मानव के कल्याण के लिए गांधी व शास्त्री देवदूत बनकर आये थे:शास्त्री

खगड़िया(जनप्रसंग): सदर प्रखण्ड के रहीमपुर मध्य पंचायत अंतर्गत नन्हकू मंडल टोला में राष्टपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।जयंती समारोह का उद्घाटन दलित युवा संग्राम परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने मोमबत्ती जलाकर किया।वहीं छात्र सूर्यवंश कुमार के द्वारा केक भी काटा गया।मौके पर गणमान्य लोगों तथा छात्र-छात्राऐं के द्वारा गांधी व शास्त्री के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया ।

यह भी देखें:- देखिए परबत्ता विधानसभा से कौन होंगे उम्मीदवार एवं परबत्ता के इतिहासों की

इस अवसर पर आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि कैसरे हिन्द राष्टपिता महात्मा गाँधी व लाल वहादुर शास्त्री भारत को ब्रिटिश हुकूमत फांस से मुक्त कराने के बाद भारतवासी के लिए समता, समानता, स्वच्छता, शैक्षणिकता, आत्मनिर्भरता, एकता ,सत्य अहिंसा व प्रार्थना जैसे कई अहम व महत्वपूर्ण संदेश छोड़ गये। बापू व शास्त्री नव संस्कृति के संदेश वाहक थे।गांधी जी ने जात-धर्म के बंधनों को तोड़ कर मानवतावादी विचार ज्योतिपूंज थे।वहीं लाल वहादुर शास्त्री जी संकटकाल मे अदम्य साहस और धैर्यता का परिचय देते हुए देश को प्रगति पथ पर अग्रसर करने में अहम भूमिका निभाई।उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा बुलंद करते हुए उन्नत कृषि के लिए बढ़वा दिया।शास्त्री जी की सादगी, देशभक्ति और ईमानदारी सदैव सलाम करने योग्य है।आज गांधीजी व शास्त्री जी के पद चिन्हों पर चल कर हीं उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।
जमुई लोक सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी विनोद पासवान ने कहा कि गांधी व शास्त्री स्वतन्त्रता संग्राम के महानायक और सतत संघर्ष के प्रतिक थे।

इस अवसर पर वार्ड सदस्या क्रांति देवी,वार्ड सदस्या कल्पना देवी, पंच प्रतिनिधि अजय पासवान,शिक्षक बशिष्ठ पोद्दार,शिक्षक रमेश कुमार, प्राइवेट शिक्षक देवेन्द्र कुमार, सुवोध पासवान,जेएनकेटी इंटर विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी कमिटी की सदस्या ईशा देवी, छात्र हरिवंश कुमार,छात्रा रीमा कुमारी, कुमारी कीर्ति, सूर्यवंश कुमार, छात्रा रोनिका कुमारी, आस्था कुमारी, श्वेता कुमारी, सृष्टि कुमारी, चिराग,अंकेश कुमार, रघुवंश कुमार यादव, रंजन कुमार साह,राहुल पोद्दार आदि दर्जनों गणमान्य व्यक्ति एवं छात्र-छात्राऐं उपस्थित थे ।

हाथरस के बाद बलरामपुर में गैंगरेप: 22 साल की दलित युवती से दुष्कर्म, अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ा

उत्तर प्रदेश(जनप्रसंग): हाथरस के बाद अब बलरामपुर जिले में मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। जहां दलित युवती से गैंगरेप की घटना सामने आई है। 22 साल की कॉलेज छात्रा को किडनैप कर इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया और फिर 2 आरोपियों ने दुष्कर्म किया। लड़की की हालत इतनी बिगड़ गई कि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने साहिल और शाहिद नाम के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ गैंगरेप और हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामला गैंसड़ी इलाके का है।

बेहोशी की हालत में रिक्शे पर घर पहुंची…

युवती कॉलेज की फीस जमा कराने के लिए मंगलवार सुबह 10 बजे घर से निकली थी। शाम तक नहीं लौटी तो घरवालों ने फोन किया, लेकिन फोन बंद था। शाम करीब 7 बजे युवती गंभीर हालत में रिक्शे से घर पहुंची। उसके हाथ पर कैनुला लगा था, बेहोशी की हालत में थी और बोल भी नहीं पा रही थी। परिजन तुरंत डॉक्टर के पास ले गए। फिर डॉक्टर के कहने पर लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही युवती की मौत हो गई।

लड़की की मां ने बताया कि बेटी कॉलेज से लौट रही थी, रास्ते में कार में आए 3-4 लोगों ने उसे अगवा कर लिया। उसे नशे के इंजेक्शन देकर दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने बेटी की कमर और पैर भी तोड़ दिए, इसलिए न तो वह खड़ी हो पा रही थी और न ही बोल पा रही थी। बस इतना ही कह पाई कि पेट में बहुत तेज जलन हो रही है, हम मर जाएंगे।

आरोपियों ने डॉक्टर बुलाया था, लेकिन उसे शक हो गया
पुलिस का कहना है कि वारदात गैंसड़ी गांव में एक किराना स्टोर के पीछे के कमरे में हुई। पीड़ित की सैंडल उसी कमरे के बाहर मिली हैं। दुकान मालिक ही घटना का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। जांच में पता चला है कि आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद पीड़ित का इलाज करवाने की कोशिश की थी। डॉक्टर मौके पर आया भी, लेकिन शक होने पर उसने कह दिया कि घरवालों की गैर-मौजूदगी में इलाज नहीं कर सकता।

पुलिस ने अंतिम संस्कार में फिर दिखाई जल्दबाजी

न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक अंतिम संस्कार में पुलिस ने हाथरस के मामले की तरह ही जल्दबाजी दिखाई। बलरामपुर की पीड़ित का शव भी भारी पुलिस बल की तैनाती में मंगलवार रात को ही जला दिया गया। यह बात भी सामने आ रही है कि पुलिस ने मामला दबाने की कोशिश की थी। हालांकि, लोगों का कहना है कि पीड़ित परिवार की सहमति से ही अंतिम संस्कार किया गया।

अखिलेश यादव बोले- भाजपा सरकार अब लीपापोती की कोशिश ना करे

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा है कि हाथरस के बाद अब बलरामपुर में भी एक बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार और उत्पीड़न का घृणित अपराध हुआ है। भाजपा सरकार बलरामपुर में हाथरस जैसी लापरवाही और लीपापोती न करे, बल्कि अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई करे।

जाति बंधन को तोड़कर मुखिया बनी शीला देवी ग्राम पंचायत देवरी के लिए बनी मानवता की मिशाल

विकाश की असली मिशाल बनी ग्राम पंचायत राज देवरी की मुखिया श्रीमति शीला देवी

गीता कुमार की कलम से

खगड़िया(जनप्रसंग): त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जाति बंधन को तोड़कर जीत हासिल करने वाली जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज देवरी की मुखिया शीला देवी ने मील का पत्थर साबित हुई है। हर घर, हर गली और मोहल्लों में विकाश की गाड़ी को पहुंचाया।

अविस्मरणीय कार्यों का जनता की रिपोर्ट

अपने पंचवर्षीय कार्यकाल में पूर्व से आवंटित सात सौ बेघर गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत पक्का मकान बनवाकर उन्हें आश्रय दिया तथा नए आवंटन के तहत अब तक आठ सौ ग्यारह निःसहाय,गरीब,बीपीएल व समाज के अंतिम व्यक्ति के परिवारों को पक्का मकान बनवाकर उनका सपना पूरा किया।
वहीं दो वक्त की रोटी के लिए तरस रहे लोग बच्चे, बूढ़े,महिलाएं को चार सौ पचास परिवारों को राशन कार्ड बनवाकर जीने की राह दिखाई,वहीं परिवार खुशी खुशी जीवन जी रहे है।


पंचम वित्त आयोग,तेरहवीं वित्त आयोग, चौदवी वित्त आयोग से पचहत्तर लाख की लागत से कीचड़मय सड़क को पक्का सड़क बनाकर आमजनता को गांव से सीधे प्रखंड मुख्यालय,थाना,अनुमंडल तक जाने के लिए रास्ता सुलभ कर दिए।
पुनः चौदहवीं वित्त आयोग से करीब अठारह लाख कि लागत से अंधेरे गांव समाज में तीन सौ लाईट लगाकर गांव को चकाचौंध कर दिया।
कन्या विवाह योजना के तहत एक सौ पचास विवाहित लड़कियों को राशि देकर खुशमय जिंदगी दी है।
करीब चार सौ पचास असहाय गरीब बृढो व विधवाओं को बृढ़ जन पेंशन के तहत पेंशन राशि खाते में भेजवाकर सराहनीय कार्य किए हैं। जो आज बुढ़ापे का सहारा है।।
कबीर अंत्योष्टी योजना के तहत हर बीपीएल गरीब परिवारों को मृत्यु उपरांत दाह संस्कार के लिए सहायता राशि मुहैया कर जनता के बीच महत्तवपूर्ण योगदान दी है।


हिन्दू के हर ब्रत त्योहार हो या मुस्लिम का ईद मुहर्रम बकरीद,रोजा का महापर्व हो उनके आयोजन में शामिल होकर ,जाति बंधन को दर किनार कर कंधा से कंधा कदम से कदम मिलाकर चल कर सराहनीय कार्य की है,जनता इनके आगमन पर फूले नहीं समाते है।
विवाह समारोह में हर तबके के समाज से जुड़कर अपने को गौरवान्वित समझती है।
यहां तक कि गरीब लड़की के विवाह में आर्थिक रूप से मदद कर उनके वैवाहिक जीवन में सुखी खुशी ला देती है।उनके कार्यक्रम मे समिल होकर चार चांद लगा देती हैं।


कोराना काल में जी तोड़ मेहनत की है। रात दिन का ख्याल ना कर नंगे पाव ही गली मोहल्ले में स्त्री हो या पुरुष स्कूल आगनवाड़ी, मंदिर ,मस्जिद,सामुदायिक भवन, स्वास्थ्य केंद्र सभी जगह जाकर कोराना से बचने का उपाय बताते थक नहीं रही थी।और लाउकडौन का पालन करने का सख्त निर्देश दिया करती थी। यहां तक मास्क,साबुन,सैनिटाइजर,ब्लाचिग पाउडर बाटकर जनता के बीच महान कार्य की हैं।

बिहार राज्य संविदा कर्मी ने चुनाव कार्य में लगाये गए संविदा कर्मियों को स्थाई कर्मी के समान सुविधा देने की कर दी मांग

संविदा कर्मियों के मांगों को संविदा कर्मी महासंघ के प्रदेश प्रतिनिधि आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने बताया जायज

खगड़िया(जनप्रसंग): बिहार राज्य ग्रामीण आवास कर्मी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह संविदा कर्मी महा संघ के प्रदेश प्रतिनिधि आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बिहार राज्य संविदा कर्मी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार सर्राफ ,प्रदेश संयोजक आशीष कुमार, प्रदेश महासचिव आलोक कुमार,प्रदेश सचिव शम्भु शंकर उपाध्यक्ष व प्रदेश कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार कमल के द्वारा संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त पत्र निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं निर्वाचन आयोग, बिहार, पटना को आसन्न बिहार विधान सभा चुनाव 2020 के निमित्त कार्यों में लगाए गए राज्य के सभी संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मियों को स्थाई कर्मी की तरह सभी सुविधाएं, सुरक्षा एवं मुआवजा देने की मांग की गई है;जो उचित एवं जायज है।


	

जदयू खगड़िया के रुठे हुए वरीय साथियों को वापस लाने की कवायद तेज़

रूठे हुए वरीय व पुराने साथियों को दल में वापस लाने हेतु सदर विधायक ने पत्र के जरिये जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष से किया अनुरोध

खगड़िया(जनप्रसंग): खगड़िया सदर जदयू विधायक पूनम देवी यादव ने जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक पत्र देकर खगड़िया जिला जनता दल यूनाइटेड के रूठे-नाराज वरीय व पुराने साथियों को पार्टी में ससम्मान वापस बुलाकर जिम्मेवारी देने का अनुरोध किया है।

श्रीमती यादव ने पत्र के जरिये आगे कहा कि प्रदेश में विधान सभा चुनाव के माहौल में भी यहां दलीय गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रहा है।पुराने समर्पित और वरिष्ठ साथी दल से विमुख हैं।लगातार प्रेस मीडिया और सोशल मीडिया में उनका प्रतिक्रिया देखने को मिल रहा है।जो जदयू के वरिष्ठ साथी रूठे व क्षुब्ध हैं वे सभी आपके प्रति काफी सम्मान रखते हैं।नाराजगी इस बात की है कि वर्तमान खगड़िया जदयू के जिला अध्यक्ष पार्टी संगठन चुनाव मतदान के दौरान बब्लू मंडल जिला अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए थे और पूर्व विधान परिषद् सदस्य सोनेलाल मेहता बूरी तरह से हार गये थे।

परन्तु पार्टी के प्रदेश स्तर से हारे हुए पूर्व विधान परिषद् सदस्य सोनेलाल मेहता को खगड़िया जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष मनोनीत कर दिया गया।जिसके कारण बब्लू मंडल, अरविन्द मोहन, राजकुमार फोगला, सुनील कुमार, सुमित कुमार सिंह, रंजना कुमारी, विजय शर्मा, पुरुषोत्तम अग्रवाल, पंकज कुमार गुप्ता, चन्द्रेश्वर नागर,विनय कुमार यादव, पंकज कुमार पाठक, अनीता देवी, ललिता देवी, चांदनी देवी, प्रमिला देवी, मानव देवी, राजीव कुमार, शैलेश कुमार, मनीष कुमार, राज करण,विमल चौधरी, बुलबुल चौधरी, मदन कुमार वर्मा, भिखारी महतों, सौरव महतों, मनोज कुमार, अर्जुन सिंह, पंकज कुमार, अभिषेक कुमार, गुलशन कुमार, विजय कुमार, सुरेश पाठक,बिट्टू कुमार, शैलेश वर्मा, गुड्डू वर्मा, संजय शर्मा, वीरेन्द्र चौरसिया, नन्दू राम एवं अविनाश कुमार आदि कई वरिष्ठ और पार्टी के वफादार साथी दल से सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है।जिनको मनाने के लिए पार्टी के द्वारा कोई मजबूत व सार्थक पहल अबतक नहीं किया गया है।जिससे पार्टी का बड़ा नुकसान हो रहा है।


श्रीमती यादव ने अंत में उक्त सभी नाराज चल रहे वरिष्ठ व पुराने पार्टी नेताओं को पटना बुलाकर उनकी बातों को सुनकर दल में सक्रिय जिम्मेवारी दिलवाने का अनुरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से करते हुए लिखा है कि यदि इन पार्टी से रूठे पुराने साथियों को वापस नहीं लाया जाता है तो इनसे हो रही नुकसान की भरपाई चापलूस लोगों के भरोसे करना असंभव है।

सोए अवस्था में दो पशुपालकों को ट्रक ने रौंदा,मौके पर हुई मौत

ट्रक के रौंदने से सुप्तावस्था में दो युवा पशुपालक की हुई दर्दनाक मौत


खगड़िया(जनप्रसंग): मुफ्फसिल थाना अन्तर्गत रहीमपुर मध्य पंचायत के नन्हकु मंडल टोला निवासी मवेशी पालक मलिक यादव के पुत्र 15 वर्षीय अविनाश कुमार तथा अर्जुन यादव के 25 वर्षीय पुत्र सावन कुमार उर्फ़ फोको यादव दोनो की दर्दनाक मृत्यु बुधवार की रात सोए अवस्था में तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक के रौन्द दिये जाने से मौके ए वारदात पर ही हो गई । बताते चलें कि खगड़िया अंचल के रहीमपुर मध्य, रहीमपुर दक्षिणी एवं रहीमपुर उतरी पंचायत गंगा व गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि होंने से प्रभावित हो गया ।भदई फसल, मवेशियों के लिए चारा सब बाढ़ में नष्ट हो गया है ।इसलिए यहां के अधिकांश पशुपालक अपने अपने मवेशियों को लेकर बरौनी, तिलरथ आदि सूखे जगहों पर गये हुए हैं।

अविनाश और सावन भी बरौनी रिफाइनरी ओपी थाना अंतर्गत हैरपुर में विगत जुलाई 2020 से हीं भैंस लेकर रहते थे।हैरपुर स्थित एन एच 31 के किनारे दोनों पशुपालक रात्री में सोये हुए थे कि अचानक दोनों को ट्रक रौंधते हुए निकल गए ।घटना स्थल पर ही अविनाश और सावन की इहलीला समाप्त हो गई।जानकारी मिलने पर उनके परिजन तथा रहीमपुर मध्य पंचायत के मुखिया मक्खन साह,सरपंच देवनन्दन साह, रघुवंश यादव, बिभूति कुमार ज्वाला, अशोक यादव,जयकांत पासवान आदि घटना स्थल पर पहुंच थाना और सदर अस्पताल में अन्त्यपरिक्षण की प्रक्रिया पुरा कराने बाद अंतिम संस्कार के लिए नन्हकू मंडल टोला लाया गया और मुंगेर गंगा घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

इधर समाज सेवी आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने विगत दिन वज्रपात से पशुपालक अमीन यादव, बुधवार की रात्रि अविनाश कुमार तथा सावन कुमार की ट्रक के रौंदने से मौत हुई है।इन तीनों मृतक के आश्रित को सरकारी स्तर पर मिलने वाले अनुग्रह अनुदान योजना के तहत 4-4 लाख की राशि देने की मांग जिला प्रशासन से की है।वहीं सदर विधायक पूनम देवी यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही हमने जिला पदाधिकारी आलोक रंजन घोष से अनुग्रह अनुदान योजना का लाभ मृतक के परिजन को उपलब्ध कराने हेतु बात की।

Design a site like this with WordPress.com
Get started