दुर्गा पूजा व विधानसभा चुनाव को सोशलडिस्टेंस के साथ शांति पूर्ण तरीके से मनाने का लिया निर्णय
खगड़िया(जनप्रसंग): जिले के सदर प्रखण्ड अंतर्गत पंचायत सरकार भवन, नन्हकू मंडल टोला के सभागार में जिला पदाधिकारी आलोक रंजन घोष के दिशा निर्देश के आलोक में बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लोकतंत्र के महापर्व के रूप में उत्साह व शांति-सद्भावना के साथ सोशलडिस्टेंस में मनाने तथा दुर्गा पूजा के अवसर पर शांति- सद्भावना के रूप में सोशलडिस्टेंस का शत प्रतिशत अनुपालन के साथ मनाने को लेकर रहीमपुर मध्य पंचायत के मुखिया मक्खन साह की अध्यक्षता में पंचायत जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्धजनों की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 25-26 अक्तूबर को दुर्गा पूजा शांति-सद्भावना के साथ सोशलडिस्टेंस में रहकर पुजा अर्चना करने हेतु श्रद्धालुओं में जागरूकता अभियान चलाने तथा आगामी 03 नवम्बर को लोकतंत्र के महापर्व विधान सभा चुनाव में शारीरिक दूरी बनाये रखते हुए मास्क के प्रयोग के साथ अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए सभी पन्द्रह वार्डों में लोगों के बीच प्रेरित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में मुखिया मक्खन साह के अलावे पूर्व मुखिया प्रोफेसर तरूण प्रसाद,आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,सरपंच देवनन्दन साह,सेवा निवृत्त शिक्षक कपिलदेव प्रसाद यादव, पूर्व सरपंच देवनन्दन प्रसाद यादव,रघुवंश प्रसाद यादव, बशिष्ठ पोद्दार सहित वार्ड सदस्यों में क्रमशः जयकांत पासवान, राजाराम यादव,अखिलेश कुमार यादव, क्रांति देवी, कल्पना देवी, आराधना देवी, रेणु देवी, रामइकबाल यादव,घुटर यादव, पिन्टू कुमार, नेपाली दास, राजीव सिंह, हरिचरण तांती एवं सनोज साह आदि गणमान्य व्यक्ति और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
यह भी देखिये:- जानिए परबत्ता विधानसभा के इतिहास और जातीय समीकरणों को
बखरी(सु•) विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रामशंकर पासवान ने कराया अपना नामांकन
बेगूसराय(जनप्रसंग): बखरी सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन समर्थित भाजपा उम्मीदवार रामशंकर पासवान ने बुधवार को अपना नामांकन कराया।नामांकन के पश्चात एक सभा आयोजन किया गया।सभा को संबोधित करते हुए राजग गठबंधन समर्थित भाजपा उम्मीदवार रामशंकर पासवान ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपसबों का आशीर्वाद व समर्थन से हम जीतेंगे तो बखरी विधान सभा क्षेत्र के चप्पे-चप्पे में सम्मान के साथ सर्वांगीण विकास किया जाएगा ।बखरी में डिग्री कॉलेज का स्थापना करेंगे ।जर्जर सड़कों को चकाचक बनाया जाएगा।शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पेयजल, सड़क, पल पुलिया आदि विकास कार्यों को धरातल पर क्रियान्वित कर बखरी की सूरत में चारचांद लगा देंगे ।
सभा को भाजपा, जदयू,हम,वीआईपी के प्रदेश व जिला अध्यक्ष,भाजपा महिला मोर्चा, भाजपा युवा मोर्चा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सहित सभी वरीय पदाधिकारियों, प्रखण्ड अध्यक्षों के अलावे विधान पार्षद रजनीश कुमार, डॉ विद्यानन्द दास तथा दलित युवा संग्राम परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने भी संबोधित करते हुए रामशंकर पासवान को आपार मतों से जिताने का अनुरोध किया ।सभा सोशलडिस्टेंस का पालन करते हुए देखा गया ।सभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओं सहित समर्थकों की उपस्थित देखी गई ।
पीडीए समर्थित जाप(लो•) के उम्मीदवार नवीन कुमार कल करायेंगे अपना नामांकन
परबत्ता(जनप्रसंग): बिहार विधानसभा की चुनावों की तारीखों के एलान के बाद खगड़िया जिले में दुसरे चरण में मतदान होने जा रहा है। जिसमें नामांकन की आखिरी तिथि 16 अक्टूबर तक है। परबत्ता से अब तक करीब आधा दर्जन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल करवा लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पीडीए समर्थित जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के उम्मीदवार नवीन कुमार गुरुवार को गोगरी अनुमंडल में अपना नामांकन करवाएंगे। जिसके बाद वो सभा को संबोधित भी करेंगें।
दुर्गा पूजा को लेकर मानसी थाना में शन्ति समिति की बैठक का किया आयोजन
(अक्षय कुमार की रिपोर्ट)
मानसी(जनप्रसंग): जिले के मानसी थाना परिसर में रविवार को आगामी दुर्गा पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। शांति समिति बैठक के अध्यक्ष मानसी थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह थे जिन्होनें सभी को संबोधित करते हूए इस वर्ष दुर्गा पूजा मे कोविड-19 के नियमों का पालन करते हूए सरकार के निर्देश का पालन कर दुर्गा पूजा को शांति पूर्वक एवं भाईचारे के साथ बिल्कुल स्वच्छ वातावरण मनाने की अपील की गयी।
दिये गये महत्वपूर्ण निर्देश
● पंडाल, तोरण द्वारा किसी प्रकार का सजावट एंव स्वागत गेट नहीं बनाया जायेगा।
● किसी प्रकार का कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित भी नही की जायेगी।
● पुजा समिति के अध्यक्ष,सचिव एंव उनके सभी सदस्य द्वारा प्रसाद सामाग्री का वितरण भी नही किया जायेगा।
● प्रतिमा विसर्जन में किसी तरह के गाजे-बाजे कि व्यवस्था कि जाएगी।
● किसी प्रकार का कोई जुलुस निकाला जाएगा।
यह भी देखें:जानिये परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के इतिहास और जातीय समीकरणों को
निरपुर पंचायत के उपमुखिया जयकिशन दास का आकस्मिक निधन
निरपुर पंचायत के उपमुखिया जयकिशन दास का अकस्मिक निधन
खगड़िया:- चौथम प्रखंड अंतर्गत निरपुर पंचायत के उपमुखिया जयकिशन दास का गुरुवार को उनके आवास पर आकस्मिक निधन हो गया। प्राप्त सुचनानुसार जयकिशन दास को रात्रि के करीब सात बजे के करीब सीने में दर्द आरंभ हुआ जिसके बाद वो चक्कर खाकर गिर पड़े और उनका निधन हो गया। जयकिशन दास अपने पीछे तीन लड़के और दो लड़की को छोड़ गये।
वहीं उनके निधन के बाद लोजपा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामप्रीत कुमार, निरपुर पंचायत के मुखिया संजय कुमार, ऑल इंडिया वीज़न के सीडीएफ राजेश कुमार,पप्पू सिंह, बब्लू शर्मा, मन्जू देवी, आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए आत्मा की शांति को लेकर भगवान प्रार्थना भी की।
वहीं लोजपा जिलाध्यक्ष रामप्रीत कुमार और मुखिया संजय कुमार ने जयकिशन दास के निधन को निरपुर पंचायत के लिए अपूर्णीय छति बताया।
यह भी देखें:- जानिए परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के इतिहास और जातीय समीकरणों को













