खगड़िया विधानसभा से जदयू उम्मीदवार पूनम देवी यादव ने किया जनसंपर्क

खगड़िया(जनप्रसंग): सदर विधायक व एनडीए उम्मीदवार पूनम देवी यादव ने शनिवार को चम्मन टोला, बाबा टोला, मोरकाही, कचहरी टोला, तारतर एवं नन्हकू मंडल टोला में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं तथा रणवीर फैंस एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क कर अपने और बिहार सरकार के द्वारा किये गये तमाम विकास कार्यों के नाम पर वोट मांगे।जन संपर्क के दौरान हम पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय यादव, दलित युवा संग्राम परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,आर एस एस के नेता ध्रुव कुमार झा,राजाराम यादव,नीरज यादव,अमित कुमार प्रिंस,पूर्व पंसस अशोक यादव, चन्द्रदेव यादव, अखिलेश यादव, त्रिवेणी यादव,नित्यानंद यादव,राजेश यादव आदि साथ चल रहे थे ।

वहीं पूर्व लोक सभा प्रत्याशी व पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने दर्जनों राजग गठबंधन के नेताओं के साथ नगर परिषद् क्षेत्र अंतर्गत मेन रोड सहित कई वार्डो में जन संपर्क कर अपनी बहन विधायक जदयू उम्मीदवार पूनम देवी यादव के लिए आशीर्वाद और समर्थन मांगी।इधर युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष वास्तुविद साम्बवीर यादव ने भी दर्जनों युवाओं के साथ कई गांवों में जन संपर्क कर जदयू उम्मीदवार पूनम देवी यादव के पक्ष में जमकर प्रचार किया।

गोगरी में जदयू का चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

डॉ संजीव ने लोगों के बीच किया जनसंपर्क

खगड़िया(जनप्रसंग): परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार डॉ संजीव कुमार ने राजग घटक भाजपा, जदयू, हम,वीआईपी दलों के वरिष्ठ पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा क्षेत्र के कई पंचायतों में सघन जनसंपर्क कार्यक्रम चलाया।

वही गोगरी में जदयू का चुनावी कार्यालय का उदघाटन परबत्ता विधायक रामानंद सिंह ने किया। मौके पर राजग घटक दलों के भाजपा,जदयू व वीआईपी और हम के वरिष्ठ नेताओं ने केन्द्रीय मोदी सरकार,बिहार के नीतीश कुमार के नेतृत्व की सरकार व रामानंद सिंह के कार्यों का जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि अबकी बार भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनेगी। इसके लिए जदयू प्रत्याशी डॉ संजीव कुमार को जिताने के लिए राजग घटक दल संकल्पित होकर चट्टानी एकता के साथ बूथ जीतो अभियान में जुटे हुए हैं।

इस अवसर पर जदयू के परबत्ता प्रखंड अध्यक्ष ध्रुव कुमार शर्मा,जदयू के मीडिया प्रभारी मनमन बाबा, भाजपा के युवा महामंत्री लालरतन, युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राहुल राज,युवा जदयू के जिला महासचिव अमन कुमार, राजकिशोर यादव, सुबोध साह,राजीव कुमार, सोनू आनंद, कन्हैया कुमार,आदि मौजूद थे।

जदयू प्रत्याशी पूनम देवी यादव लगातर लोगों के बीच कर रही हैं जनसंपर्क

जन संपर्क के दौरान मतदाताओं का मिल रहा है आपार समर्थन:पूनम देवी यादव

खगड़िया(जनप्रसंग): खगड़िया विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार पूनम देवी यादव ने राजग घटक भाजपा, जदयू, हम,वीआईपी दलों के वरिष्ठ पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं के साथ सघन जनसंपर्क कार्यक्रम चलाया।कोठिया, शेखपुरा, रामटोल, कुतुबपुर, इस्लामपुर,देवन टोला, कुम्हरचक्की, कल्लरटोला, अम्बाडीह एवं वलहा आदि गांवों में जनसंपर्क के क्रम में मतदाताओं के द्वारा मिल रहे प्यार और समर्थन से अपनी जीत के प्रति शत-प्रतिशत विश्वास जताते हुए कहा कि हमारा जो खगड़िया की जनता के साथ निश्छल गठबंधन है वो चट्टान के तरह अटूट है। श्रीमती यादव ने कहा कि मुझे खुद से ज्यादा जनता मालिक पर भरोसा है कि वे मुझे पांच वर्षों के किये गये मेहनत की मजदूरी अवश्य देंगे और रिकॉर्ड मतों से हमारी जीत होगी।

वही मानसी बाजार में प्रत्याशी का चुनाव कार्यालय का उदघाटन जदयू प्रत्याशी विधायक पूनम देवी यादव ने किया। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह ने की।मौके पर राजग घटक दलों के हम के जिला अध्यक्ष संजय यादव समेत हम,भाजपा, जदयू व वीआईपी के वरिष्ठ नेताओं ने केन्द्रीय मोदी सरकार, बिहार के नीतीश कुमार के नेतृत्व की सरकार व पूनम देवी यादव के कार्यों का जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि अबकी बार भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनेगी। इसके लिए पूनम देवी यादव को जिताने के लिए राजग घटक दल संकल्पित होकर चट्टानी एकता के साथ बूथ जीतो अभियान में जुटे हुए हैं।खगड़िया में हमारी जीत पक्की है।

इस अवसर पर युवा जद यू के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्किटेक्ट साम्बवीर यादव, विनय कुमार वरूण,राकेश शास्त्री, हम के प्रखण्ड अध्यक्ष जनार्दन यादव, भाजपा के गोपाल चौधरी,जदयू जिला उपाध्यक्ष पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार सिंह,कुमार मनोज, जदयू के कोषाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, मानसी प्रखण्ड के पूर्व प्रमुख दशरथ यादव,जदयू जिला महासचिव मनीष चौधरी, प्रखण्ड जदयू उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह,बुलबुल यादव,अरूण सिंह महंथ,मदन सिंह,कुन्दन कुमार यादव,अजीत सिंह ,मदन वर्मा,ललन यादव,अशोक यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

शहीद रणविजय यादव की स्मृति में शोक सभा आयोजित

परबत्ता(जनप्रसंग): प्रखंड क्षेत्र के देवरी पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय अररिया में बुधवार को रणविजय यादव की स्मृति शेष शोक सभा आयोजित की गयी।मौके पर मरैया थानाध्यक्ष रतेश कुमार रत्न, श्रीनिवास सिंह, मुखिया प्रतिनिधि कुमार गौरव, शहीद के भाई चंद्रवीर यादव, सकलदेव यादव,कुणाल कुमार, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि हाकिम यादव, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि डॉ गजाधर यादव एवं विवेकानंद यादव आदि ने माल्यार्पण कर शहीद की वीर गाथा को याद किया।

मालूम हो की सन 2004 में झारखंड के चाईबासा में परबत्ता प्रखंड अंतर्गत अररिया का लाल शहीद सिपाही रणविजय कुमार यादव शहीद हो गये।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर निकाला गया मतदाता जागरुकता रथ

(गीता कुमार की रिपोर्ट)

परबत्ता: प्रखंड मुख्यालय में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान आईसीडीएस कर्मी के द्वारा मतदाता जागरूकता रथ निकाला गया। जिसके बाद कार्यक्रम के पहले चरण में प्रखंड कार्यालय से आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा आकर्षक जागरूकता स्लोगन लिखे कागज की टोपी व पट्टा पहन कर रैली निकाली गई।इसके बाद आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा छाताओं पर मतदाता जागरूकता से संबंधित संदेश को लगा कर रैली का आयोजन किया गया।

रैली को विधानसभा सामान्य प्रेक्षक पार्थ सारथी मिश्र,उपविकास आयुक्त श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इसके बाद आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा पार्थ सारथी मिश्र की उपस्थिति में ब्लॉक कार्यालय के पास स्थित तालाब के किनारे मतदान केंद्रों पर दी जाने वाली सुविधाओं को दर्शाती रंगोली व 3 नवंबर को होने वाले मतदान को प्रदर्शित करती श्रृंखला बनाई गई। इस दौरान खगड़िया जिले के युवा गायक आदर्श कुमार द्वारा स्वलिखित मतदाता जागरूकता गीत गा कर लोगों से मतदान में भाग लेने की अपील की गई।

मौके पर विधानसभा के पर्यवेक्षक पार्थ सारथी मिश्रा,डीडीसी अभिलाषा शर्मा, डीपीओ नीनो सिंह,सीडीपीओ कामनी सिन्हा,सीओ अंशु प्रशुन आदि मौजूद थे।

विकास कार्यों को लेकर सदर विधायिका पूनम यादव लोगों के बीच कर रही जनसंपर्क

खगड़िया(जनप्रसंग): बिहार विधानसभा चुनाव में खगड़िया जिले में दुसरे चरण में मतदान होने हैं। ऐसे में खगड़िया विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन समर्थित जदयू उम्मीदवार निवर्तमान विधायक पूनम देवी यादव ने कई पंचायतों में जाकर जनसंपर्क किया। जिनमें बछौता, खुटिया, चकहुसैनी पंचायत के विभिन्न वार्डो में जन संपर्क कर लोगों से अपने जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। जन संपर्क के दौरान जगह – जगह उत्साहित लोगों का प्यार और समर्थन मिलता देखा गया।

निवर्तमान विधायक पूनम देवी यादव ने लोगों से कहा कि जहां हमारी सरकार बिहार के सभी गांवों-कस्बों में विकास की रौशनी पहुंचायी। लोगो का रक्षा-सुरक्षा दिया। वहीं मैं खगड़िया विधान सभा क्षेत्र के चप्पे-चप्पे में सड़क, पुल- पुलिया, शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पेयजल, स्वच्छता,सिंचाई, रोजगार इत्यादि विकास के लिए निरंतर काम किया ।मैं क्षेत्र में सम्मान के साथ ईमानदारी-निष्ठा से जो सर्वांगीण विकास किया है, उसी का मजदूरी मुझे चुनाव में निश्चित तौर पर मिलेगा।जनता को पता है कि कौन सेवा के लिए कौन लोग मेवा के लिए चुनाव लड़ रहा है। श्रीमती यादव ने कहा कि इस चुनावी समर में सत्य की जीत पक्की है। कुछ लोग बैगेर सेवा का भाग्य के भरोसे है।पर जनता ईश्वर के रूप होते हैं जो सब कुछ जानती हैं। जन संपर्क के दौरान हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय यादव, वीआईपी के जिला अध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद मंडल,युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्किटेक्ट साम्बवीर यादव, दलित युवा संग्राम परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,इन्जीनियर क्याम उद्दीन,जदयू के मानसी प्रखण्ड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, प्रो0 जीयाउल हक सहित दर्जनों की संख्या में स्थानीय समर्थक साथ थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started