केन्द्रीय मंत्री रामविलाश पासवान के निधन से हुई देश को अपूर्णीय क्षति: शास्त्री

खगड़िया(जनप्रसंग): केन्द्रीय मंत्री रामविलाश पासवान के निधन पर दलित युवा संग्राम परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने गहरा शोक संवेदना प्रकट करते हुए उनके आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया।श्री शास्त्री ने कहा कि श्री पासवान बिहार व भारत सरकार में विभिन्न मंत्रालयों के मंत्री पद पर रहकर देश की सेवा करते रहे।उन्होंने दलितों, पीछड़े, अल्पसंख्यकों व गरीब सवर्णों के हक के लिए लड़ाई लड़ते रहे।मंडल कमीशन लागू कराने में उनकी अहम भूमिका रही है।उनसे खगड़िया जिला व बिहार का विश्व पैमाने पर पहचान बना।उनके निधन से देश को अपूर्णीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में असंभव है ।

अनियंत्रित बस ने किताब विक्रेता को रौंदा, मौके पर हुई मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

(अक्षय कुमार की रिपोर्ट)

खगड़िया(जनप्रसंग): जिले के मानसी थाना क्षेत्र के ठाठा चौक के समीप स्तिथ राजदरबार होटल के पास बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक यात्री बस ने साइकिल सवार एक किताब विक्रेता को रौंदा दिया है. जिससे अधेड़ सुभाष मिश्र की मौके पर ही मौत हो गई।हादसा तब हुआ जब सुभाष किताब बेचकर साइकिल पर सवार होकर राष्ट्रीय मार्ग 31 अपने गांव धर्मपुर बन्नी लौट रहे थे।इसी दौरान खगड़िया की ओर से आ रही बस ने उन्हें कुचल दिया। इन सब के बीच घटना के विरोध में परिजनों ने शव को रखकर राष्ट्रीय मार्ग 31 को जाम कर दिया।साथ ही साथ परिजन मुआवजे की मांग करने लगे. रोड जाम होने से यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. इस मौके पर मानसी थाना प्रभारी दीपक कुमार ने मौके पर पहुंचकर बस को जब्त कर लिया है।लेकिन बस चालक भागने में सफल हो गया. इधर मानसी सीओ और पुलिस आक्रोशित लोगों को शांत कराने में जुटे हुए हैं।

यह भी देखें:- जानिए परबत्ता विधानसभा के इतिहास और जातीय समीकरण को

प्रखंड मुख्यालय से करीब 50 मीटर की दूरी पर चोरों ने एक दुकान में की चोरी

दुकान में लगे सीक्कर को तोड़कर चोरों ने करीब 30हजार रुपए कि सामान चोरी

मानसी(जनप्रसंग): जिले के मानसी थाना क्षेत्र के चकहुसैनी पंचायत में चोरी की वारदात सामने आयी है। मालूम हो की मानसी प्रखंड कार्यालय से महज 50 मीटर की दूरी पर चोरों ने दुकान में लगे लॉक(सीक्कर) व ताला को तोड़कर करीब 30 हजार रुपए की सामान चोरी कर ली।
बीते रात्रि राहुल ऑनलाइन सेंटर में रखे प्रिंटर ,साउंड, लेमिनेशन मशीन ,सहित कई उपयोगी चीज़ों की चोरी कर ली।
दुकानदार राहुल कुमार उर्फ अक्षय ने बताया कि जब दुकान पर सुबह पहुंच कर देखा तो दुकान मे लगे ताला का सिक्कर टूटा हैं ।वहीं दुकान के मालिक राहुल उर्फ अक्षय कुमार अपने वार्ड सदस्य को फोन पर बताया फिर उप सरपंच को जानकारी दी गयी। जिसके बाद पत्रकारों को भी घटना की सूचना दी गयी। पत्रकारों ने मानसी थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को फोन कर जानकारी दी।

यह भी देखिए :- जानिए परबत्ता के इतिहासों की और कौन होंगे यहां से उम्मीदवार की पूरी जानकारी

156 वा जिला स्थापना दिवस उत्सवी मौहाल में बनाया गया

156 वा जिला स्थापना दिवस उत्सवी मौहाल में बनाया गया।

गया(जनप्रसंग): जिला का 156वां स्थापना दिवस समारोह आज 3 अक्टूबर 2020 को उत्सवी माहौल में मनाया गया हैइस स्थापना दिवस पर आज जिला स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर पूर्वाहन 7:00 बजे से टावर चौक,गया से पैदलचालन का आयोजन जिला पदाधिकारी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में किया गया है। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर पैदलचालन रवाना किया गया है जो गांधी मैदान में जाकर मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम में परिवर्तित हो गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं की अच्छी भागीदारी देखी गयी है जिसे जिलाधिकारी ने भी तारीफ की है। जिलाधिकारी द्वारा रंग-बिरंगे बैलून उड़ाकर जिला स्थापना दिवस का स्वागत किया गया है।
गांधी मैदान में जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित लोगों के माध्यम से संपूर्ण गयावासियों से अपील की गई कि वें 28 अक्टूबर को निर्भिक होकर मतदान करें। जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि आपका एक एक मत कीमती है, इसे घर बैठकर व्यर्थ न गवाएं एवं आप 28 अक्टूबर को मतदान दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाते हुए अपने संवैधानिक फर्ज का निर्वहन करें औरजिलाधिकारी ने  गांधी मैदान में उपस्थित  व्यक्तियों से  शपथ दिलाया कि *हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनो में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।* और वही संध्या में
जिला स्थापना दिवस के अवसर पर में रंगोली के माध्यम से गया जिला का एक बेहद खूबसूरत मानचित्र तैयार की गई, जिला पदाधिकारी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी द्वारा 156 मोमबत्तियां जलाकर जिला स्थापना दिवस का स्वागत किया है।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा 25 कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया गया जिन्होंने विषम परिस्थिति में भी कोरोना से प्रभावित मरीजों की सेवा निःस्वार्थ भाव से किया था। जिला पदाधिकारी द्वारा इन कोरोना वारियर्स के कार्यों को काफी सराहा गया है। जिला स्थापना दिवस के अवसर पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें प्रथम स्थान तुषार दफ़्तुआर को प्राप्त हुआ है।जिला पदाधिकारी ने जिला वासियों को स्थापना दिवस के समारोह के अवसर पर बढ़ाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि गया जिला का गौरवशाली इतिहास रहा है। यह जिला अपने ऐतिहासिक, आध्यात्मिक एवं मोक्ष प्रदाता के रूप में जाना जाता है। इस जिले ने सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक समन्वय स्थापित कर मानवता को प्रकाशित किया है।जिला पदाधिकारी ने कोरोना संक्रमण की चर्चा करते हुए कहा कि इस वर्ष विशेष परिस्थिति के कारण स्थापना दिवस समारोह से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया है। इसके बावजूद लोगों में जो उत्साह दिखा वह काबिले-तारीफ है। जिला वासियों को कहा कि 156वां जिला स्थापना दिवस के माध्यम से इस जिले के महत्व को याद रखें। इस जिले को वीर शहीदों, बुद्धिजीवियों, किसानों, युवाओं ने अपने प्रेम और सद्भाव से सींचा है। यह ऐसी धरती है जो दिखाता है कि एक अकेला इंसान पहाड़ को काटकर सुगम रास्ता बना सकता है। जिला पदाधिकारी ने इस जिले के युवा पीढ़ी से अपील किया है कि जिले के इस गौरवशाली के इतिहास को बनाकर रखें और इसे और अधिक नए रूप में स्थापित करें एवं जिला वासी इसी प्रकार प्रेम, सद्भाव एवं एकता का उदाहरण प्रस्तुत कर इस जिले को विकसित करने में अपना योगदान दें।इस कार्यक्रम में नगर आयुक्त गया नगर निगम सावन कुमार, सहायक समाहर्त्ता सौरभ सुमन यादव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्त्ता सह ज़िला नजारत शाखा, ज़िला पंचायत राज पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता गण सहित तमाम पदाधिकारी एवं मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

कोरोना से निवारण के लिए गायत्री परिवार द्वारा पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन

परबत्ता(जनप्रसंग): कोरोना महामारी यानी कोविड-19 से निवारण को लेकर अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ परबत्ता के युवाओं सह गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा नयागांव पचखुट्टी स्तिथ मां काली मंदिर के प्रांगण में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ सह संस्कार महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें गायत्री तीर्थस्थल शांतिकुंज, हरिद्वार से अनुभव प्राप्त पुरोहितों द्वारा विधिवत गायत्री महायज्ञ सह संस्कार महोत्सव किया गया।

गायत्री परिवार के पुरोहित या कर्मकांडी ने बताया कि कोरोना के बचाव व निवारण का एकमात्र उपाय गायत्री महामंत्र व हवन विधि हीं है। वही मौजूद आयोजक अनिल कुमार ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य व संस्कारवान समाज बनाना चाहते हैं तो अपने आप को हमारे गुरूदेव परमपूज्य वेदमुर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्री राम शर्मा आचार्य जी के शरण में आना ही होगा। तत्पश्चात प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ परबत्ता के संचालक रविन्द्र झा ने गायत्री महामंत्र की विशेषता व संस्कार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वेदमाता गायत्री सद्बुद्धि व संस्कार की जननी है।

सद्बुद्धि व संस्कारवान समाज के लिए गायत्री महामंत्र की साधना जप चमत्कार का काम करती है। पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ ही साथ शिक्षा संस्कार, गर्भाधान संस्कार व अन्य संस्कार भी कराया गया। मौके पर अवनीश कुमार, शंकर महंथ सहित दर्जनों युवा व ग्रामीण उपस्थित थे।

यह भी देखें:- देखिए परबत्ता के इतिहसों को और कौन होंगें यहां से उम्मीदवार

ग्राम कचहरी के सभागार में पंच-सरपंच संघ द्वारा गांधी और शास्त्री जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन

देश की मौजूदा हालात के खिलाफ ” करो या मरो ” व ” जय जवान जय किसान ” नारों को बुलंद करने की सख्त जरूरत — किरण देव यादव

त्रिस्तरीय प्रतिनिधियों को भी समान सुरक्षा सुविधा वेतन बीमा पेंशऩ व अन्य अधिकार देने की उठी मांग

खगड़िया (जनप्रसंग): ग्राम कचहरी अलौली के सभागार में बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ एवं फरकिया मिशन के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्ऱपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री का 150 वीं जयंती पर इनके प्रतिमा पर ” गांधी – शास्त्री अमर रहे ” नारों के बीच माल्यार्पण व पुष्पांजली किया गया तथा कोटि कोटि नमन किया !
इस अवसर पर ” धर्मनिरपेक्ष देश व कृषि प्रधान देश निर्माण में गांधी – शास्त्री की भूमिका ” विषयक गोष्ठी को संवोधित करते हुए
पंच सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष सह मिशन के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने गांधी शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवनी , निष्ठावा व्यक्तित्व , देशजनहित कृतित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि स्वराज की स्थापना , धर्मनिरपेक्ष देश व कृषि प्रधान देश के निर्माण में गांधी शास्त्री की भूमिका अहम रही है , किंतु वर्तमान सरकार स्वराज के वजाय छद्म नेताओ का राष्ट्र , धर्मनिरपेक्ष देश के वजाय धर्म आधारित हिंदू राष्ट्र , तथा कृषि प्रधान देश के वजाय कंपनी आथारित कॉरपोरेट कृषि प्रधान देश बनाने पर तुले हैं , तथा महापुरूषों के सपनों पर कुठाराघात कर रहे है , कहा कि देश की मौजूदा हालात पर गांधी , लाल बहादुर व भगत सिंह सरीखे महापुरूषों की प्रसांगिकता बढी है तथा वर्तमान परिस्थिति में क्रांतिकारी भूमिका की जरूरत है।
श्री यादव ने कहा कि देश की मौजूदा दयनीय व जर्जर हालात के खिलाफ सत्ता व व्यवस्था परिवर्तन हेतु गांधी जी के नारा ” करो या मरो ” , शास्त्री जी के ” जय जवान जय किसान ” , तथा भगत सिंह के ” इंक्लाब जिंदावाद ” नारों को बुलंद करना होगा , तभी सच्चे अर्थो में विकसित , समृद्ध , खुशहाल देश बनेगा !
कार्यक्रम में महेंद्र यादव , सुलेन यादव , भंटू यादव , खलठ महतों , रामाधार यादव , सरिता देवी , परमेश्वर पासवान , निशा देवी , हीरा देवी , सुशीला देवी , काजल कुमारी , खुशबू देवी , स्वेता देवी , वीणा देवी , इंदिरा देवी , पोयम , नयन , ललन पंडित सहित पंचगण एवं वार्ड सदस्यगण आदि ने भाग लिये !

Design a site like this with WordPress.com
Get started