इस वर्ष 10 सितम्बर को मनाया जायेगा जितिया व्रत, जानिए व्रत विधि शुभ मुहूर्त और इस पर्व का विशेष महत्व

बिहार झारखंड और उत्तरप्रदेश में मनाया जाने वाला एक लोकप्रिय पर्व है जितिया

जनप्रसंग(शानू आनंद): बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में मनाए जाने वाला एक लोकप्रिय पर्व है जीवितपुत्रिका. वहीं नेपाल में जीवितपुत्रिका व्रत, जितिया उपवास के रूप में लोकप्रिय है. जीवितपुत्रिका का व्रत अश्विन मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को किया जाता है. यानी इस वर्ष यह पर्व 10 सितम्बर को किया जायेगा. इस व्रत को सुहागन स्त्रियां अपनी संतान को कष्टों से बचाने और लंबी आयु की मनोकामना के लिए करती हैं, इस व्रत को निर्जला किया जाता है. जिवितपुत्रिका व्रत पूरे दिन और रात को पानी भी नहीं पीया जाता है. इस अनुष्ठान को तीन दिन तक मनाया जाता है.
सनातन धर्मावलंबियों में इस व्रत का खास महत्व है. वंश वृद्धि व संतान की लंबी आयु के लिए महिलाएं जिउतिया का निर्जला व्रत रखती हैं. इस दिन माताएं अपनी सन्तानों की सुरक्षा व स्वास्थ्य के लिये पूरे दिन तथा पूरी रात 24 घंटे तक निर्जला उपवास करती हैं. ये सबसे कठिन व्रतों में से एक है. इसे भी महापर्व छठ की तरह तीन दिन तक किया जाता है. हिन्दु चन्द्र कैलेण्डर के अनुसार, आश्विन माह की कृष्ण पक्ष सप्तमी से नवमी तक जीवित्पुत्रिका व्रत किया जाता है.


आइए जानते है तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत नियम और इस पर्व का महत्व…

2020 में जिवितपुत्रिका व्रत तिथि : आश्विन मास की अष्टमी को ये निर्जला व्रत होता है. उत्सव तीन दिनों का होता है. सप्तमी का दिन नहाय खाय के रूप में मनाया जाता है, अष्टमी को निर्जला उपवास रखते हैं, फिर नवमी के दिन व्रत का पारण किया जाता है.

नहाय खाय विधि : सप्तमी के दिन नहाय खाय का नियम होता है. बिल्कुल छठ की तरह ही जिउतिया में नहाय खाय होता है. इस दिन महिलाएं सुबह-सुबह उठकर गंगा स्नान करती हैं और पूजा करती हैं. अगर आपके आसपास गंगा नहीं हैं तो आप सामान्य स्नान कर भी पूजा का संकल्प ले सकती हैं. नहाय खाय के दिन सिर्फ एक बार ही भोजन करना होता है. इस दिन सात्विक भोजन किया जाता है. नहाय खाय की रात को छत पर जाकर चारों दिशाओं में कुछ खाना रख दिया जाता है. ऐसी मान्यता है कि यह खाना चील व सियारिन के लिए रखा जाता है.

तिथि और शुभ मुहूर्त : इस बार आश्विन कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि 09 सितंबर की रात में 9 बजकर 46 मिनट पर प्रारंभ होगा और 10 सितंबर की रात 10 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. 10 सितंबर को अष्टमी में चंद्रोदय का अभाव है, इसी दिन जिउतिया पर्व मनाया जाएगा. व्रत से एक दिन पहले सप्तमी 9 सितंबर की रात महिलाएं नहाय-खाए करेंगी. गंगा सहित अन्य पवित्र नदियों में स्नान करने के बाद मड़ुआ रोटी, नोनी का साग, कंदा, झिमनी आदि का सेवन करेंगी. व्रती स्नान- भोजन के बाद पितरों की पूजा भी करेंगी.

नहाय-खाय की सभी प्रक्रिया 9 सितंबर की रात 9 बजकर 47 मिनट से पहले ही करना होगा. क्योंकि 9 बजकर 47 मिनट के बाद अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी. जिउतिया व्रत का पारण करने का शुभ समय 11 सितम्बर की सुबह सूर्योदय से लेकर दोपहर 12 बजे तक रहेगा. व्रती महिलाओं को जिउतिया व्रत के अगले दिन 11 सितंबर को 12 बजे से पहले पारण करना होगा.

व्रत का दूसरा दिन– निर्जला व्रत : व्रत के दूसरे दिन को खुर जितिया कहा जाता है. इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और अगले दिन पारण तक कुछ भी ग्रहण नहीं करतीं.

तीसरा दिन– पारण का दिन : व्रत तीसरे और आखिरी दिन पारण किया जाता है. जितिया के पारण के नियम भी अलग-अलग जगहों पर भिन्न हैं. कुछ क्षेत्रों में इस दिन नोनी का साग, मड़ुआ की रोटी आदि खाई जाती है.

पारण विधि : यह जीवित्पुत्रिका व्रत का अंतिम दिन होता हैं. जिउतिया व्रत में कुछ भी खाया या पिया नहीं जाता, इसलिए यह निर्जला व्रत होता है. व्रत का पारण अगले दिन प्रातः काल किया जाता है, जिसके बाद आप कैसा भी भोजन कर सकते है. जिउतिया व्रत का पारण करने का शुभ समय 11 सितम्बर की सुबह सूर्योदय से लेकर दोपहर 12 बजे तक रहेगा. व्रती महिलाओं को जिउतिया व्रत के अगले दिन 11 सितंबर को 12 बजे से पहले पारण करना होगा।

पसराहा पुलिस को मिली बड़ी सफलता भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

1739 लीटर शराब बरामद

परबत्ता(जनप्रसंग): सोमवार को अहले सुबह गुप्त सूचना के आधार परबत्ता पसराहा थानाध्यक्ष अमलेश कुमार अपने दलबल के साथ पसराहा ढाला एनएच 31 के पास भारी मात्रा में विदेशी शराब से लदे गाड़ी 194 कार्टून अवैध शराब मिले जो कुल 1739 लीटर है। जिसमें 375 एमएल का कुल 3288 बोतल जिसमें शराब की कुल मात्रा 1233 लीटर है। वही 180 एमएल का 816 बोतल जिसमें कुल शराब की मात्रा 146 लीटर है। वही 375 एम एल का 478 बोतल जिसमें कुल शराब की मात्रा 79 लीटर है। तथा 750 एमएल का 240 बोतल जिसमें कुल शराब की मात्रा 180 लीटर है।सभी मिलाकर 194 कार्टून जिसमें कुल बोतलों की संख्या 4822 है। जिसका कुल मात्रा 1739 लीटर है। मालूम हो कि शराब माफिया के विरुद्ध पसराहा पुलिस लगातार अपनी कमर कसती दिख रही है। वहीं थानाध्यक्ष ने कहा की कोई भी हो पसराहा पुलिस के सामने नही बच सकेगी क्योंकि प्रशाशन अपने सख्त रैवये पर आ गयी है। वहीं यह सफलता लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है। मालूम हो की पसराहा पुलिस को कई दफा अवैध शराब के खेप को पकड़ने में सफलता मिली है।

सफल रहा सीएम नीतीश कुमार का वर्चुअल रैली :- डॉ. संजीव

डिजिटल रैली के जरिये चुनावी मोड में आयी जदयू

परबत्ता (जनप्रसंग): जनता दल यूनाइटेड द्वारा आयोजित निश्चय संवाद रैली सफल रहा पूरे बिहार की जनता ने नीतीश कुमार जी की बातो को ध्यापूर्वक गंभीरता से सुना उक्त बातें जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह परबत्ता के भावी जदयू प्रत्याशी डॉक्टर संजीव कुमार ने कही। विदित हो कि टीम डॉ संजीव कुमार जदयू द्वारा पूरे परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के कई स्थानों पर इस डिजिटल रैली को सफल बनाने के लिए मुकम्मल व्यवस्था की गई थी,इसके लिए पूर्व में कई गांवो में डॉक्टर संजीव ने घूमकर लोगो से इस रैली को सफल बनाने की अपील भी की थी।

मुख्य रूप से परबत्ता में विधायक आवास पर गोगरी प्रखंड के जमालपुर धर्मशाला में,लक्ष्मीनगर हाट,पसराहा के पंचवटी चौक पर,गोगरी बाजार में प्रोजेक्टर और एलईडी स्क्रीन लगाए गए थे वहीं अनेकों गांवों में भी कार्यकर्ताओं द्वारा अलग अलग तरीकों से इस रैली को देखने की व्यवस्था की गई थी। सभी जगहों पर लोगो ने काफ़ी संख्या में नीतीश जी को सुना वहीं अपने संबोधन में नीतीश जी ने अपने सरकार के उपलब्धियों को गिनाया की कैसे हमने बिजली की समस्याओं,शिक्षा क्षेत्र, चिकित्सा के लिए,बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों के लिए,सड़कों के लिए,महिलाओ के उत्थान के लिए,छात्रों के लिए कार्य किया।कानून का राज स्थापित किया,शराब बंदी की चुनौती से निपटने,दहेज उत्पीड़न,महिलाओ को 50 फीसदी आरक्षण,अल्पसंख्यकों के कल्याण सहित कई अन्य उपलब्धियो को गिनाया और कहा कि हम काम करने में विश्वास रखते हैं।कुछ लोग अनर्गल बातो से जनता को दिग भ्रमित करते है उनको अपना काम करने दीजिए निर्णय आपलोगो को लेना है आप ही मालिक है। इन सभी बातों को जनता ने ध्यानपूर्वक सुना वहीं परबत्ता में डॉक्टर संजीव कुमार के साथ परबत्ता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष ध्रुव शर्मा, मणिभूषण राय, कल्लू सिंह, सुबोध साह,बयुवा जदयू के राहुल राज, निर्भय मिश्रा, नटवर सिंह, सोनू आनंद, गौतम पोद्दार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।

वहीं गोगरी में जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार चौरसिया, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजकिशोर यादव,व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष,जयकुमार सिन्हा,परबत्ता विधानसभा के मीडिया प्रभारी मनमन बाबा,जिला उपाध्यक्ष युवा हर्षवर्धन सिन्हा,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुमार रवि,समाज सुधार वाहिनी के रांका सहाय,जिला उपाध्यक्ष लालबिहारी चौरसिया,पंकज सिन्हा,युवा प्रखंड उपाध्यक्ष नवनीत कुमार,मनोहर यादव,पिंकेश यादव,नरेश सुमन,चंदन कस्यप,सुबोध पोद्दार,राकेश चौधरी,प्रमोद पोद्दार,बेचन पटेल, दास जी,लालपरी देवी,निना देवी,अजनबी खातून,पूनम देवी,दीपक झा,शंभू झा,राजेश झा,मो तसोबर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

समाज सेवी पार्टी की राष्ट्रीय कमिटी का गठन किया गया

बिहार(जनप्रसंग): समाजसेवी पार्टी की ऑनलाईन बैठक रविवार को आयोजित कर राष्ट्रीय कमिटी का गठन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद द्वारा बिनोद कुमार मौर्या को महामंत्री दिल्ली प्रदेश प्रभारी सुरेश कुमार जी, शोभा गुप्ता धनबाद, आशीष कुमार गुप्ता खगड़िया, धनश्याम साह मोतिहारी एवं गौरव कुमार को राष्ट्रीय कार्यकारणी कमिटी में रखा गया है।
मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने सभी के प्रति आभार जताते हुए बताया कि बहुत ही जल्द सभी प्रदेश में कमिटी का विस्तार करते हुए हर जिले में समाजसेवी पार्टी का गठन कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
उक्त अवसर पर पटना से पंकज कुमार साह ने समाजसेवी पार्टी में ज्यादा से ज्यादा लोगो को जोड़ने पर बल देते हुए कहा कि पार्टी सुरेश कुमार जी के सुझाव पर मुख्य मुद्दा निजीकरण का विरोध, बेरोजगारी, एवं सार्वजनिक रूप से शिक्षा और स्वास्थ्य सुभिधा को ज्यादा जोड़ दिया जाए।
अगली बैठक में बिहार और झारखंड सहित उत्तर प्रदेश की गठन करने की दिशा में जोड़ दिया गया।

उषा देवी के निधन पर विभिन्न संगठनों ने जताया शोक-संवेदना, सदर विधायिका भी उषा के घर पहुंच कर परिजनों को दिया सांत्वना

उषा देवी रणवीर फैंस की सशक्त समर्पित नेत्री थीं:कृष्णा कुमारी यादव


खगड़िया(जनप्रसंग): सदर प्रखण्ड के रहीमपुर दक्षिणी पंचायतअंतर्गत ग्राम कुम्हरचक्की निवासी व रणवीर फैंस एसोसिएशन की कर्मठ नेत्री 55 वर्षीय उषा देवी का आकस्मिक निधन रविवार को प्रातः हो गया।उनके निधन की सूचना मिलते ही सदर जदयू विधायक पूनम देवी यादव ने कुम्हरचक्की उषा देवी के घर पहुंच उनके पार्थिव शरीर को नमन करते हुए गहरा शोक संवेदना प्रकट किया ।
विधायक श्रीमती यादव अपने भावुकता को बरबस रोक ना पायी और छलक पड़ा उनके नैयनों से नीर।भावनाओं पर काबू करते हुए सदर विधायक ने कहा कि उषा देवी यादव(चर्चित नाम मुखियैन जी) हमारे बहुत अच्छी महिला साथी थे।वे सामाजिक कार्यों में काफी चढ़ बढ़कर रूचि लेती थीं।मेरे माध्यम से बहुतों की भलाई किये।आज हम उनके निधन से काफी मर्माहत हैं।उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व को कतई भुलाया नहीं जा सकता है ।विधायक ने सांत्वना के रूप में उनके ज्येष्ठ पुत्र को सम्मान जनक सहयोग राशि भी दिये।
इधर खगड़िया लोक सभा क्षेत्र की पूर्व राजद प्रत्याशी व पूर्व जिला परिषद् अध्यक्षा कृष्णा कुमारी यादव ने भी उषा देवी यादव के निधन पर गहरा शोक संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें रणवीर फैंस एसोसिएशन की सशक्त समर्पित सच्चे नेत्री बताये। उन्होंने कहा कि उषा देवी यादव के निधन से रणवीर फैंस एसोसिएशन परिवार मर्माहत हैं।उनके समर्पण को हम और पूर्व विधायक रणवीर यादव कभी नहीं भूला सकते हैं। सच्चे अर्थों में कहें तो वे सदैव समाज के लिए जीती रही।पंचायत चुनाव हार जाने के बावजूद भी हर व्यक्ति उन्हें प्यार से मुखियैन जी कह कर पुकारते थे।


उषा देवी के निधन पर युवा जद यू के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्किटेक्ट साम्बवीर यादव, दलित युवा संग्राम परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,पूर्व जिला पार्षद् कृष्ण कुमार यादव उर्फ मुन्ना भाई अधिवक्ता ,दिनेश कुमार यादव अधिवक्ता, पूर्व जिला परिषद सदस्या माधवी देवी,पूर्व मुखिया संजय यादव, शिक्षक रामसागर यादव,शिक्षक विभाष कुमार यादव,सामाजिक कार्यकर्ता विन्दू देवी , नन्द सिंह पहलवान, समीर सिंह,प्रकाश सिंह,पूर्व सरपंच सत्यनारायण यादव एवं क्षत्री दास सहित कई लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

पिस्टल और जिन्दा कारतूस सहित दो अपराधियों को मानसी पुलिस ने किया गिरफ्तार

(मानसी से प्रभु जी का रिपोर्ट)

खगड़िया(जनप्रसंग): मानसी थाना क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने जा रहे दो अपराधियों को पिस्टल, जिन्दा कारतूस सहित दो अपराधियों को मानसी पुलिस ने धर दबोचा ।मानसी पुलिस को गुप्त सुचना के आधार मिली जानकारी के बाद बलहा से खिरनियां सड़क मार्ग पर पिस्टल, जिन्दा कारतुस सहित दो अपराधियों को एक झोपड़ी से धर दबोचा । मानसी सहायक थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया की गुप्त सूचना के अधार पर मिली जानकारी कुछ अपराधी बाइक से किसी घटना को अंजाम देने के जा रहे है जहां पुलिस ने बलहा खिरनियां मोड़ पर तत्परता दिखाते नजर आये ओर  बाइक सवार अपराधियों को धर दबोचा लिया गया! संतोष कुमार ने बताया की पकड़े गये अपराधी के पास से एक पिस्टल, तेरह बिलकुल नया जिन्दा गोली, तीन मोबाईल बरामद किया गया है! वहीं दो बाइक जिसमें एक बाइक बिना नम्बर प्लेट का नियु है पल्सर और दुसरा आपाचे जिसका नम्बर BR-34 M 3676 को बरामद किया गया। पकड़े गये अपराधी खगड़िया नगर थाना के जयप्रकाश नगर के निवासी राम प्रवेश चौधरी के 26 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार , वहीं दुसरा अपराधी चित्रगुप्त नगर थाना के दिलखुश यादव है जो भागने में सफल हो गया तो तीसरा अपराधी , टीकाराम मुगेंर भैया राय टोला के श्री लाल राय के 18 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार है! संतोष कुमार ने बताया की पकड़े गये अपराधी का क्राइम इतिहास भी खोजा जा रहा है।

Design a site like this with WordPress.com
Get started