू है और ना ही हम नेता चिरकुट,जनता सबको सबक सिखाएगी।

वही मंच पर भ्रष्टाचार उन्मूलन मंच के अध्यक्ष पवन चौधरी, लोजपा जिलाध्यक्ष व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कार्तिक प्रसाद गुप्ता, लोजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव शर्मा, दलित सेना जिलाध्यक्ष आनंद कुमार, लोजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रखण्ड अध्यक्ष शंकर शर्मा, प्रीतम चौधरी, मुशो शर्मा, अमर कुमार, अर्जुन प्रसाद आदि दर्जनों सहित कई नेता मौजूद थे।

चुनावी माहौल में जदयू प्रत्याशी पूनम यादव का जनसंपर्क जारी

खगड़िया(जनप्रसंग): एनडीए उम्मीदवार विधायक पूनम देवी यादव ने सोमवार को खगड़िया विधान सभा क्षेत्र सन्हौली पंचायत के विभिन्न वार्डो में राजग घटक दलों के वरिष्ठ नेताओं के साथ सघन जनसंपर्क कर विकास के नाम पर वोट मांगे ।पूनम ने बताया कि जन संपर्क के दौरान मतदाताओं का भरपुर समर्थन मिल रहा है।मतदाताओं में यह धारना बन गई है कि 2005 से पूर्व की निकम्मी व घोटाले,लूट,अपहरण, नरसंहार और भ्रष्टाचार को पनाह देने वाली महागठबंधन की सरकार को मतदाता फिर से सत्ता में आने देना नहीं चाहते हैं।नीतीश कुमार और मोदी के साथ साथ मेरे द्वारा किये गये ससम्मान विकास कार्यों से संतुष्ट मतदाताओं में इस बार भी मुझे जिताने के लिए उत्साह व जुनून सब्र है।श्रीमती यादव ने बताया कि भाजपा, जदयू, हम पार्टी तथा वीआईपी के एकजूटता के साथ जनसंपर्क में शामिल देख मतदाताओं के हौसला अफजाई हुआ है।एनडीए के एकजूटता से हमारी इस लड़ाई में हमारे पीछे दूर दूर तक कोई नहीं है।
जनसंपर्क के क्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार ,जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष बब्लू मंडल, वीआईपी के जिला अध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद मंडल, जदयू राज्य परिषद् के पूर्व सदस्य दीपक सिन्हा, जदयू जिला उपाध्यक्ष पंकज पटेल,जदयू के पूर्व प्रवक्ता अरविन्द मोहन, पूर्व जिला परिषद के उपाध्यक्ष विनय कुमार बरूण, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जिला पार्षद् योगेन्द्र सिंह, भाजपा जिला महामंत्री जितेन्द्र यादव,मानसी प्रखण्ड जदयू अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह , प्रोफेसर जीयाउल हक,भाजपा नगर अध्यक्ष कुलदीप कुमार, भाजपा युवा मोर्चा के धीरज सरकार, भाजपा के सुनील साह,कुन्दन कुमार, राहुल कुमार, सौरव राज,राजेश सिंह, नवीन सिंह,प्रभू यादव,कालेश्वर ठाकुर,नन्देश निर्मल, विनोद सिंह, अशोक पोद्दार, नारायण पोद्दार, पूर्व नगर पार्षद् तन्नू देवी,मानसी के उप प्रमुख हीरालाल यादव, सुनील कुमार बब्लू, बुलबुल यादव,शौकत अली एवं राजेश यादव सहित सैकड़ों की संख्या में राजग घटक दलों के नेतागण एवं रणवीर फैंस एसोसिएशन के कार्यकर्ता सोशलडिस्टेंस में एनडीए उम्मीदवार विधायक पूनम देवी यादव के साथ चल रहे थे ।
दूसरी तरफ पूर्व लोक सभा प्रत्याशी व पूर्व जिला परिषद् अध्यक्षा कृष्णा कुमारी यादव ने दर्जनों राजग गठबंधन के नेताओं तथा समर्थकों के साथ दुर्गापुर, सैदपुर, अमनी, रसौंक में जनसंपर्क कर एनडीए उम्मीदवार पूनम देवी यादवके लिए वोट मांगे ।उनके साथ इन्जीनियर क्याम उद्दीन, अनिल यादव, शंकर सिंह, समीर सिंह, प्रकाश सिंह आदि थे।

खगड़िया जिले के चारो विधानसभा पहुंचे तेजस्वी, नीतीश कुमार पर जमकर बरसे

सभा को संबोधित करते हूए महागठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में मांगा वोट

गीता कुमार/ शानू आनंद की रिपोर्ट

खगड़िया(जनप्रसंग): जिले के चारो विधानसभा में महागठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में वोट मांगने सोमवार को पुर्व उपमुख्यमंत्री सह राजद नेता तेजस्वी यादव खगड़िया जिले के चारो विधानसभा पहुंचे। पहले वो परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के भगवान उच्च विद्यालय जमालपुर पहुंचे। जहां वो राजद प्रत्याशी चौरसिया दिगंबर तिवारी के समर्थन वोट मांगने पहुंचे जहां उन्होनें सभा को संबोधित करते हुए सबसे पहले युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की बात कही उन्होनें कहा की मेरी सरकार आयी तो पहली कैबिनेट में 10 लाख युवाओं का सरकारी नौकरी का देंगे। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला करते हूए कहा की 15 सालों में एक भी कारखाना नहीं लगाने वाले नीतीश कुमार ने शिक्षा व्यवस्था और स्वास्थ व्यवस्था को सम्पुर्ण रूप से चौपट कर दिया है। वहीं तेजस्वी ने अपने पिता द्वारा किए गये कई कार्यों को जनता के बीच गिनाया।

जिसके बाद तेजस्वी यादव अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए बेलदौर विधानसभा के पिरनगरा पहुंचे जहां उन्होनें महगठबंधन समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार डॉ चंदन यादव के पक्ष में वोट मांगते हूए सभा को सम्बोधित करने के बाद खगड़िया विधानसभा के मारर पहुंचे जहां सभा को संबोधित करते हुए महगठबंधन समर्थित कांग्रेस छत्रपति यादव के लिए सभा को संबोधित किया जिसके बाद वो अलौली विधानसभा क्षेत्र के अलौली में राजद प्रत्याशी रामबृक्ष सदा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद हसनपुर को रवाना हो गये।

परबत्ता विधानसभा में राजद द्वारा विभिन्न स्थलों पर खोला गया चुनावी कार्यालय

मड़ैया,परबत्ता और गोगरी में राजद के चुनावी कार्यालय का किया गया उद्धाटन

(गीता कुमार/शानू आनंद की रिपोर्ट)

खगड़िया(जनप्रसंग): परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित राजद उम्मीदवार चौरसिया दिगंबर तिवारी ने महागठबंधन घटक कांग्रेस,सीपीआई,माले सहित सभी घटक दलों के वरिष्ठ पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।
वहीं परबत्ता विधानसभा अंतर्गत मड़ैया,परबत्ता एवं गोगरी में राजद के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन राजद प्रत्याशी चौरसिया दिगंबर प्रसाद तिवारी के द्वारा किया गया।

वहीं उद्घाटन सभा को संबोधित करते हुए दिगंबर तिवारी ने कहा की राजद के चुनावी प्रचार की गतिविधियों को तेज़ करने एवं कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं की सुविधा को लेकर इस चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया जा रहा है।

जहां मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष गोगरी कैलाशचंद्र यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष परबत्ता अखिलेश दास,किसान प्रकोष्ठ के परबत्ता प्रखंड अध्यक्ष कुंदन शर्मा,जयप्रकाश यादव,अरुण दास, सुनील यादव
सहित तमाम महागठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकार राख

(अक्षय कुमार की रिपोर्ट)

खगड़िया(जनप्रसंग): जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बलहा बाजार में देर रात्रि एक फर्नीचर दुकान में अचानक आग लग गयि। आग की लपटें इतनी भयानक था कि दुकान में रखे लाखों मूल्यों का समान जलकार खाक हो गया।

मिली जानकारी अनुसार दुकान के मालिक दुकान बंद कर घर गये हूए थे। ग्रामीणों ने आग की लपटें को देख कर अपने स्तर से आग बुझाते हूए दुकानदार को सूचना दी गयी। वहीं मौके पर पहुंची मानसी थाना से दमकल ने भी आग को पुरी तरह से बुझाया। आग से लाखों की फर्नीचर जलकर पुरी तरह से राख हो गया। वहीं मानसी पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुँच कर जायजा लिया। आग कैसे लगा अब-तक पता नहीं चल पाया।

Design a site like this with WordPress.com
Get started