बीएसएफ जवान के पार्थिव शरीर का सलामी के साथ हुआ अंतिम संस्कार

सदर विधायक ने मुंगेर घाट पहुंच मृत जवान के पार्थिव शरीर का किया अंतिम दर्शन,श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन

खगड़िया(जनप्रसंग): मुफ्फसिल थाना के रहीमपुर मध्य पंचायत अंतर्गत ग्राम दुर्गापुर निवासी परमानंद साह के 54 वर्षीय पुत्र रामाधार साह बीमापुर आसाम नगालैंड में बी एस एफ कॉंस्टेवल के पद पर कार्यरत थे,जिनकी मृत्यु गत रविवार को अकस्मात हृदयगति रूक जाने के कारण हो गई।जिनके पार्थिव शरीर को बी एस एफ के हैड कमान्डर रविन्द्र सिंह तथा अकबर चौधरी के नेतृत्व में 17 बी एस एफ के जवानों की टीम नगालैंड से मंगलवार को 1 बजे रात्रि खगड़िया जिला के नन्हकू मंडल टोला स्थित सैनिक लाईन होटल पहुँची। सुबह 4 बजे मृतक जवान के पैतृक आवास दुर्गापुर लाया गया ।जहां सूर्योदय होते ही उनके अंतिम दर्शन के लिए भीड़ जमा होने लगी।फिर बुधवार को 8 बजे सुबह अंतिम संस्कार के लिए मुंगेर गंगा घाट ले जाया गया, जहां बी एस एफ के 8 जवान कतारबद्ध होकर 5-5 फायरिंग कर सलामी दिया।तत्पश्चात मृतक जवान रामाधार साह के ज्येष्ठ पुत्र के द्वारा मुखाग्नि दिया गया।

मुखाग्नि से पूर्व खगड़िया सदर विधायक पूनम देवी यादव ने मुंगेर घाट पहुंच कर मृत बी एस एफ के जवान रामाधार साह के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन करते हुए शोक संवेदना प्रकट किया ।विधायक श्रीमती यादव ने कहा कि रामाधार साह एक सच्चे निष्ठवान वीर जवान थे जो अपने जीवन की अंतिम सांस तक राष्ट्र सुरक्षा के लिए अपने कर्तव्य पथ पर डेट रहे।

बी एस एफ के जवान रामाधार साह के निधन पर रहीमपुर मध्य पंचायत के कुमार भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान , मुखिया मक्खन साह,पूर्व जिला पार्षद् कृष्ण कुमार यादव उर्फ मुन्ना भाई अधिवक्ता, समाज सेवी आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, मुफ्फसिल थाना प्रभारी रंजीत कुमार, पूर्व मुखिया प्रोफेसर तरूण प्रसाद,पूर्व मुखिया रीना कुमारी, कनीय वैज्ञानिक डॉ अमित कुमार,डाक्टर संतोष कुमार संत, सरपंच देवनन्दन साह, वीर प्रकाश यादव, पैक्स अध्यक्ष मधुकर सिंह, समीर सिंह, टुन्नू सिंह, विकास कुमार सिंह,नव युवक संघ के अध्यक्ष रघुवंश कुमार यादव,बशिष्ठ पोद्दार, अंकेश कुमार, डॉक्टर रंजन साह, बिभूति कुमार ज्वाला,शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार एवं राहुल पोद्दार सहित दर्जनों गणमान्य लोगों ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया।

भाकपा माले एवं फरकिया मिशन के संयुक्त बैनर तले प्रखंड कार्यालय के समक्ष आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया

खगड़िया(जनप्रसंग): जनसरोकार से जुड़ी समस्याओं के समाधान सहित कृषि संबंधी अध्यादेश को वापस लेने हेतु भाकपा माले एवं फरकिया मिशन के संयुक्त वैनर तले प्रखंड कार्यालय अलौली के समक्ष आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया। जिसका नेतृत्व माले के जिला संयोजक सह मिशन के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए किरणदेव यादव ने कहा कि बीडीओ द्वारा आश्वासन वावजूद पांच सौ से अधिक व्यक्तिगत आवेदन के आलोक में निर्धारित समय पर कार्य का निष्पादन नहीं किया गया, जो लालफीताशाही का द्योतक है।
उन्होने कहा कि 5 अक्तूबर तक राशन कार्ड निर्गत नहीं किय गया तो ब्लॉक में तालाबंदी किया जायेगा, चुंकि जिस कार्यालय से आमजनों का कार्य नहीं होगा,तो लूट का अड्डा खुला नहीं रहेगा ।

माले नेता किरण देव यादव ने कहा कि फरकिया किसानों का एरिया है,मोदी नीतीश सरकार ने काला कानून कृषि आध्यादेश लाकर किसानों का जमीन हडपकर पूजीपतियों के हाथों बेचने व अत्महत्या करने को विवश कर रही है,जिसका पूरजोर विरोध चारी रहेगा।
प्रदर्शन में महेन्द्र यादव,अर्जुन साह,जामुन साह, पिंकी,प्रियंका,कविता,कंचन,आसमां देवी, कृष्णा देवी फूलो देवी , रंजू देवी बबीता देवी,निभा,पूनम आदि ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होगी तो लक्ष्मीबाई बन उग्र आंतोलन करुंगी ।

भदास व रांको में पथ निर्माण कार्य का किया गया शुभारंभ

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार में बह रही है विकास की बयार:सदर विधायिका

खगड़िया(जनप्रसंग): खगड़िया अलौली पीडब्लूडी पथ से पंचवटी चौक भदास पीएमजीएसवाई पथ तक 65.190 लाख की लागत से पथ निर्माण कार्य तथा मध्य विद्यालय रांको के सामने से मौर्या गैस एजेंसी होते हुए मुख्यमंत्री पुलिया रांको डीह तक 63.897 लाख की लागत से पथ की मरम्मति कार्य का शुभारंभ करने के पश्चात विधायक पूनम देवी यादव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमने जो भी जनताओं को भरोसा दिलाये उस भरोसे को सच कर दिखाने का काम किये हैं ।आज हमारे खगड़िया विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत जो भी जनोपयोगी सड़कें जर्जर अथवा कच्ची सड़कें थीं उन सभी सड़कों का निर्माण कराये हैं ।दर्जनों पथ निर्माण कार्य की स्वीकृति दिलवायें हैं जो बहुत जल्द चकाचक सड़क बन जाने से आमजनों को आवागमन की सुविधा सुलभ हो जाएगी ।उन्होंने कहा कि चन्द्र नगर रांको, रांको डीह और बछौता चौक से पंचवटी हनुमान मंदिर चौक भदास तक 1 करोड़ 29 लाख 87 हजार की लागत से बनने वाली दो सड़कों का शुभारंभ कर इस क्षेत्र के वासियों की मांगें को पुरा कर अपने आपको सौभाग्यशाली महसूस कर हैं।हम जो वायदा करते हैं उसे पुरा करने की चेष्टा भी रखते हैं।हमने सर्वांगीण विकास कर खगड़िया को सुन्दर बनाने का काम किये हैं।मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने की दिशा में सार्थक प्रयास किये हैं ।हमने खगड़िया में उद्योग लगाने के लिए सदन के माध्यम से सरकार से मांग की है।

विधायक श्रीमती यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार में सूबे बिहार के प्रत्येक गांवों-शहरों में विकास की बयार बह रही है।सड़क, पुल पुलिया, शिक्षा, चिकित्सा,सिंचाई, वन एवं पर्यावरण, स्वच्छता, शराब बंदी, बाल विवाह उन्मूलन, दहेज प्रथा, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, पिछड़ा-अति पिछड़ा कल्याण,कब्रिस्तान घेराबंदी, मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना, हर घर नल का जल योजना, मुख्यमंत्री गली-नाली योजना, हर घर बिजली, हर खेत तक बिजली, पेआईन,पोखर,तलाब आदि सर्वांगीण विकास कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की खोई हुई प्रतिष्ठा को वापस लाने का काम किये हैं।

इस अवसर पर मोहम्मद सौकत अली, चन्दन झा,मोहम्मद सुमशाद, मोहम्मद हासिम, मोहम्मद सुलेमान उर्फ चुन्नू, डा जनार्दन प्रसाद, प्रमोद महंथ, नरेश सिंह, सुधीर सिंह, प्रदीप सहनी,जवाहर कुमार निराला, चन्द्र कांत वर्मा, गरीब सहनी, वालेश्वर सहनी, विपिन तांती, रमेश राम,राम प्रसाद सहनी, कुन्दन कुमार यादव सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे ।

28वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का किया गया आयोजन

बाल वैज्ञानिक के भविष्य निर्माण ही नहीं बल्कि विभिन्न समस्याओं से जुड़ी नवीन अनुसंधान का मार्ग भी प्रस्तुत करती है:-अनुराधा कुमारी

(जगदीप कुमार की रिपोर्ट)

खगड़िया(जनप्रसंग) : जिले में पहली बार 28वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया।जिसके तत्वावधान में सेमिनार के माध्यम से जिला स्तरीय शिक्षक दिशा निर्देश सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सतत जीवन हेतु विज्ञान के अंतर्गत पांच उपविषयों पर विशेषज्ञों द्वारा अपने अपने विचार रखे गए।इस आयोजन की अध्यक्ष सुभाष कुमार यादव ने किया।यादव ने कहा बिना विज्ञान के जीवन संभव नही है।विज्ञान में ही हमलोगों का भविष्य है।इस कार्यक्रम में साइंस फ़ॉर सोसायटी राज्य स्तरीय अध्यक्ष डॉक्टर अरुण ने कहा प्रतिभागियों को जीवन मे विज्ञान एवं सतत जीवन मे विज्ञान के महत्व को जानना चाहिए।तो वहीं एस .के .पी सिन्हा ने कहा विज्ञान एक हमारे जीवन का अंग है।इस कार्यक्रम में डीपीओ ने कहा बाल मन सबसे बड़ा है।वैज्ञानिक तब तैयार होते हैं जब बच्चों में पढ़ाई को ललक होती है।तो ठीक उसी प्रकार हमारा भी भविष्य वैसा ही होगा।इस कार्यक्रम में जिला गुणवत्ता के त्रिभुवन कुमार ने कहा इस तरह के कार्यक्रम से शिक्षक और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ती है।इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन होता रहना चाहिए।इस कार्यक्रम की जिला समन्वयक श्रीमती अनुराधा कुमारी ने कहा बाल विज्ञान कांग्रेस पहली संस्था है।जो बाल वैज्ञानिक के भविष्य निर्माण ही नहीं बल्कि विभिन्न समस्याओं से जुड़ी नवीन अनुसंधान का मार्ग भी प्रस्तुत करती है।

हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की 106 वीं जयंती

बिहार के गौरव और महान बिभूति थे भोला पासवान शास्त्री

बिहार के गौरव और महान बिभूति थे भोला पासवान शास्त्री

खगड़िया(जनप्रसंग): सदर प्रखण्ड अंतर्गत अनुसूचित जाति मध्य विद्यालय, संसारपुर के प्रांगण में भारत सरकार के पूर्व मंत्री व बिहार के तीन बार मुख्यमंत्री पद को सुशोभित करने वाले गुदरी के लाल विकास पुरुष स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ।

जयंती समारोह का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम तथा प्रोफेसर तरूण प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षता सेवा निवृत शिक्षक रामलखन प्रसाद पासवान ने की ।जबकि मंच संचालन का कार्यभार दलित युवा संग्राम परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने बेखूबी निभाया । आगत अतिथियों का स्वागत मध्य विद्यालय रामगंज संसारपुर के प्रधानाध्यापक बालकिशोर पासवान के द्वारा अभिनन्दन पुष्प प्रस्तुत कर तथा आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं के द्वारा शॉल व माला पहना कर किया गया।सर्व प्रथम आगत अतिथियों के द्वारा स्वर्गीय शास्त्री के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम ने कहा कि भोला पासवान शास्त्री वास्तव में भोला थे।वे एक बेहद ईमानदार और देश भक्त थे।गरीबी की आग में तप कर शिक्षा अध्ययन करने वाले स्व0 शास्त्री के जीवन से आज के पीढ़ियों के युवाओं को सिख लेने की जरूरत है ।तभी इनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।मुख्य अतिथि प्रोफेसर तरूण प्रसाद ने स्वर्गीय शास्त्री के जीवन वृतांत पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए कहा कि उनकी जीवनी अनुकरणीय है ।सही मायने में वे एक महान व्यक्तित्व के धनी महापुरुष थे।शिक्षा की महत्ता को बेखूबी अपने वक्तव्य में रखते हुए दलित समाज को शिक्षित होने पर बल दिया ।दलित युवा संग्राम परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में भोला पासवान शास्त्री को बिहार के गौरव और महान बिभूति बताया।बोले कि केंद्रीय मंत्री और बिहार के तीन तीन बार मुख्यमंत्री पद को सुशोभित करने वाले गुदरी के लाल विकास पुरुष भोला पासवान शास्त्री की प्रतिमा पटना के धरती पर अधिष्ठापन नहीं करना दलितों के साथ हीं अपितु बिहार का अपमान है।श्री शास्त्री ने कहा कि जबतक हमारा समाज शिक्षित, संगठित नहीं होंगे तबतक अपमान का घूंट पीकर जीना हीं पड़ेगा।इसलिए स्व0शास्त्री के पद चिन्हों पर चलने से ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

जयंती समारोह को सेवा निवृत अंचल अधिकारी सत्यनारायण पासवान, सेवा निवृत शिक्षक कवि सूर्य कुमार पासवान,शिक्षक श्रवण पासवान, पासवान, जय प्रकाश पासवान, सिकेन्द्र पासवान,डा पुरातन गांधी, बिहार नगर ग्राम कल्याण परिषद् के अध्यक्ष अरूण कुमार वर्मा,धर्मेन्द्र पासवान,बामसेफ के राजकमल यादव,मूल निवासी संघ के कुन्दन यादव, बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद तमिजुद्दीन,रामसुचित पासवान एवं नारायण पासवान ने भी संबोधित करते हुए स्वर्गीय शास्त्री के जीवन वृतांत पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए कहा कि उन्हें सच्चे राष्ट्र भक्त और समाजवाद का प्रोद्धा बताया।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित

●(गीता कुमार की रिपोर्ट)●

खगड़िया(जनप्रसंग): बुनकर प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शंकर तांती के हरिपुर स्तिथ आवास पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी हरिपुर मंडल के पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने की।

जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम के निमित्त विभिन्न शक्ति केंद्रों पर प्रभारियों की नियुक्ति की गयी। जिसमें हरिपुर के बबलू यादव,बहादुरपुर के उदय शर्मा, सहसी के ओम शंकर महतो, सिमराहा के रेखा कुमारी, छिलकौरी के मंटू कुशवाहा, गोरियामी के निभा देवी, चांदपुरा खुर्द के उमेश ठाकुर, शुंभा के रामजतन सिंह, भिखारी घाट के गौतम सिंह एवं गौराचक के उदय कुमार सिंह को प्रभारी नियुक्त किया गया।

मौके पर विधानसभा प्रभारी रमाकांत रजक, अलौली विधान सभा बीएलए वन प्रभारी डोमन सदा, जिला मंत्री विजय यादव, बुनकर प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शंकर तांती, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष उदय कुमार सिंह, बबलू यादव,उमेश ठाकुर, रामजतन सिंह, हरेराम चौधरी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Design a site like this with WordPress.com
Get started