सदर विधायक ने 17 लाख 99 हजार की लागत से दो सड़क का उद्घाटन

क्षेत्र में बिछाया गया सड़कों का जाल,विकास को दिया हमने प्राथमिकता:पूनम देवी यादव

खगड़िया(जनप्रसंग): मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत मानसी प्रखण्ड के वलहा में 8 लाख 99 हजार 9 सौ की लागत से कम्पनी महतों के घर से सत्यदेव महतों के घर होते हुए स्वर्गीय रामनरेश महतों के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य तथा इसी पंचायत के छोटी वलहा में प्रह्लाद मास्टर के घर से कम्पनी महतों के घर होते हुए भोला बाबा मंदिर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन रविवार को सदर जदयू विधायक पूनम देवी यादव ने किया ।मौके पर मुख्य अतिथि युवा जद यू के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्किटेक्ट साम्बवीर यादव मौजूद थे।जबकि उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष,मानसी राजनीति प्रसाद सिंह ने की ।

उद्घाटन के अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सदर विधायक पूनम देवी यादव ने कहा कि पूर्व विधायक रणवीर यादव के प्रेरणा और हमारे प्रयास से खगड़िया विधान सभा क्षेत्र के चप्पे-चप्पे में सड़क का जाल बिछाया गया है।हमने बेहिचक आमजनों का सम्मान के साथ काम किये हैं व कर रहे हैं।सड़क, पुल पुलिया, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, बिजली, सिंचाई, आपदा, कृषि,सामुदायिक भवन इत्यादि विकास कार्यों को धरातल पर उताड़ने का काम किये हैं।

वहीं मुख्य अतिथि युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्किटेक्ट साम्बवीर तथा मानसी प्रखण्ड जदयू अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह ने विधायक के द्वारा किये गये तमाम विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि खगड़िया विधान सभा क्षेत्र के लोगों के लिए पूनम-रणवीर जरूरत हैं; जिन्होंने जनताओं के हर जरूरत को पूरा करने के लिए विश्वास के साथ खड़े उतड़ने का काम कर रहे हैं।जाति-धर्म से उपर उठकर गरीबों, पीड़ितों, बेसहारों की सेवा सहायता करते रहे हैं।क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में विकास की झरी लगाने का काम किये हैं।उन्होंने नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने तथा पूनम यादव को होंने वाले विधान सभा चुनाव में जिताने की अपील की।
इस अवसर पर पूर्व प्रमुख दशरथ यादव, उप प्रमुख हीरालाल यादव, भाजपा के जिला प्रवक्ता राजाराम सिंह,अजीत कुमार सिंह ,शिक्षक विधान कुमार, शिक्षक रंजीत ठाकुर आदि दर्जनों स्थानीय व्यक्ति उपस्थित थे।

पूर्व लोक सभा प्रत्याशी की सासू मां का निधन

बुद्धिजीवियों ने जताया शोक

बिहार(जनप्रसंग): खगड़िया जिले के सदर प्रखण्ड के रहीमपुर मध्य पंचायतअंतर्गत नन्हकू मंडल टोला निवासी मत्स्य विभाग सेवा निवृत पदाधिकारी अमीर दास की पत्नी तथा जमुई लोक सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी विनोद पासवान की सासू मां 70 वर्षीय कैलाश देवी का निधन शनिवार को हो गया।वे लंबे समय से बीमार चल रही थी।वे अपने पीछे भरापुरा परिवार छोड़ गये।


इधर कैलाश देवी के निधन पर पूर्व मुखिया प्रोफेसर तरूण प्रसाद, कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,कनीय वैज्ञानिक डॉ अमित कुमार,स्थानीय मुखिया मक्खन साह, सरपंच देवनन्दन साह, डाक्टर संतोष कुमार संत, प्रोफेसर विनय कुमार बब्लू पासवान, विवेकानंद कुमार अधिवक्ता, संजय पासवान अधिवक्ता,शिक्षक अशोक पासवान, शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार, वार्ड सदस्य जयकांत पासवान, पंच प्रतिनिधि अजय पासवान व पवन पासवान ने गहरा शोक संवेदना प्रकट किया ।

सदर विधायिका ने रहीमपुर में किया 37 लाख 35 हजार की लागत से विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन

खगड़िया(जनप्रसंग): मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत खगड़िया सदर प्रखण्ड के रहीमपुर उतरी पंचायत अंतर्गत 13 लाख 44 हजार की लागत से रहीमपुर पंचखुट्टी वार्ड नं 11 में मदन सिंह के घर से जयनारायण चौधरी के घर तक पीसीसी सड़क एवं शेष भाग में प्रधानमंत्री सड़क किनारे नाला निर्माण कार्य, 11 लाख 34 हजार की लागत से अवध विहारी संस्कृत महाविद्यालय , रहीमपुर खेल मैंदान के उत्तरी भाग में चहारदीवारी निर्माण कार्य, 9 लाख 3 हजार की लागत से अवध विहारी संस्कृत उच्च विद्यालय, रहीमपुर में हॉल, शौचालय व बरामदा सहित कमरे का निर्माण कार्य तथा 3 लाख 54 हजार 4 सौ की लागत से रहीमपुर उतरी पंचायत अंतर्गत हीं वार्ड नंबर 14 महादलित टोला में चबूतरा निर्माण कार्य का उद्घाटन गुरूवार को सदर जदयू विधायक पूनम देवी यादव ने किया।

मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि हमने इस पंचवर्षीय में रहीमपुर उतरी पंचायत में 54 लाख से अधिक की राशि से विकास कार्य किया गया है।अलावे बाढ़,ठंढ़, आगजनी आदि आपदाओं की घड़ी में सेवा सहायता के लिए तत्पर रहे हैं।हमने सम्मान के साथ खगड़िया विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में सड़क, पुल पुलिया, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, बिजली, सिंचाई इत्यादि सर्वांगीण विकास किया।हमारा जब विकास का कारवां बढ़ चला है तो मंजिल पाकर हीं दम लिया जाएगा।रणवीर-पूनम विकास के मायने में आजतक किसी से समझौता नहीं किया और ना करेंगे।


उन्होंने कहा कि हमारी सरकार और हमारे नेता नीतीश कुमार जी दलितों, महादलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों,गरीब सवर्णों, छात्रों, किसानों, महिलाओं के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाऐं चला रखी हैं। सभी वर्गों के लोग सरकार के योजना से लाभान्वित हो रहे हैं।विधायक ने बिहार में विकास का रफ्तार और तेज हो इसके लिए नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने की अपील ग्रामिणों से की।संस्कृत विद्यालय परिवार की ओर से विधायक पूनम देवी यादव को शॉल भेंट कर एवं माला पहना कर भव्य स्वागत व सम्मान किया गया।
उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता अवध विहारी संस्कृत उच्च विद्यालय, रहीमपुर के प्राचार्य डॉ नागेन्द्र नाथ झा ने की।


इस अवसर पर मन्टून चौधरी, पूर्व पंसस मनीष कुमार चौधरी,मिथुन कुमार दास,श्रवण राम,अर्जुन राम,डिम्पल चौधरी,आदित्य शर्मा, विनोद राम,मधु दास,शिक्षक राजीव रंजन, श्यामदेव झा,संस्कृत विद्यालय के पूर्व प्राचार्य राजेन्द्र कुमार राजेश,मनोज कुमार, कृष्ण रवि दास,मणिकांत सिंह, महेश दास,आर्यन, विकास कुमार सिंह व रामचन्द्र दास आदि दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को लेकर भाजयुमो की बैठक आयोजित

(मानसी अक्षय कुमार का रिपोर्ट)

मानसी(जनप्रसंग): भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मानसी मंडल की बैठक युवा मंडल अध्यक्ष सुमन कुमार की अध्यक्षता में विवाह भवन चकहुसैनी में आहुत की गयी। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, जिला महामंत्री बाबूलाल शौर्य, रविराज सिंह, जितेन्द्र यादव जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल कृष्ण चौधरी, भाजपा जिला प्रवक्ता राजा राम सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता बिजेंद्र यादव, चरित्र पौद्दार, मंडल महामंत्री रंजीत दास, सुधीर गुप्ता, रेखा देवी सहित सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70 वें जन्मदिन पर सभी कार्यकर्ताओं ने इसे सेवा सप्ताह मनाने का निर्णय लिया। जिस कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण,रोगी के बीच फल वितरित, हवन यज्ञ, छात्र-छात्राओ के बीच शिक्षण समाग्री और कोरोना काल में जनसहयोग करने वाले स्वास्थकर्मी को सम्मान देने का कार्यक्रम शामिल है।

विधायक ने किया दो पथ सहित पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ

खगड़िया(जनप्रसंग): अपने तुफानी कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक पूनम देवी यादव ने बुधवार को माड़र दक्षिणी पंचायत के रणखेत मैंदान स्थित 1 करोड़ 14 लाख की लागत से पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य तथा 1 करोड़ 24 लाख 51 हजार 9 सौ की लागत से खगड़िया बखरी पीडब्लूडी पथ से त्रिभुवन टोला भाया सोरायडीह(पंचायत-दक्षिणी भदास) तक पथ निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया ।वहीं सदर विधायक के द्वारा मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत 5 लाख 31 हजार 8 सौ की लागत से खगड़िया सदर प्रखण्ड के कोठिया पंचायत में पीडब्लूडी सड़क से लेकर शिवनन्दन यादव घर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है ।

पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य के शुभारंभ कार्यक्रम के मौके पर उपस्थित दक्षिणी माड़र पंचायत वासियों को संबोधित करते हुए सदर विधायक पूनम देवी यादव ने कहा कि पंचायत सरकार भवन निर्माण हो जाने से पंचायत में हीं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मनरेगा, एलपीसी, दाखिल-खारिज,जाति,आय,आवास प्रमाण पत्र सहित कई महत्वपूर्ण कार्यो का निपटारा होंने से आमजनों को काफी सुविधा मिलेगी।लोगों को प्रखण्ड कार्यालय का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा।यह सुविधा युक्त भवन होगा।सभी पंचायत स्तरीय कर्मचारी पंचायत भवन में हीं सुलभ रूप से मिल जाएंगे।।उन्होंने कहा कि हम माड़र रसौंक क्षेत्र सहित सम्पूर्ण खगड़िया विधान सभा क्षेत्र के विकास में किसी से शमझौता नही किए। इस अवसर पर स्थानीय मुखिया मुस्तरी बेगम, मजहर अली, सरपंच प्रतिनिधि महेन्द्र शर्मा,रहीमपुर मध्य पंचायत के मुखिया मक्खन साह, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,माड़र उत्तर पंचायत के मुखिया मोहम्मद मेराज, मोहम्मद बली,प्रोफेसर अखिल अहमद, मोहम्मद वासित अली बासो, इन्जीनियर क्याम उद्दीन,कनीय अभियंता सत्येन्द्र नारायण सिंह, राजस्व कर्मचारी देवेन्द्र झा, पंचायत सचिव ललन कुमार यादव,मोहम्मद शकिल अहमद,मुखिया प्रतिनिधि सुवोध यादव व अशोक यादव आदि दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे ।तो वहीं सोरायडीह एवं कोठिया में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सदर विधायक पूनम देवी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में और अपने द्वारा सभी स्तर पर किये गये विकास कार्यों को बेखूबी विस्तृत रूप से चर्चा की।बोले काम किये हैं काम करेंगे,सबों का सम्मान किये हैं सम्मान करते रहेंगे।हम अपने कर्तव्यों के निर्वहन में कभी विश्राम नहीं ढ़ूंढ़ते हैं।कर्तव्य से पीछे भागने वाले विश्राम करते हैं।हमें तो जो फरकिया के लाल विकास पुरुष पूर्व विधायक रणवीर यादव जी अपना प्रतिनिधित्व की जिम्मेवारी सौंपें हैं और आपलोगों के द्वारा प्राप्त आशीर्वाद स्वरूप जनमत का कदर करते हुए जाति-धर्म से उपर उठकर हमने खगड़िया विधान सभा क्षेत्र के चप्पे-चप्पे में विकास की रोशनी पहुंचाने का काम किये हैं।आज जो भी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास अथवा शुभारंभ किये हैं वो आमजनों के आवागमन में सुविधा सुलभ हो जाएगी ।
कोठिया में डा धीरेन्द्र यादव, हरेराम यादव, डा मनोज यादव,रामाकांत यादव, अरूण कुमार चन्द्रवंशी, मुशो साह,महंथ सदा,सीताराम यादव जबकि सोरायडीह में केदार शर्मा, नरेश शर्मा, पुलिस शर्मा, वार्ड सदस्य वकिल सदा,सुरेश साह,उपेन्द्र साह राम शर्मा आदि ग्रामीण उपस्थित थे ।

एक करोड़ 86 लाख 70 हजार की लागत से बनने वाली दो सड़कों का किया गया शुभारंभ

वायदे के मुताबिक क्षेत्र में किया सर्वांगीण विकास:पूनम देवी यादव


खगड़िया(जनप्रसंग): खगड़िया होमगार्ड ऑफिस से चन्द्रनगर रांको आर इ ओ पथ 1 करोड़ 17 लाख 26 हजार की लागत से दो किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य तथा 69 लाख 44 हजार की लागत से गौड़ाशक्ति आर इ ओ पथ से चातर रेलवे रिटायर्ड बांध काली स्थान तक 2.100 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ सदर विधायक पूनम देवी यादव ने शिलापट्ट का लोकार्पण व नारियल फोर कर किया।

मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सदर विधायक पूनम देवी यादव ने कहा कि यह दोनों सड़क महत्वपूर्ण है जिस होकर हजारों लोगों का आवाजाही होते रहता है ।लेकिन पथ जर्जर होंने के कारण आमजनों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा, जो अब सड़क निर्माण होंने से आवागमन में हो रही कठिनाई दूर हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि हमने खगड़िया विधान सभा क्षेत्र के चप्पे-चप्पे में सड़क, पुल पुलिया, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, बिजली, सामुदायिक भवन आदि वायदे के मुताबिक सर्वांगीण विकास किया।बाढ़-सुखार, ठंढ़, आगजनी, सड़क व नाव दुर्घटना जैसे आपदा-विपदा की घड़ी में सेवा सहायता के लिए तत्पर रहे हैं।आवास पर आये लोगों का पहले हम सम्मान फिर उनका काम करते हैं।पूर्व विधायक रणवीर यादव का जो सम्मान व सेवा करने का उत्कृष्ट इतिहास रहा है उसे हम और हमारे परिवार बेखूबी निभा रहे हैं।
वहीं हमारी सरकार के मुखिया नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के पायदान पर प्रतिष्ठापित हुआ है।बिहारियों का सम्मान बढ़ा है।महिलायें आत्म निर्भर हो रही हैं।किसानों को आवश्यकता अनुकूल कृषि कार्य के लिए हरेक सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है।मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना से गली-नाली सड़क निर्माण हुआ है।यूं कहें तो नीतीश कुमार के नेतृत्व में सूबे के प्रत्येक गांवों-कस्बों की तकदीर व तस्वीर बदली है। सड़क शुभारंभ होते हीं ग्रामीणों के बांछे खिल उठी।ग्रामीणों के बीच उत्साह का जलवा उमर पड़ा।हर व्यक्ति पूनम देवी यादव का जय जयकार करते नहीं थक रहे थे।सबों के जुवान पूनम के नाम सा उत्सवी माहौल देखा गया।

इस अवसर पर युवा जद यू के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्किटेक्ट साम्बवीर यादव, समाज शास्त्री सत्येयूवीर यादव, आजाद पासवान, पंसस प्रतिनिधि मनोज कुमार तांती, मुखिया प्रतिनिधि कारेलाल यादव,सरपंच प्रतिनिधि सत्यनारायण यादव,जवाहर कुमार, चन्द्र कांत वर्मा, नरेश वर्मा, उप मुखिया विपीन सहनी, धर्मेन्द्र यादव, राजेश गांधी, नवीन साह,रंजन ठाकुर, डा रामबली परवाना, वार्ड सदस्य राजकुमारी देवी, पूनम देवी, पूर्व सरपंच राजीव राय,शालीग्राम राय,राजेश सिंह, पवन तिवारी, संदीप साह,मुकेश वर्मा, वालेश्वर शर्मा, राजीव कुमार यादव, सुधीर सिंह, कुन्दन कुमार यादव एवं आर्यन आदि दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

Design a site like this with WordPress.com
Get started